डायबिटीज में खाएं ये 5 हेल्दी चोखा, जानें रेसिपी और खाने के फायदे

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे डाइट के साथ कंट्रोल करना बेहद जरूरी होता है। क्योंकि जहां आपने डाइट के साथ कोई लापरवाही करी आपकी सेहत प्रभावित हो सकती है। इस बीमारी में आपको कार्ब्स के साथ फैट, फाइबर और कैलोरी कंट्रोल का भी ध्यान रखना है साथ ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजों का चुनाव करना है जो कि शुगर कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। Ms. Chitra BK, Chief of Dietetics, KIMS Hospitals, Electronic City, Bengaluru कहती हैं कि इस स्थिति में आप अपनी डाइट में इस 5 हेल्दी चोख शामिल कर सकते हैं जो कि कम कैलोरी, फैट और कारब्स से भरपूर है। साथ ही इसनें फाइबर है जो कि शुगर स्पाइक को रोकने में मदद कर सकता है।
डायबिटीज में खाएं ये 5 हेल्दी चोखा
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि 'चोखा' नामक पारंपरिक भारतीय व्यंजन, जिसमें सब्जियों और दालों को मैश करके उनमें कुछ बुनियादी मसाले मिलाए जाते हैं, डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। चोखे में आमतौर पर फाइबर, विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन में सुधार करते हैं और ब्लड ग्लूकोज लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। नीचे चोखे के कुछ ऐसे उदाहरण दिए गए हैं, जो सेहत के लिए अच्छे और सुरक्षित हैं।
1. करेले का चोखा
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि करेला अपने हाई फाइबर और उन बायो-कंपाउंड्स के लिए जाना जाता है जो ग्लूकोज को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। इसे बनाने के लिए
- करेले को उबालकर या भूनकर रख लें।
- इसमें प्याज, टमाटर, लहसुन, नमक और थोड़ा सरसों का तेल मिलाकर मैश कर लें।
- करेले में मौजूद फाइबर पाचन की प्रक्रिया को धीमा करने में भी मदद करता है।
Journal of Traditional and Complementary Medicine में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि टाइप 2 डायबिटीज मेलिटस (Type 2 diabetes mellitus) के रोगियों में करेला स्पष्ट हाइपोग्लाइसेमिक यानी ब्लड शुगर कम करने वाला प्रभाव दिखाता है इसलिए आप इसमें करेले का जूस पी सकते हैं या किसी भी प्रकार से इसे डाइट में शामिल कर सकते हैं।
2. आंवले का चोखा
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि आंवला अपने एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C के लिए जाना जाता है। यह दोनों ही चीजें कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करते हैं। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जो पाचन में सहायक है। आंवले का चोखा बनाने के लिए आप
- आंवले को उबालकर मैश कर लें और इसमें हरी मिर्च, धनिया और अमचूर पाउड मिला लें।
- नमक और सरसों का तेल मिलाकर सर्व करें।
इसे भी पढ़ें: मेरी मां साल भर के लिए स्टोर करती हैं आंवला, पर क्या वाकई यह सेहतमंद है? एक्सपर्ट से जानें इसका असली पोषण
3. मूंग दाल का चोखा
मूंग दाल पौधों से मिलने वाले प्रोटीन और डाइटरी फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है। प्रोटीन और फाइबर पेट को भरा हुआ महसूस कराते हैं और भोजन के बाद ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करते हैं। मूंग दाल का चोखा बनाने के लिए आपको करना यह है कि
हरी मूंग दाल को उबाल लें और छानकर अलग रख लें।
इसमें हरी मिर्च, लहसुन, हरा धनिया और नींबू का रस मिला लें और मैश कर लें।
4. तोरई का चोखा
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि तोरई कम कैलोरी वाली सब्जी है, जिसमें पानी और डाइटरी फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे बनाना बहुत आसान है जिसके लिए
- सबसे पहले तो तोरई को स्टीम करके या किसी भी तरह से पकाकर रख लें।
- इसमें लहसुन, हरी मिर्च और हरे धनिए के साथ मैश कर लें।
- ऊपर से नमक और सरसों का तेल मिलाएं और आपका बेहतरीन चोखा तैयार है।
इसे भी पढ़ें: बालों के लिए आंवला खाना ज्यादा फायदेमंद है या लगाना? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें
5. सहजन (ड्रमस्टिक) का चोखा
डाइटिशियन चित्रा कहती हैं कि सहजन में फाइबर, विटामिन और कैल्शियम व पोटैशियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं। सहजन की खास बात यह है कि यह डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने और इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। सहजन का चोखा बनाने के लिए
- पके हुए सहजन को मैश कर लें।
- इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया मिला लें।
- नमक मिलाएं और मैश करके एक स्वादिष्ट चोखा बना लें।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. चित्रा एक जरूरी सलाह देती है कि इन चोखों को बनाते समय इनकी मात्रा (पोर्शन) और पकाने के तरीके का ध्यान रखें। इन्हें साबुत अनाज, प्रोटीन और अन्य सब्जियों के साथ खाएं। अगर आपको डायबिटीज है, तो अपने ब्लड शुगर लेवल पर नजर रखें और उसी के अनुसार कदम उठाएं।
FAQ
डायबिटीज में सबसे ज्यादा क्या खाना चाहिए?
डायबिटीज में सबसे ज्यादा फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जो कि शुगर कंट्रोल करने के साथ पेट की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं।शुगर में किसकी रोटी खानी चाहिए?
शुगर में आपको चने की रोटी खानी चाहिए जो कि फाइबर से भरपूर है और शुगर कंट्रोल करने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 29, 2026 14:00 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Ms Chitra B K