Fri Sep 11, 2026 | 08:25 PM IST

Doctor Verified

क्या प्रेग्नेंसी में जंगली जलेबी खा सकते हैं? बता रही हैं डॉक्टर

Jungle Jalebi During Pregnancy : कई महिलाएं प्राकृतिक और मौसमी फलों को ज्यादा खाना पसंद करती हैं। इन्ही में से एक है जंगल जलेबी। लेकिन क्या गर्भावस्था में जंगल जलेबी खाना सुरक्षित है?

इस पेज पर:-


Jungle Jalebi During Pregnancy : गर्भावस्था का समय महिलाओं के लिए काफी नाजुक होता है। इस समय न सिर्फ महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना होता है, बल्कि गर्भस्थ शिशु के विकास के प्रति भी सजग रहना होता है। यही कारण है कि गर्भावस्था में महिलाओं के लिए ये जानना जरूरी होता है कि ऐसे समय में कौन-से खाद्य पदार्थ सुरक्षित हैं और कौन-से नहीं। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं, गर्भावस्था में जंगल जलेबी खाना चाहिए या नहीं।

जंगल जलेबी क्या होती है- what is jungle jalebi

दिल्ली की आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. चंचल शर्मा का कहना है कि जंगल जलेबी, जिसे आयुर्वेद में "चिंचवा", अंग्रेजी में "Madras Thorn" कहा जाता है। ये फल मुख्य रूप से भारत और नेपाल में पाया जाता है। इसके स्वाद की बात की जाए, तो जंगल जलेबी खाने में हल्की खट्टी, कसैली और मीठी हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी के लिए जरूरी है Cervix का हेल्दी रहना, डॉ चंचल शर्मा से जानें इसे हेल्दी कैसे रखें

क्या प्रेग्नेंसी में जंगल जलेबी खाना सुरक्षित है- Is Jungle Jalebi Safe to Eat in Pregnancy

डॉ. चंचल शर्मा के अनुसार, जंगल जलेबी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, मिनरल्स, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। ये सभी पोषक तत्व जंगल जलेबी को खाने के लिए अपनी ओर ज्यादा आकर्षित करते हैं। जब बात गर्भावस्था में जंगल जलेबी खाने की आती है, तो इसे पूरी तरह से सुरक्षित माना गया है। जंगल जलेबी के पोषक तत्व होने वाली मां और गर्भस्थ शिशु दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं।

jungle-jalebi-inside

प्रेग्नेंसी में जंगल जलेबी खाने के फायदे- Benefits of eating Jungle Jalebi during pregnancy

गर्भावस्था में जंगल जलेबी खाने से मां और शिशु दोनों को कई प्रकार के फायदे मिलते हैं।

1. पाचन सुधार- Jungle Jalebi Improves Digestion

गर्भावस्था में हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं को अक्सर जी मिचलना, उल्टी, पेट में दर्द और कब्ज की परेशानी होती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए जंगल जलेबी खाना फायदेमंद होता है। जंगल जलेबी में मौजूद घुलनशील फाइबर मल को मुलायम बनाकर पाचन क्रिया से जुड़ी परेशानी को दूर करता है।

इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान खट्टा खाने से ज्यादा ब्लीडिंग होती है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

2. इम्युनिटी बढ़ाए- Jungle Jalebi boosts immunity

गर्भावस्था में महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ता है। जंगल जलेबी में विटामिन C होता है, जो संक्रमण से बचाने और इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करती है।

3. ब्लड प्रेशर को करें कंट्रोल- Jungle Jalebi controls blood pressure

गर्भावस्था में अक्सर मानसिक तनाव, हार्मोनल और शारीरिक बदलावों के कारण महिलाओं को ब्लड प्रेशर ज्यादा रहने की शिकायत रहती है। जंगल जलेबी में पोटैशियम मौजूद होता है जो ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में सहायक होती है।

4. एनीमिया से बचाव- Jungle Jalebi prevents anemia

जंगल जलेबी में विटामिन सी और आयरन दोनों की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। गर्भावस्था में जंगल जलेबी खाने से शरीर में खून की कमी को दूर होती है। इसमें मौजूद विटामिन सी आयरन का अवशोषण को बढ़ाता है।

5. त्वचा को बनाएं ग्लोइंग- Jungle Jalebi makes the skin glowing

जंगल जलेबी में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं और बालों की सेहत में भी सुधार करते हैं। गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओं को त्वचा और बालों से संबंधी परेशानियां होती हैं, उनके लिए जंगल जलेबी बहुत फायदेमंद होती है।

प्रेग्नेंसी में जंगल जलेबी खाते वक्त सावधानी

गर्भावस्था के दौरान जंगल जलेबी का सेवन बेशक से सुरक्षित होता है। लेकिन इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में जंगल जलेबी का सेवन करने से ये नुकसानदायक होका है। कुछ महिलाओं को खट्टे फलों से एलर्जी या एसिडिटी की शिकायत हो सकती है। ऐसी महिलाओं को जंगल जलेबी खाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। जिन महिलाओं को स्किन पर किसी प्रकार की एलर्जी या रैशेज हैं, उन्हें भी जंगल जलेबी खाने से बचना चाहिए।

गर्भावस्था में जंगल जलेबी खाने से पहले उसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।

एक दिन में 5-7 फली दिन ही खाएं

सादा जंगल जलेबी खाने में परेशानी हो रही हो, तो इसकी चटनी बनाकर खाएं।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी में दृष्टि धामी ने भारी डंबल्स के साथ किया वर्कआउट, डॉक्टर से जानें क्या ऐसा करना है सेफ?

निष्कर्ष

जंगल जलेबी स्वाद और सेहत का खजाना है। लेकिन प्रेग्नेंसी में इसका सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। यह पाचन, इम्युनिटी और आयरन की पूर्ति जैसे कई पहलुओं में सहायक हो सकती है।

Pregnancy Month by Month in Hindi: महीने दर महीने गर्भावस्था की संपूर्ण जानकारी के लिया ये यहाँ पढ़े

1 महीने की गर्भावस्था | 2 महीने की गर्भावस्था | 3 महीने की गर्भावस्था | 4 महीने की गर्भावस्था | 5 महीने की गर्भावस्था | 6 महीने की गर्भावस्था | 7 महीने की गर्भावस्था | 8 महीने की गर्भावस्था | 9 महीने की गर्भावस्था

FAQ

  • जंगल जलेबी खाने से क्या फायदे हैं?

    जंगल जलेबी स्वाद में खट्टा-मीठा होता है। ये मुख्य रूप से झाड़ और जंगली क्षेत्रों में पाई जाती है, इसलिए इसे जंगल जलेबी कहा जाता है। जंगल जलेबी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए ये पाचन तंत्रिका के लिए अच्छी होती है। जंगल जलेगी खाने से पेट में दर्द, कब्ज और पेट के मरोड़ की समस्या कम होती है।
  • कैसे खाएं जंगल जलेबी

    जंगल जलेबी को आम किसी भी आम फल की छीलकर खा सकते हैं। आप चाहें, तो जंगल जलेबी की चटनी, मुरब्बा और अपने सलाद में भी इसको ऐड कर सकते हैं। 
  • जंगल जलेबी का पेड़ कैसा होता है?

    जंगल जलेबी का पेड़ छायादार और तेजी से बढ़ने वाला होता है। ये खुली जगहों वाले क्षेत्रों में ज्यादा पाया जाता है। जंगल जलेबी के पेड़ पर छोटे-छोटे सफेद या हल्के हरे रंग के फूल आते हैं। उसके बाद फल आते हैं। शुरुआत में जंगल जलेबी के फल हल्के हरे रंग होते हैं और बाद में इनका रंग गुलाब होने लगता है

Read Next

प्रेग्नेंसी में गोलगप्पे खाना कितना सुरक्षित है? डॉक्टर ने इस क्रेविंग को पूरा करने के कई तरीके बताए

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Ashu Kumar Das

Ashu Kumar Das

Senior Sub Editor

जिंदगी एक सफर है और इस सफर को खूबसूरत बनाए रखने के लिए बॉडी को हेल्दी और फिट रखना बहुत जरूरी है। आशु इन्हीं बातों को फॉलो करती हैं। इन्हें स्वास्थ्य विषयों पर लिखना और अलग-अलग विषयों पर वीडियो बनाना खासा पसंद है। साथ ही इन्हें तरह-तरह की किताबें पढ़ना, सोलो ट्रैवलिंग करना और अजनबी लोगों को दोस्त बनाना बहुत पसंद है। इन्हें पत्रकारिता और लेखन में करीब 4 साल का अनुभव है। इन्होंने डिजिटल मीडिया में हेल्थ राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं प्रदान की हैं। हेल्थ के अलावा आशु राजनीति लेखन में काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 23, 2025 11:32 IST

    Published By : Ashu Kumar Das

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content