Thu Nov 26, 2026 | 12:25 PM IST

Medically Reviewed by Ms Veena V , Clinical Dietician

ऑस्टियोपीनिया में रोज अंडा खाना कितना फायदेमंद है? समझें प्रोटीन और हड्डियों की मजबूती के बीच क्या है कनेक्शन

ऑस्टियोपीनिया में एक्सपर्ट की सलह पर रोज अंडा खाया जा सकता है, लेकिन इसकी मात्रा कितनी होनी चाहिए, इसकी सटीक जानकारी आवश्यक है। इसके अलावा, हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ अंडे पर निर्भर रहना सही नहीं है। कैल्शियम से भरपूर संतुलित डाइट फाॅलो करना अधिक फायदेमंद होता है।
ऑस्टियोपीनिया में रोज अंडा खाना कितना फायदेमंद है? समझें प्रोटीन और हड्डियों की मजबूती के बीच क्या है कनेक्शनऑस्टियोपीनिया में रोज अंडा खाना कितना फायदेमंद है? समझें प्रोटीन और हड्डियों की मजबूती के बीच क्या है कनेक्शन

जब बोन डेंसिटी सामान्य से कम होती है, तो उसी अवस्था को ऑस्टियोपीनिया कहा जाता है। इस स्थिति में हड्डियां बेहद कमजोर हो जाती हैं। हालांकि, इतनी कमजोर नहीं होती हैं, जिसे ऑस्टियोपोरोसिस की श्रेणी में डाला जाए। बहरहाल, ऑस्टियोपीनिया जैसी स्थिति में अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखा जाना बहुत जरूरी है। कई लोग अपनी बोन डेंसिटी में सुधार के लिए रेगुलर अंडे का सेवन करते हैं। सवाल है, क्या ऑस्टियोपीनिया में इसका सेवन रोजाना किया जाना सेफ है?

इस संबंध में Ms. Veena V, Chief Clinical Dietician & HOD - Department of Clinical Nutrition and Dietetics, Aster Whitefield Hospital बताती हैं, "लो बोन डेंसिटी में सुधार के लिए रोजाना अंडा खाना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन सिर्फ अंडा खाने से स्वास्थ्य में सुधार कम देखा जाता है। इसलिए, डाइट में अंडे के साथ-साथ विटामिन डी और कैल्शियम युक्त चीजों को अपनी संतुलित डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। इससे हड्डियों के साथ-साथ सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं।"

ऑस्टियोपीनिया में रोज अंडा खाना कितना फायदेमंद है?

Benefits Of Eating Eggs In OsteopeniaBenefits Of Eating Eggs In Osteopenia

साल 2024 में PLOS Global Public Health जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, 30 और 40 की उम्र के बाद बोन डेंसिटी प्राकृतिक रूप से कम होने लगती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा अपने आप बढ़ जाता है। इस रिपोर्ट में शोधकर्ता आगे बताते हैं कि अंडे में कई ऐसे आवश्यक पोषक तत्व और बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं, जो कि हड्डियों को मजबूती प्रदान करते हैं। असल में, अंडे में मौजूद विटामिन D शरीर को कैल्शियम सोखने और हड्डियों के निर्माण में उसका उपयोग करने में मदद करता है। यहां तक कि अंडे हड्डियों तक को रिपेयर करने में भी मददगार साबित होते हैं।

इसे भी पढ़ें: अंडे में मौजूद 9 जरूरी अमीनो एसिड हैं सेहत के ल‍िए वरदान, एक्‍सपर्ट से जानें सबके लाभ

अंडे में मौजूद प्रोटीन हड्डियों को कैसे सपोर्ट करता है?

Eggs Benefits In OsteopeniaEggs Benefits In Osteopenia

कोलेजन में मददगारः एक बड़े अंडे में करीब 6 से 6.5 ग्राम तक प्रोटीन मिलता है, जिसमें सभी नौ आवश्यक अमीनो एसिड पाए जाते हैं। ये कोलेजन बनाने में मदद करते हैं, जिससे हड्डियों को सपोर्ट मिलता है यानी हड्डियां मजबूत होती हैं।

मांसपेशियों को सहाराः अंडा ही नहीं, बल्कि डाइट में शामिल किए गए पर्याप्त प्रोटीन से मांसपेशियों को भी सपोर्ट मिलता है। इसका मतलब है कि प्रोटीन लेने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और ताकत बढ़ती है, जिससे लो बोन डेंसिटी वाले लोगों में गिरने का जोखिम कम हो जाता है।

अंडे में मौजूद हड्डियों से जुड़े अन्य पोषक तत्व

विटामिन डीः अंडे के पीले भाग यानी जर्दी खाना बहुत फायदेमंद होता है। यह विटामिन डी का स्रोत है। इसका सेवन करने से आंतों में कैल्शियम के अवशोषण में मदद मिलती है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।

फॉस्फोरस से भरपूरः अंडे में मौजूद फॉस्फोरस हड्डियों के खनिज बनाने के लिए कैल्शियम के साथ मिलकर काम करता है, जबकि जिंक और बायोएक्टिव कंपाउंड (जैसे कैरोटीनॉयड और पेप्टाइड्स) भी हड्डियों को लाभ पहुंचाते हैं।

एक्सपर्ट की सलाह

अंडा मूल रूप से प्रोटीन के लिए जाना जाता है, जो कि मसल्स ब्लाॅक को बनने में मदद करता है। हालांकि, इसे हड्डियों के लिए भी लाभकारी माना जाता है, इसलिए ऑस्टियोपीनिया के मरीज इसे अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन विशेषज्ञ साफ सलाह देते हैं कि अंडे में डेयरी प्रोडक्ट की तुलना में कम कैल्शियम होता है। इसलिए, हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ अंडे पर आश्रित होना सही नहीं है। इसे अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना बेहतर होता है।

इसे भी पढ़ें: घुटने की हड्डी मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए? खुद एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

इसमें कोई दो राय नहीं है कि ऑस्टियोपीनिया में अंडे फायदेमंद होते हैं, लेकिन हड्डियों की मजबूती के लिए सिर्फ अंडे पर आश्रित होना सही नहीं है। इसलिए, जरूरी है कि आप अंडे के साथ-साथ विटामिन डी और कैल्शियम युक्त स्रोतों को भी डाइट का हिस्सा बनाएं। विशेषकर, जिन लोगों को ऑस्टियोपीनिया जैसी गंभीर समस्या है, वे अपनी डाइट में किसी भी तरह के बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या ऑस्टियोपीनिया के मरीजों को केवल अंडे का सफेद हिस्सा खाना चाहिए?

    नहीं, ऑस्टियोपीनिया में पूरा अंडा खाया जाना चाहिए। वैसे भी हड्डियों के लिए जरूरी विटामिन D और स्वस्थ फैट्स अंडे की पीली जर्दी में ही पाए जाते हैं।
  • क्या हाई कोलेस्ट्रॉल वाले ऑस्टियोपीनिया के मरीज के लिए रोज अंडा खाना फायदेमंद है?

    हाई कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग से पीड़ित मरीजों को डॉक्टर की सलाह ही साबुत अंडे या जर्दी की मात्रा तय करनी चाहिए।

Read Next

एसिडिटी में पिएं एलोवेरा व्हीटग्रास जूस, जानें सेवन का तरीका और फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 11:04 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Ms Veena V