Tue Nov 24, 2026 | 11:25 AM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

अनार के दाने निकालने के बाद सफेद झिल्ली फेंक दें या खा सकते हैं? जानें सेहत के लिए क्या है सही

अनार के दाने निकालते समय क्या आप भी उनके बीच मौजूद सफेद झिल्ली हटा देते हैं? यहां एक्सपर्ट से जानिए, क्या इसे खाना सुरक्षित है, इसमें कौन-से पोषक तत्व होते हैं और इसे खाने से सेहत पर क्या असर पड़ सकता है?
अनार के दाने निकालने के बाद सफेद झिल्ली फेंक दें या खा सकते हैं? जानें सेहत के लिए क्या है सहीअनार के दाने निकालने के बाद सफेद झिल्ली फेंक दें या खा सकते हैं? जानें सेहत के लिए क्या है सही

अनार खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं लेकिन क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि अनार के दाने निकालते समय उनके बीच मौजूद सफेद रंग की झिल्ली को हम हमेशा हटाकर फेंक देते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि यह हिस्सा खाने लायक नहीं होता या इससे सेहत को कोई फायदा नहीं मिलता है। Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital के मुताबिक, अनार की सफेद झिल्ली सामान्य तौर पर जहरीली नहीं होती और थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करना सुरक्षित माना जाता है।

अनार के दानों के साथ सफेद झिल्ली खाना चाहिए या नहीं?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. बताती हैं कि अनार के अंदर मौजूद सफेद झिल्ली सामान्य तौर पर जहरीली नहीं होती और थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करना सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, इसका स्वाद कड़वा होने के कारण इसे खाना हर किसी को पसंद नहीं आता। अगर आप अनार के दानों के साथ थोड़ी सफेद झिल्ली खा लेते हैं, तो आमतौर पर इससे नुकसान होने की आशंका नहीं होती लेकिन इसे जबरदस्ती खाने की जरूरत भी नहीं है।

अनार की सफेद झिल्ली में कौन-से पोषक तत्व होते हैं?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. के अनुसार, अनार के सफेद हिस्से में भी कुछ फायदेमंद प्लांट कंपाउंड पाए जाते हैं। इसमें पॉलीफेनॉल और अन्य एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड मौजूद हो सकते हैं। इसके अलावा, पौधों के इस हिस्से में कुछ मात्रा में फाइबर भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि, अनार की सफेद झिल्ली के पोषण और इसके फायदों पर अभी और रिसर्च की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: रोजाना ताजा अनार का जूस पीने के फायदे, एक्सपर्ट से जानें

साल 2024 में Frontiers in Pharmacology जर्नल में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, अनार के बीज पारंपरिक चिकित्सा में पेट, पाचन और सूजन से जुड़ी समस्याओं के लिए लंबे समय से उपयोग किए जाते रहे हैं और इनमें पॉलीफेनोल तथा प्यूनिसिक एसिड जैसे जरूरी बायो-एक्टिव तत्व पाए जाते हैं। रिसर्च से पता चलता है कि प्यूनिसिक एसिड कैंसर, डायबिटीज और मोटापे जैसी स्थितियों की रोकथाम व उपचार में फायदेमंद हो सकता है।

white membrane of pomegranate seeds white membrane of pomegranate seeds

अनार के दानों के बीच सफेद झिल्ली क्या होती है?

अनार को काटने पर उसके अंदर लाल रंग के छोटे-छोटे दाने दिखाई देते हैं। इन दानों के बीच सफेद या हल्के पीले रंग की पतली परत और झिल्लियां होती हैं। यह अनार के अंदर मौजूद दानों को अलग-अलग हिस्सों में बांटने और उन्हें सहारा देने का काम करती है। इस सफेद हिस्से का स्वाद आमतौर पर थोड़ा कड़वा और कसैला होता है, इसलिए ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद नहीं करते।

अनार खाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

क्लीनिकल डाइटीशियन वीना वी. सलाह देती हैं कि अनार का सेवन करते समय उसकी साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए। फल को काटने से पहले हाथ और चाकू साफ रखें। अगर अनार के दाने बदबूदार, चिपचिपे या खराब दिखाई दें, तो उनका सेवन न करें। इसके अलावा, अगर आपको अनार खाने के बाद पेट में परेशानी, एलर्जी या किसी तरह की असहजता महसूस होती है, तो इसका सेवन बंद करके डॉक्टर से सलाह लें।

इसे भी पढ़ें: क्‍या अनार खाने से वाकई भूख कंट्रोल होती है? एक्‍सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

अनार के दानों के बीच मौजूद सफेद झिल्ली सामान्य तौर पर खाने के लिए सुरक्षित होती है। इसमें कुछ एंटीऑक्सीडेंट कंपाउंड और फाइबर भी पाए जा सकते हैं, लेकिन इस पर अभी ज्यादा रिसर्च नहीं हुई है। इसलिए अगर आपको इसका स्वाद पसंद नहीं है, तो इसे हटाकर अनार खा सकते हैं। वहीं, थोड़ी मात्रा में सफेद झिल्ली दानों के साथ खा लेने से आमतौर पर घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे जरूरी है कि आप ताजा, साफ और अच्छी क्वालिटी वाले अनार का सेवन करें।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या अनार के दानों को बीज सहित खाना चाहिए?

    हां, अनार के दानों के अंदर मौजूद छोटे बीजों को भी खाया जा सकता है। इनमें फाइबर होता है, जो पाचन के लिए उपयोगी है।
  • रोजाना कितना अनार खाना चाहिए?

    एक सामान्य सर्विंग के तौर पर लगभग आधा से एक कप अनार के दाने खाए जा सकते हैं। हालांकि, आपकी उम्र, स्वास्थ्य और डाइट की जरूरत के अनुसार इसकी मात्रा अलग हो सकती है।

Read Next

National Milk Day: डायबिटीज में रोज दूध पीना सही है? एक्‍सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 24, 2026 10:16 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Ms Veena V