Mon Nov 23, 2026 | 12:13 PM IST

Medically Reviewed by Dr Abhishek Vaish , Orthopaedician

बोन डेंसिटी कम होने पर बदलें अपनी जीवनशैली, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कौन-से बदलाव हैं जरूरी?

बोन डेंसिटी कम होने पर जीवनशैली में कुछ सुधार किए जा सकते हैं, जैसे नियमित रूप से हेल्दी डाइट लें, वर्कआउट करें और समय-समय पर डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं।
बोन डेंसिटी कम होने पर बदलें अपनी जीवनशैली, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कौन-से बदलाव हैं जरूरी?बोन डेंसिटी कम होने पर बदलें अपनी जीवनशैली, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर से जानें कौन-से बदलाव हैं जरूरी?

लो बोन डेंसिटी को हम ऑस्टियोपेनिया भी कहते हैं। यह समस्या होने पर बोन में मिनरल डेंसिटी सामान्य से कम हो जाती है। यह ऑस्टियोपोरोसिस से पहले की अवस्था है, जिसमें हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, लेकिन इतनी कमजोर भी नहीं कि इसे ऑस्टियोपोरोसिस माना जाए। 

बहरहाल, हाल के सालों में ऑस्टियोपेनिया के मरीजों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसके पीछे सिर्फ खराब जीवनशैली ही नहीं, बल्कि खानपान की बुरी आदतें भी जिम्मेदार हैं। सवाल है, इससे निपटने के लिए क्या किया जा सकता है? इस लेख में हम जीवनशैली से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जिनकी मदद से ऑस्टियोपेनिया की अवस्था में सुधार किया जा सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हिलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश से बात की।

बोन डेंसिटी कम होने पर जीवनशैली में क्या बदलाव करें?

Lifestyle Changes For Low Bone DensityLifestyle Changes For Low Bone Density

1. डाइट में सुधार करें

बोन डेंसिटी कम हो, तो सबसे पहले अपनी डाइट में सुधार करें। इसके लिए डाइट में कैल्शियम, विटामिन डी शामिल करें। NHS के अनुसार, हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए डेयरी प्रोडक्ट, फोर्टिफाइड प्लांट मिल्क, टोफू, नट्स, हरी सब्जियां जैसे ब्रोकली, पत्तागोभी आदि का सेवन करें। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम मिलता है। इसके साथ ही, कैल्शियम के अवशोषण के लिए पर्याप्त धूप लें। जरूरी हो, तो इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर विटामिन डी सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड और विटामिन A (रेटिनोल) की अत्यधिक खुराक वाले सप्लीमेंट्स से दूर रहें।

इसे भी पढ़ें: बोन डेंसिटी कम होने के क्या कारण हैं? डॉक्टर से जानें

2. स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करें

जब किसी व्यक्ति की बोन डेंसिटी कम हो यानी ऑस्टियोपेनिया की अवस्था में पहुंच गया हो, तो उसे स्ट्रेंथ एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए। विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ एक्सरसाइज जैसे ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग, सीढ़ियां चढ़ना-उतरना आदि करने से हड्डियों को सपोर्ट मिलता है और कमजोरी दूर होती है। रेजिस्टेंस ट्रेनिंग भी इसमें मददगार साबित हो सकती है।

3. वजन संतुलित रखें

ऑस्टियोपेनिया होने पर आप क्रैश डाइटिंग करने से बचें। इस अवस्था में तेजी से वजन कम करना सही नहीं है। इसके साथ ही, ओवर वेट होने से भी बचें। ध्यान रखें कि वजन बढ़ने से हड्डियों पर अतिरिक्त दबाव बनता है, जो कि सही नहीं है। वजन को संतुलित रखने के लिए नियमित रूप से वर्कआउट करें और डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें। अगर वजन कम करना मुश्किल लग रहा है, तो बेहतर है कि आप एक्सपर्ट की मदद लें।

4. स्मोकिंग से दूर रहें

साल 2018 में Journal Of Osteoporosis में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, धूम्रपान करने से शरीर में विटामिन डी का स्तर कम होता है और कैल्शियम का अवशोषण भी धीमा होता है। ऐसे में हड्डियों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है। इसके अलावा, सिगरेट के धुएं में मौजूद निकोटीन और अन्य हानिकारक केमिकल्स सीधे हड्डियां बनाने वाली कोशिकाओं की गतिविधि को बाधित करते हैं और हड्डियों को तोड़ने वाली प्रक्रिया तेज करते हैं। नतीजतन, बोन मिनरल डेंसिटी तेजी से घटती है। इसलिए, विशेषज्ञ साफ सलाह देते हैं कि स्मोकिंग न करें।

5. दवाओं पर नजर रखें

अगर आप ऑस्टियोपेनिया का शिकार हैं और लंबे समय से किसी भी तरह की दवा पर आश्रित हैं, तो बेहतर होगा कि आप दवाओं के प्रभाव पर नजर रखें। समय-समय पर डॉक्टर से अपनी जांच करवाएं। ध्यान रखें कि थाइरायड हार्मोन जैसी समस्या के लिए ली जाने वाली दवाएं भी बोन डेंसिटी को प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए, इसकी अनदेखी न करें।

इसे भी पढ़ें: 30 के बाद हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम होने के लक्षण, डॉक्टर से जानें

कब जाएं डॉक्टर के पास?

आमतौर पर ऑस्टियोपेनिया के शुरुआती चरण में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, लेकिन स्थिति बढ़ने पर ऑस्टियोपेनिया जैसी अवस्था में थकान, हड्डियों में दर्द आदि समस्याएं बनी रहती हैं। कई बार लोग इसे सामान्य परेशानी समझकर इग्नोर कर देते हैं। आप ऐसा न करें। कुछ लक्षण शरीर में नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें, जैसे-

  • हल्की सी चोट लगने पर फ्रैक्चर होना।
  • शरीर का सिकुड़ जाना।
  • पोस्चर में बदलाव
  • पीठ और गर्दन में दर्द होना

निष्कर्ष

लो बोन डेंसिटी होने पर इसे हल्के में लेना सही नहीं है। तुरंत डॉक्टर से संपर्क कर दवाएं लें। इसके अलावा, यह समस्या होने पर आप अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। इसमें सही डाइट फॉलो करना, रेगुलर एक्सरसाइज करना, दवाओं के प्रभाव पर नजर रखना और शरीर में हो रहे किसी भी तरह के बदलाव को पहचानना शामिल है। साथ ही, कोई भी समस्या महसूस हो, तो प्रोफेशनल की मदद लेना।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या अत्यधिक कैफीन का सेवन भी बोन डेंसिटी को कम कर सकता है?

    हां, दिन में 3–4 कप से अधिक कॉफी का सेवन शरीर से कैल्शियम के उत्सर्जन को बढ़ाकर हड्डियों को कमजोर कर सकता है।
  • क्या कैल्शियम और आयरन के सप्लीमेंट्स को एक ही समय पर साथ लेना सही है?

    नहीं, कैल्शियम और आयरन एक साथ लेने पर दोनों के अवशोषण में बाधा आती है, इसलिए इन दोनों सप्लीमेंट्स के बीच कम से कम 2 घंटे का गैप होना जरूरी है।

Read Next

पेशाब में कोई परेशानी नहीं, फिर भी हो सकता है प्रोस्टेट कैंसर? पुरुषों को जरूर पता होनी चाहिए ये 3 बातें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 23, 2026 11:49 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Abhishek Vaish