Tue Nov 17, 2026 | 07:21 PM IST

Medically Reviewed by Archana Singhal , Counsellor & Family Therapist

वीकेंड पर देर तक सोकर पूरे हफ्ते की नींद पूरी कर रहे हैं? जानें यह आदत सही या नहीं?

कई लोग वीकेंड पर देर तक सोते हैं और सप्ताह भर की नींद पूरी करते हैं, जबकि, यह सही आदत नहीं है। हालांकि, इसके कुछ अपने फायदे हैं, लेकिन कुछ नुकसान भी हैं। जानें, इनके बारे में विस्तार से।
वीकेंड पर देर तक सोकर पूरे हफ्ते की नींद पूरी कर रहे हैं? जानें यह आदत सही या नहीं?वीकेंड पर देर तक सोकर पूरे हफ्ते की नींद पूरी कर रहे हैं? जानें यह आदत सही या नहीं?

अक्सर आपने देखा होगा कि पूरे सप्ताहभर व्यक्ति थकान से भरा रहता है और वीकेंड पर अपनी नींद को पूरी करने की प्लानिंग करता है। अब ऐसे में यह सवाल जरूर उठता है कि क्या वाकई वीकेंड पर देर तक सोकर पूरे सप्ताह की नींद पूरी हो सकती है और यह आदत कितनी सही है? इस बारे में माइंडवेल काउंसल की संस्थापक, काउंसलर और फैमिली थेरेपिस्ट अर्चना सिंघल (Archana Singhal, Counsellor & Family Therapist and Founder of Mindwell Counsel) बताती हैं, "वीकेंड पर देर तक सोकर पूरे सप्ताह की नींद पूरी नहीं की जा सकती है। यह संभव नहीं है। हालांकि, इसकी मदद से थकान कम होती है और अलर्टनेस बढ़ती है।"

क्या वीकेंड पर देर तक सोने की आदत सही है?

Can Sleeping In On Weekends Catch Up On Sleep DeprivationCan Sleeping In On Weekends Catch Up On Sleep Deprivation

साल 2019 में National Institutes of Health (NIH) के NIH Research Matters में प्रकाशित एक रिपोर्ट से इस बात का पता चलता है कि वीकेंड पर देर तक सोने से पूरे सप्ताह की नींद पूरी नहीं होती है। इसके इतर, वीकेंड पर लंबे समय तक सोने से इंसुलिन संवेदनशीलता पर नेगेटिव असर पड़ता है। यहां तक कि नींद पर भी इसका नेगेटिव असर पड़ता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वीकेंड पर देर तक सोने और फिर सोमवार से दोबारा कम सोने के चक्र से शरीर का सर्कैडियन रिदम अधिक गड़बड़ा जाता है, जिससे ब्लड शुगर और मोटापे का जोखिम बना रहता है।

इसे भी पढ़ें: रातभर जागकर सुबह सोने की आदत, डॉक्टर बता रहे हैं यह सही या नहीं?

वीकेंड पर अधिक सोने से क्या होता है?

जो लोग प्रत्येक दिन पूरी नींद नहीं ले पाते हैं, वे अक्सर वीकेंड पर लंबे समय तक सोना पसंद करते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि इसमें कोई बुराई है। कुछ मामलों में यह फायदेमंद भी है, जैसे-

  • लंबे समय तक सोने से मूड में सुधार होता है। दरअसल, जब आप लंबे सप्ताहभर बाद अपने बिस्तर पर लेटते हैं और रिलैक्स करते हैं, तो इससे मन भी रिलैक्स होता है और अच्छा भी महसूस होता है।
  • वीकेंड पर अधिक देर तक सोने से तनाव (स्ट्रेस) के हार्मोन का स्तर कम होता है। वैसे भी 10-6 जॉब कर रहे लोग सप्ताह भर काम के तनाव से घिरे रहते हैं। सप्ताह में लंबे समय तक सोने से इस तनाव के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।
  • विशेषज्ञों की मानें, तो लगातार कम नींद लेने वालों की तुलना में वीकेंड पर थोड़ी अतिरिक्त नींद लेना स्वास्थ्य जोखिमों (जैसे हाई ब्लड प्रेशर या मेटाबोलिक सिंड्रोम) को मामूली रूप से कम कर सकता है।

वीकेंड पर अधिक सोने के नुकसान?

  • यह ध्यान रखें कि वीकेंड पर अधिक नींद लेने से आप सप्ताह भर की नींद नहीं ले सकते हैं। वहीं, अगर आप वीकेंड पर घंटों सोते हैं, तो खरब मेटाबॉलिज्म में किसी तरह का सुधार नहीं होता है।
  • वीकेंड पर घंटों की नींद लेने से सर्कैडियन रिदम प्रभावित होता है। इससे रविवार की रात को नींद आना मुश्किल हो जाता है और सोमवार की सुबह बहुत भारी और सुस्त महसूस होती है।
  • अगर आप वीकेंड में लंबे समय तक सो रहे हैं, लेकिन सप्ताह भर पर्याप्त नींद नहीं ले रहे हैं, तो इससे बॉडी की रिकवरी क्षमता कम हो जाती है। विशेषज्ञ स्पष्ट करते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए लगातार कई दिनों तक नियमित और पर्याप्त नींद लेने की जरूरत होती है, न कि सिर्फ वीकेंड पर।

आप क्या करें?

  • जागने का समय सुनिश्चित करें: चाहे, वीकेंड हो या सप्ताह का कोई भी दिन। आप अपने जगने के समय को सुनिश्चित करें। रोजाना एक ही समय पर उठें। हां, वीकेंड पर अपने रोज के जागने के समय से 60 मिनट यानी एक घंटे के अंदर जगने की कोशिश करें।
  • सोने का समय भी फिक्स करेंः रोज रात समय पर सोने जाएं, फिर चाहे वीकेंड हो या न हो। बेहतर होगा कि वीकेंड पर लंबी नींद न लें, बल्कि रोजाना के सोने का पैटर्न फिक्स रखें। सप्ताह के बाकी दिनों में रात को थोड़ा जल्दी बिस्तर पर जाना फायदेमंद होता है।
  • नैप लेंः अगर आप वीकेंड पर बहुत ज्यादा थकान महसूस करते हैं, तो 15 से 20 मिनट की एक छोटी पावर नैप आपकी रात की नींद खराब किए बिना शरीर में फिर से चुस्ती लाने में मदद कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: देर रात तक जागने का दिल पर पड़ सकता है बुरा असर, डॉक्टर से समझें कनेक्शन

निष्कर्ष

वीकेंड में लंबी नींद लेना सेहत के लिए सही नहीं है और न ही इससे आपकी सप्ताहभर की नींद पूरी होती है। बेहतर होगा कि अपने सोने के समय को फिक्स करें, रोजाना एक निश्चित समय पर बिस्तर पर जाएं। इसके अलावा, अतिरिक्त सोने से बचें। इससे आपके मेटाबॉलिज्म पर सकारात्मक नहीं, बल्कि नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • एक स्वस्थ वयस्क व्यक्ति को प्रतिदिन कितने घंटे की नींद लेनी चाहिए।

    स्लीप फाउंडेशन के अनुसार, एक स्वस्थ वयस्क को शारीरिक और मानसिक रूप से फ्रेश रहने के लिए हर रात 7 से 9 घंटे की नींद लेनी चाहिए।
  • दोपहर में पावर नैप लेने का सबसे सुरक्षित समय कौन-सा है?

    दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच 15 से 20 मिनट की पावर नैप लेना सबसे अच्छा होता है। इससे रात की नींद बाधित नहीं होती है।

Read Next

→ AQI 100 से 500 तक पहुंचने पर शरीर में क्या बदलाव होता है? डॉक्टरों से समझें जहरीली हवा का असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 17, 2026 18:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Archana Singhal