Sun Nov 29, 2026 | 12:14 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

लगातार कमजोरी महसूस हो रही है? जानें डाइट में क्या शामिल करें और किससे करें परहेज?

भागदौड़ भरी जिंदगी में कमजोरी और थकान आम है, जिसे सही खान-पान से दूर किया जा सकता है। शरीर को अंदर से मजबूत बनाने के लिए आयरन, प्रोटीन, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और हेल्दी फैट्स युक्त भोजन करें।
लगातार कमजोरी महसूस हो रही है? जानें डाइट में क्या शामिल करें और किससे करें परहेज?Diet for fatigue and weakness

भागदौड़ भरी जिंदगी, अनियमित खान-पान, काम का तनाव और नींद पूरी न होने पर लोगों में कमजोरी और थकान की समस्या काफी आम हो जाती है। जब हमारे शरीर को पर्याप्त मात्रा में पोषण और एनर्जी नहीं मिलती है तो शरीर में सुस्ती, चक्कर आना, मांसपेशियों में कमजोरी और एनर्जी की कमी महसूस होने लगती है। Dr. Akshay Chugh, Internal Medicine & Metabolic Disorders, Metro Hospital and Heart Institute, Noida सलाह देते हैं कि कमजोरी दूर करने के लिए सिर्फ दवाइयों पर निर्भर रहने के बजाय अपनी डाइट में सुधार करना सबसे प्रभावी तरीका है। इसलिए, आइए जानते हैं कि कमजोरी और थकान दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

कमजोरी से राहत पाने के लिए क्या खाएं?

Dr. Akshay Chugh के अनुसार, शरीर को अंदर से मजबूत बनाने और स्टैमिना बढ़ाने के लिए अपने खाने में आप इन पौष्टिक चीजों को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है-

1. आयरन और हीमोग्लोबिन बढ़ाने वाले फूड्स खाएं

शरीर में खून की कमी होने पर ऑक्सीजन का फ्लो धीमा हो जाता है, जिससे लगातार कमजोरी बनी रहती है। इस स्थिति में आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक और मेथी, चुकंदर, अनार, सेब, खजूर, किशमिश और अनार का जूस शामिल कर सकते हैं। आयरन से भरपूर फूड्स शरीर में एनर्जी लेवल को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। PLoS One में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार आयरन का सेवन थकान, शारीरिक थकान और मानसिक थकान में कमी का कारण बनता है।

इसे भी पढ़ें: 30 की उम्र के बाद महिलाओं में कैल्शियम की कमी क्यों होने लगती है? डॉक्टर से जानें

2. हाई प्रोटीन फूड्स खाएं

प्रोटीन हमारे टिश्यू को रिपेयर करने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इसलिए, अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर दालें, चना, राजमा, सोयाबीन, पनीर, अंडे, चिकन और स्प्राउट्स आदि फूड्स का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। नाश्ते या दोपहर के खाने में प्रोटीन होने से लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और एनर्जी बनी रहती है।

3. कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट

नॉर्मल कार्बोहाइड्रेट या चीनी से हमारे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है, लेकिन वह उतनी ही जल्दी खत्म हो जाती है। इसके उलट, कॉम्प्लेक्स कार्ब्स धीरे-धीरे पचते हैं और शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती हैं। इसलिए, आप अपनी डाइट में कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट से भरपूर दलिया, ओट्स, ब्राउन राइस, शकरकंद, बाजरा, ज्वार और होल व्हीट ब्रेड शामिल कर सकते हैं।

4. हेल्दी फैट्स और ड्राई फ्रूट्स

हेल्दी फैट और ड्राई फ्रूट्स शरीर को तुरंत एनर्जी देने और जरूरी फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। इसलिए, आप हेल्दी फैट्स पाने के लिए भीगे हुए बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीज का सेवन कर सकते हैं।

5. पर्याप्त पानी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स

कई बार पान की हल्की सी कमी से भी शरीर में भारीपन और थकान महसूस होने लगती है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में नॉर्मल पानी पिएं। इसके अलावा, नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ताजे फलों का जूस शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।

Diet to overcome weaknessDiet to overcome weakness

कमजोरी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? 

Dr. Akshay Chugh का कहना है कि कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जो खाने में भले ही अच्छे लगें, लेकिन वे शरीर की एनर्जी को सोख लेते हैं और सुस्ती बढ़ाते हैं।

1. ज्यादा चीनी और रिफाइंड प्रोडक्ट्स

मिठाइयां, पैकेटबंद जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और मैदे से बनी चीजें खाने से ब्लड शुगर एकदम से बहुत ऊपर जाता है और फिर उतनी ही तेजी से नीचे गिरता है। इससे शरीर में अचानक ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है।

2. जंक फूड और डीप फ्राइड चीजें

जंक फूड्स और डीप फ्राइड चीजें जैसे समोसे, कचौरी, बर्गर, पिज्जा और तले-भुने फूड्स को पचाने के लिए पाचन तंत्र को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ये चीजें पेट में भारीपन, एसिडिटी और सुस्ती का कारण बनती है।

3. ज्यादा कैफीन का सेवन

कमजोरी और थकान की समस्या में जरूरी है कि आप बहुत ज्यादा कैफीन लेने से बचें। दिन में एक-दो कप चाय या कॉफी लेना ठीक होता है, लेकिन बार-बार कैफीन लेने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है और नर्वस सिस्टम पर बुरा असर पड़ता है, जिससे थकान और ज्यादा बढ़ जाती है।

इसे भी पढ़ें: वजन ज्यादा होने से पेशाब लीक होने का खतरा क्यों बढ़ सकता है? डॉक्टर ने बताई वजह

4. ज्यादा शराब और स्मोकिंग करना

ज्यादा शराब लेने और स्मोकिंग करने से बचना चाहिए। ये आदतें शरीर के मेटाबॉलिज्म को कमजोर करती हैं, पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालती हैं और इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती हैं।

डॉक्टर की सलाह
संतुलित डाइट के साथ-साथ 7 से 8 घंटे की गहरी नींद और हल्की शारीरिक सक्रियता बहुत जरूरी है। अगर खान-पान में सुधार करने के बाद भी आपको कमजोरी, चक्कर आना या ज्यादा थकान लगातार बनी रहती है तो यह विटामिन की कमी या थायराइड और एनीमिया का संकेत हो सकता है। ऐसे में किसी डॉक्टर से मिलकर ब्लड टेस्ट करना जरूरी है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • शरीर में बहुत ज्यादा ताकत लाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    रोजाना प्रोटीन और हेल्दी फैट्स से भरपूर चीजें जैसे अंडे, पनीर, दालें, दूध, भीगे बादाम, अखऱोट और मूंगफली खाएं। साथ में साबुत अनाज और पर्याप्त मात्रा में पानी लें ताकि शरीर को लगातार एनर्जी मिल सके।
  • कमजोरी भगाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

    कमजोरी दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में केला, अनार और सेब को शामिल कर सकते हैं। केला तुरंत शरीर को एनर्जी देता है, जबकि अनार और सेब आयरन व विटामिन की कमी को पूरा करके थकान और खून की कमी दूर करते हैं।

Read Next

क्या रोजाना 7-8 बादाम खाने से हड्डियों को मजबूती मिल सकती है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 29, 2026 11:20 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh