Fri Sep 11, 2026 | 07:34 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

पुरुषों की मांसपेशियों को फौलादी बनाने के लिए 5 जरूरी पोषक तत्व 

बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों को मांसपेशियों के कमजोर होने की समस्या होने लगती है। ऐसे में मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए कुछ पोषक तत्वों को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है। आइए लेख में जानें - 

Nutrients For Muscle Strength In Men In Hindi: बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके कारण पुरुषों को मांसपेशियों को कमजोर होने, थकान होने, कमजोरी होने, स्ट्रेस होने, चिड़चिड़ापन होने या स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने और बढ़ती उम्र के साथ शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अक्सर लोगों को पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को खाने, नियमित एक्सरसाइज करने, पर्याप्त नींद लेने, स्ट्रेस कम करने और हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए कौन से पोषक तत्व जरूरी होते हैं? ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें पुरुषों की मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए कुछ पोषक तत्व जरूरी हैं?

पुरुषों की मांसपेशियों को मजबूती देने के लिए पोषक तत्व - Nutrients To Strengthen Muscles In Men In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, पुरुषों की मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने, शरीर में एनर्जी बनाए रखने और शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए कुछ पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना जरूरी है, जिससे बीमारियों से बचाव करने में भी मदद मिल सकती है।

प्रोटीन

मांसपेशियों को हेल्दी रखने और रिपेयर करने के लिए प्रोटीन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। प्रोटीन के लिए अंडे, सेल्मन, ग्रीक योगर्ट और ब्रेस्ट चिकन को डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। ये प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स हैं। इससे मांसपेशियों के दर्द और ऐंठन को कम करने, रिलैक्स करने और मांसपेशियों को रिपेयर करने में मदद मिलती है। 

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों और जोड़ों के लिए फायदेमंद है जावित्री का तेल, जानें इस्तेमाल का तरीका

essential nutrients for muscle strength in men in hindi 01 (5)

हेल्दी फैट्स

मांसपेशियों को रिलैक्स करने, सूजन को कम करने, मांसपेशियों को रिपेयर करने और ऐंठन को कम करने के लिए डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड को शामिल किया जा सकता है। इसके लिए सेल्मन, बादाम, अखरोट, एवोकाडो, ऑलिव ऑयल, अलसी के बीज और चिया सीड्स को डाइट में लिया जा सकता है।

कैल्शियम

मजबूत मांसपेशियों और हड्डियों के लिए कैल्शियम से भरपूर दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य में सुधार करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: क्या वाकई गर्म पानी से नहाने पर मांसपेशियों के दर्द से छुटकारा मिल सकता है? जानें सच्चाई

विटामिन-डी

मांसपेशियों के लिए कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-डी भी जरूरी पोषक तत्वों में से एक हैं। विटामिन-डी से मसल्स को मजबूती देने और मांसपेशियों के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है। इसके लिए धूप में बैठें और दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स को डाइट में लें।

विटामिन-बी

मांसपेशियों को स्वस्थ रखने और इससे जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए विटामिन-बी जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। इससे मांसपेशियों के कार्यों में सुधार करने, रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन को बढ़ावा देने और मसल्स को रिपेयर करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

पुरुषों की मांसपेशियों को मजबूती देने और मांसपेशियों को रिपेयर करने के लिए डाइट में प्रोटीन, कैल्शियम, हेल्दी फैट्स, विटामिन-डी और विटामिन-बी जैसे पोषक तत्वों से युक्त फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इनका सेवन करने से मांसपेशियों को रिपेयर करने, रिलैक्स करने, मजबूती देने और मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, मांसपेशियों के अधिक कमजोर होने या स्वास्थ्य से जुड़ी अधिक समस्या महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

    पुरुषों को मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने और मांसपेशियों को रिलैक्स कर रिपेयर करने के लिए डाइट में प्रोटीन से भरपूर अंडे, मछली, ग्रीक योगर्ट, चिकन, पनीर, दालें, दही, सोयाबीन और टोफू जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है। इनसे स्वास्थ्य में सुधार करने और हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • मजबूत मांसपेशियों के लिए क्या करें?

    मांसपेशियों को मजबूत बनाए रखने के लिए व्यक्ति को नियमित रूप से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने, प्रोटीन युक्त डाइट लेने, 7-8 घंटों को पर्याप्त नींद लेने, शरीर को हाइड्रेट रखने, एक्सरसाइज करने और शरीर को आराम देने की सलाह दी जाती है। जिससे मांसपेशियों को मजबूती देने, मांसपेशियों को रिलैक्स कर रिपेयर करने और स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • 1 दिन में कितना प्रोटीन लेना चाहिए?

    मांसपेशियों को मजबूती देने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए डाइट में प्रोटीन युक्त फूड्स को शामिल करना फायदेमंद होता है। 1 दिन में 1 व्यक्ति को शरीर के वजन के प्रतिकिलो का 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। इसके लिए अपने भोजन में पनीर, अंडे, मछली, दही, सोयाबीन और दालों जैसे फूड्स को लिया जा सकता है।

Read Next

क्या हीटर और ब्लोअर की हवा से चिलब्लेंस की समस्या बढ़ सकती है? सर्दियों में हाथ-पैरों की सूजन से हैं परेशान तो जान लें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 08, 2026 22:16 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 08, 2026 22:16 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 08, 2026 22:16 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Feb 08, 2026 22:16 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content