Fri Sep 11, 2026 | 09:13 PM IST

Doctor Verified

डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद है तुंबा फल, आयुर्वेदाचार्य से जानें खाने का सही तरीका

Ayurvedic Medicine For Diabetes: डायबिटीज में आपको दवाओं के साथ ही डाइट पर भी फोकस करने की आवश्यकता होती है। इस लेख में जानते हैं कि डायबिटीज में तुंबा खाने से क्या फायदे मिलते हैं और इसे किस तरह से खाना चाहिए?

प्रकृति में ऐसे कई औषधिय गुणों से युक्त पेड़ पौधे मौजूद हैं, जिनके बारे में लोगों को मालूम ही नहीं होता है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत में इन औषधियों की भरमार मिलती है। ठीक इसी तरह का एक फल तुंबा माना जाता है। रेगिस्तान के रेतीले जंगलों में यह फल आसानी से उपलब्ध होता है। रेगिस्तान में जानवरों की प्यास बुझाने के लिए इस फल का उपयोग किया जाता है। लेकिन, इस बात को कम ही लोग जानते हैं कि तुंबा का सेवन आप डायबिटीज में भी कर सकते हैं। आज के समय में डायबिटीज के रोगियों की संख्या में खासी बढ़ोतरी देखने को मिली है। यह रोग एक लाइफस्टाइल डिजीज बनता जा रहा है।हालांकि, एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इस रोग को मैनेज और कंट्रोल करने के लिए आप डाइट और लाइफस्टाइल में कई बदलाव कर सकते हैं। आयुर्वेद के अनुसार डायबिटीज तुंबा का सेवन किया जा सकता है। इसमें फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट्स, फ्लेवोनोइड्स, विटामिन सी और ई, आयरन और कैल्शियम पाया जाता है। हालांकि, इसका सेवन करते समय मरीज को कई तरह सावधानियां बरतने की भी जरूरत होती है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानते हैं कि डायबिटीज में तुंबा के सेवन से क्या फायदे मिलते हैं और इसका सेवन करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?  

डायबिटीज में तुंबा से क्या फायदे होते हैं? - Benefits Of Tumba To Reduce Diabetes In Hindi 

डॉक्टर के मुताबिक आप ब्लड शुगर को कम करने के लिए तुंबा का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, आयुर्वेद में डायबिटीज को कम करने के लिए कई तरह की दवाएं मौजूद हैं। फिलहाल इसके फायदे आगे जानते हैं। 

ब्लड शुगर को नियंत्रित करना

तुंबा में पाए जाने वाले एक्टिव एंजाइम्स इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाते हैं और ब्लड में शुगर के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं।

इंसुलिन रेजिस्टेंस

यह फल शरीर में इंसुलिन के प्रभाव को बढ़ाता है, जिससे मधुमेह रोगियों में ग्लूकोज का उपयोग बेहतर तरीके से होता है। इससे डायबिटीज के लक्षण में कमी देखने को मिलती है। 

tumba-fruits-for-diabetes-in

पाचन तंत्र को सुधार करना

इसमें हाई मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।

वजन कम करने में सहायक

डायबिटीज रोगियों के लिए वजन नियंत्रण बहुत महत्वपूर्ण होता है। तुंबा में कम कैलोरी और हाई फाइबर वाला फल है, जो वजन घटाने में सहायक हो सकता है।

तुंबा फल का सेवन कैसे करें? - How To Eat Tumba In Diabetes In Hindi 

  • तुंबा फल को सुखाकर इसका पाउडर बना लें। इसको आप गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप तुंबा को सब्जी की तरह पकाकर भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • वहीं, इसके सूखे टुकड़ों को पानी में उबालकर चाय की तरह भी पिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : डायबिटीज के मरीजों को क्या खाना चाहिए? जानें सुबह से रात तक खाने का पूरा डाइट प्लान

Ayurvedic Remedies Of Diabetes In Hindi: तुंबा ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकता है। लेकिन, यह शरीर का धातु क्षय करने में भी मदद कर सकता है। यदि आप इसका सेवन लगातार 15 दिन या महीना भर करते हैं तो इससे व्यक्ति के वाइटल टिश्यू प्रभावित हो सकते हैं। साथ ही, लंबे समय में यह प्रजनन स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकता है। इसके अलावा, इससे मोतियाबिंद होने की संभावना भी बढ़ सकती है। इसका सेवन करने से पहले आप डॉक्टर और आयुर्वेदाचार्य से अवश्य संपर्क करें। 

Read Next

लहसुन और लौंग को साथ में खाने से सेहत को होंगे ये 7 फायदे, एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Vikas Arya

Vikas Arya

Chief Sub Editor

विकास आर्य ओनलीमायहेल्थ के संपादकीय विभाग के साथ बतौर मुख्य उप संपादक कार्य कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में करीब 10 वर्षों का अनुभव है। विकास ने कई प्रिंट और डिजिटल मीडिया संस्थानों में सेवाएं दी हैं। इन्हें खबरों के साथ विभिन्न विषयों पर फीचर लेखन और संपादकीय कार्य करना पसंद है। ये संपादकीय कार्यों में उच्च गुणवत्ता, विश्वसनीयता और प्रासंगिक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करना अपना लक्ष्य समझते हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 02, 2025 14:05 IST

    Published By : Vikas Arya

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content