एसिडिटी में पिएं एलोवेरा व्हीटग्रास जूस, जानें सेवन का तरीका और फायदे

एसिडिटी में हर बार एंटाएसिड दवाओं को लेना फायदेमंद नहीं माना जाता है। ऐसे में अगर आप कुछ देसी उपचारों की मदद लें तो यह पाचन में मदद करने के साथ एसिडिटी को कम करने में कारगर हो सकते हैं जैसे कि एलोवेरा व्हीटग्रास जूस। इस जूस को पीने से पाचन क्रिया में तेजी आती है। साथ ही पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा भी इस जूस को पीने के कई फायदे हैं जिसके बारे में हमें हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा ने बताया।
एसिडिटी में कैसे फायदेमंद है एलोवेरा व्हीटग्रास जूस?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आचार्य चरक ने कहा है कि "रोगाः सर्वे अपि मन्देऽग्नौ" का अर्थ है कि अधिकांश रोगों की जड़ मंदाग्नि यानी स्लो पाचन अग्नि है। जब पाचन अग्नि कमजोर होती है, तो भोजन ठीक से नहीं पचता और अपाच्य विषैले तत्व बनता है, जिससे ग्रहणी रोग सहित कई व्याधियां उत्पन्न होती हैं जैसे कि एसिडिटी, बदहजमी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याएं। जब आप एलोवेरा व्हीटग्रास जूस पीते हैं तो इससे सिम्प्टोमैटिक रिलीफ हो जाएगा और एसिडिटी की समस्या कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: रात में ऐसा क्या खाएं जिससे सुबह पेट साफ हो जाए? डॉक्टर से जान लें सीक्रेट टिप्स
एसिडिटी में एलोवेरा व्हीटग्रास जूस पीने के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि एसिडिटी में एलोवेरा व्हीटग्रास जूस पीने के कई फायदे हैं। दरअसल, व्हीटग्रास में मौजूद क्लोरोफिल का प्रभाव क्षारीय होता है, जो पेट के एसिड को बेअसर करने के साथ एसिडिटी से राहत दिलाने में मददगार है। इसके अलावा यह पेट की जलन को कम करने के साथ पाचन अग्नि को बढ़ावा देने में मददगार है जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। इसके अलावा एलोवेरा जूस जब आप पीते हैं तो ये पेट को अंदर से शांत करने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता है। इसके अलावा भी इसके अन्य फायदे भी हैं जैसे-
- यह लिवर के टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मददगार है।
- इम्यूनो मॉड्यूलेटर भी है जो कि इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है।
- यह आंतों की गति को तेज करने के साथ कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है।
- जिन लोगों को डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होती हैं उनके लिए यह जूस बहुत फायदेमंद है।
- इस जूस को पीने से आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहती है और त्वचा की चमक बढ़ती है।
- इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा ज्यादा होती है जो कि बालों को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।
acidity_home_remedy
साल 2025 में Journal of Pharmacy Bioallied Sciences में प्रकाशित यह शोध बताती है कि व्हीटग्रास जूस कई सारे बायोएक्टिव कंपाउंड्स से भरपूर है। इसमें एनीमिया, कैंसर, हृदय रोग और जठरांत्र संबंधी विकारों (gastrointestinal disorders) जैसी स्थितियों के प्रबंधन में मदद करने की क्षमता दिखाई गई है।
एलोवेरा व्हीटग्रास जूस बनाने और सेवन करने का सही तरीका
एलोवेरा व्हीटग्रास जूस बनाने का तरीका काफी आसान है। आपको बस करना यह है कि ताजे एलोवेरा का जेल निकाल लें और इसमें थोड़ा व्हीटग्रास मिला लें। दोनों को ब्लेंड करके छान लें और फिर इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर पी लें। आप इसे सुबह पी सकते हैं या नाश्ते के बाद भी ले सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या गैस के कारण बार-बार पेशाब आ सकता है? डॉक्टर से जानें
एलोवेरा व्हीटग्रास जूस पीते समय इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. श्रेय कहते हैं कि एलोवेरा व्हीटग्रास जूस पीते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए कि अगर इसे पीने से पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं जैसे जी मिचलाना, पेट में ऐंठन, दस्त या सिरदर्द तो इसे पीने से बचें। अगर व्हीटग्रास को ठीक से धोया न गया हो तो व्हीटग्रास जूस में बैक्टीरिया या फफूंदी हो सकती है। इससे इंफेक्शन हो सकता है। व्हीटग्रास में मौजूद विटामिन K, खून पतला करने वाली दवाओं के असर में बाधा डाल सकता है। साथ ही कुछ लोगों को एलोवेरा से एलर्जी हो सकती है।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों को इसे लेने से बचना चाहिए या पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। अपने मन से इसका सेवन करने से बचें क्योंकि यह आपकी सेहत बिगाड़ सकती है और कई समस्याओं का कारण बन सकती है। हालांकि, अगर आपको एसिडिटी की समस्या है तो आप दूसरे उपायों को भी आजमा सकते हैं जैसे आप हींग और काला नमक का सेवन कर सकते हैं जो कि इस स्थिति में बेहद कारगर है। इतना ही नहीं, आप हरड़ का सेवन कर सकते हैं जो कि एसिडिटी की दिक्कत में बेहद कारगर तरीके से काम करती है। अगर लंबे समय तक एसिडिटी की दिक्कत बनी रहती है तो डॉक्टर को दिखाएं।
FAQ
एलोवेरा का जूस कब और कैसे पीना चाहिए?
एलोवेरा का जूस आपको सुबह खाली पेट पीना चाहिए। आप इस जूस में पानी मिलाकर पी सकते हैं जो कि पेट के लिए बेहद फायदेमंद है।आंवला और एलोवेरा जूस दोनों मिलाकर पीने से क्या होता है?
आंवला और एलोवेरा जूस पीना बालों को हेल्दी रखने के साथ स्किन से जुड़ी समस्याओं से बचाव में मददगार है। यह एक्ने कम करने के साथ ग्लोइंग स्किन पाने में मददगार है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 25, 2026 20:36 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma