Sat Nov 28, 2026 | 03:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Aravinda S N , Lead Consultant – Internal Medicine

क्या रोजाना एक ही समय पर सोना और उठना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है? जानें डॉक्टर से

अच्छी सेहत के लिए रोजाना एक ही समय पर सोना और उठना बेहद जरूरी है, क्योंकि यह शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी को संतुलित रखता है। अनियमित नींद से थकान और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ता है।
क्या रोजाना एक ही समय पर सोना और उठना अच्छी सेहत के लिए जरूरी है? जानें डॉक्टर सेCorrect time to sleep and wake up

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों का रूटीन काफी बदल गया है। कभी काम का प्रेशर तो कभी रात तक मोबाइल चलाने की आदत के कारण सोने और जागने का समय तय नहीं हो पाता है। कई लोग हफ्ते के दिनों में जल्दी उठते हैं, जबकि छुट्टी के दिन देर तक सोना पसंद करते हैं। शुरुआत में यह आदत नॉर्मल लग सकती है, लेकिन लंबे समय तक ऐसा करने से शरीर पर असर पड़ सकता है। Dr.

S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru के अनुसार, अच्छी सेहत के लिए नींद पूरी करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी रोजाना सोने और जागने का समय भी तय रखना जरूरी है। ऐसा करने से शरीर की इंटरनल बायोलॉजिकल क्लॉक बेहतर तरीके से काम करती है।

रोजाना एक ही समय पर सोना और उठना क्यों जरूरी है?

Dr. Aravinda का कहना है कि हमारे शरीर की अपनी एक नेचुरल घड़ी होती है, जिसे सर्केडियन रिदम कहा जाता है। यह शरीर को संकेत देती हैं कि कब जागना है और कब आराम करना है। इसके अलावा यह शरीर के तापमान, हार्मोन के डिस्चार्ज, पाचन और मेटाबॉलिज्म जैसी जरूरी गतिविधियों को भी कंट्रोल करती है। जब कोई व्यक्ति रोजाना लगभग एक ही समय पर सोता और जागता है तो शरीर इस रूटीन का आदी हो जाता है।

इससे रात में नींद आने और सुबह उठने की प्रक्रिया आसान हो सकती है। वहीं, बार-बार सोने और जागने का समय बदलने से शरीर की नेचुरल लय प्रभावित हो सकती है। National Library of Medicine के अनुसार, रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत से दिल से जुड़ी बीमारियों और एथेरोस्क्लेरोसिस का जोखिम कम होता है।

इसे भी पढ़ें: वीकेंड पर देर तक सोकर पूरे हफ्ते की नींद पूरी कर रहे हैं? जानें यह आदत सही या नहीं?

देर से सोना और देर से उठना कितना नुकसानदायक?

Dr. Aravinda के अनुसार, अक्सर लोग हफ्ते भर की नींद को छुट्टी वाले दिन देर तक सोकर पूरा करते हैं। हालांकि, कभी-कभार ऐसा करना नॉर्मल है, लेकिन लगातार इस तरह अपनी नींद का समय बदलना अच्छी आदत नहीं होती है। नींद का समय तय न होने के कारण दिनभर थकान, सुस्ती, चिड़चिड़ापन और फोकस में कमी महसूस हो सकती है। इसके अलावा, लंबे समय तक अनियमित स्लीप पैटर्न को मेटाबॉलिक और दिल से जुड़ी समस्याओं के बढ़ते जोखिम से जोड़ा जाता है। इसलिए, सिर्फ नींद के घंटे पूरे करने के बजाय उसकी नियमितता पर भी फोकस करना चाहिए।

कितने घंटे की नींद लेना है जरूरी?

Dr. Aravinda बताते हैं कि अच्छी सेहत के लिए हेल्दी व्यक्ति को आमतौर पर हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए। हालांकि, उम्र, हेल्थ और जरूरत के अनुसार नींद की आवश्यकता अलग-अलग हो सकती है। यह समझना जरूरी है कि सिर्फ आठ घंटे बिस्तर पर बिताना अच्छी नींद लाने में मदद नहीं कर सकता है। अगर सोने का समय रोज बदलता रहता है या रात में बार-बार नींद खुलती है तो नींद की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है। इसलिए, नियमित समय पर सोने के साथ पर्याप्त और गहरी नींद की कोशिश करनी चाहिए।

Fix Sleep cycle

सुबह की धूप और रात का अंधेरा क्यों है जरूरी?

Dr. Aravinda के मुताबिक, नींद को कंट्रोल करने में रोशनी की अहम भूमिका होती है। सुबह नेचुरल धूप में समय बिताने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को दिन की शुरुआत का संकेत मिलता है। इससे सोने और जागने का साइकिल नियमित रखने में मदद मिलती है। वहीं, दूसरी ओर रात में तेज रोशनी और मोबाइल की स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल शरीर के मेलाटोनिन हार्मोन के नेचुरल रिलीज को प्रभावित कर सकता है। मेलाटोनिन शरीर को सोने के लिए तैयार करने में मदद करता है। इसलिए, सुबह कुछ समय धूप में बिताएं और रात को सोने से पहले मोबाइल व लैपटॉप का इस्तेमाल कम कर दें।

अच्छी नींद के लिए किन गलतियों से बचना चाहिए?

Dr. Aravinda का कहना है कि कई बार लोग अपनी नींद की समस्या का कारण समझ नहीं पाते हैं, जबकि उनकी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी इसके लिए जिम्मेदार होती हैं।

  • रात में देर तक मोबाइल चलाने से बचें।
  • शाम के समय चाय या कॉफी का ज्यादा सेवन न करें।
  • सोने और जागने का समय रोजाना लगभग एक जैसा रखें।
  • रात को बहुत देर से या भारी भोजन करने से बचें।
  • सोने से पहले आरामदायक काम करें।
  • बेडरूम में वातावरण शांत, आरामदायक और अंधेरा रखें।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार दिन में सोना किसके लिए फायदेमंद है और किसके लिए नहीं?

कब डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए?

अगर लंबे समय से रात में नींद न आने की समस्या आती है, दिनभर बहुत ज्यादा नींद महसूस होती है या सोते समय तेज खर्राटे आते हैं तो डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। लगातार नींद न आने की समस्या को नजरअंदाज करना सही नहीं होता है। इसके पीछे अनिद्रा या स्लीप एपनिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष
अच्छी सेहत के लिए नींद की नियमितता का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। रोजाना लगभग एक ही समय पर सोना, पर्याप्त नींद लेना और सुबह की नेचुरल रोशनी में समय बिताना शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक को संतुलित रखने में मदद कर सकता है। इसलिए, स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अपनी नींद को अहमियत दें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • एक स्वस्थ व्यक्ति को रोज कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए?

    एक हेल्दी व्यक्ति को रोज रात में 7 से 9 की अच्छी नींद लेनी चाहिए। बच्चों और किशोरों को इससे ज्यादा नींद की जरूरत होती है, जबकि बुजुर्गों के लिए भी लगभग 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद बेहतर मानी जाती है।
  • रोज एक ही समय पर सोने की आदत कैसे डालें?

    रोजाना लगभग एक ही समय पर सोने और जागने का नियम बनाएं, सुबह नेचुरल धूप लें और सोने से 1 घंटे पहले स्क्रीन बंद कर दें। शाम को कैफीन और भारी भोजन लेने से बचें।

Read Next

नाखूनों पर सफेद धब्बे क्यों बनते हैं? क्या यह पोषक तत्वों की कमी का संकेत है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 28, 2026 14:51 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr. Aravinda S N