Wed Nov 18, 2026 | 04:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akhilesh Yadav , Director – Orthopaedics & Joint Replacement Max Super Speciality Hospital, Vaishali, Ghaziabad

हड्डियों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करवाएं ये 7 जरूरी मेडिकल टेस्ट

जब हड्डियों में दर्द होने लगता है, तो इसका असर द‍िनचर्या और काम पर भी पड़ने लगता है। हड्ड‍ियों के दर्द का कारण जानने के ल‍िए जानें 7 ऐसी जांच जो बोन हेल्‍थ की जानकारी दे सकते हैं और आपकी हड्ड‍ियों की स्‍थ‍ित‍ि का आंकलन कर सकते हैं।
हड्डियों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करवाएं ये 7 जरूरी मेडिकल टेस्टहड्डियों में दर्द है तो न करें नजरअंदाज, तुरंत करवाएं ये 7 जरूरी मेडिकल टेस्ट

शरीर को मजबूत देने में हड्डियों की अहम भूमिका होती है। हड्डियां न केवल शरीर को सपोर्ट देती हैं, बल्कि अंदरूनी अंगों की सुरक्षि‍त करने और चलने-फिरने में भी मदद करती हैं। हड्डियों में होने वाले हर दर्द को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। खासकर अगर दर्द लंबे समय तक बना रहे या बार-बार हो रहा हो। हड्डियों में दर्द के कारणों को समझना और समय पर इसकी जांच करवाना जरूरी है। आइए जानते हैं ऐसे 7 मेड‍िकल टेस्‍ट के बारे में जो हड्ड‍ियों के दर्द के पीछे छ‍िपे कारण को पता लगाने में मदद कर सकते हैं। बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Akhilesh Yadav, Joint Specialist, Replacement Surgeon & Director At Department of Orthopaedic Max Hospital, Ghaziabad से बात की।

हड्डियों में दर्द होने के कारण

  • अधिक शारीरिक गतिविधि
  • हड्डियों में फ्रैक्चर या चोट
  • विटामिन D की कमी
  • कैल्शियम की कमी
  • हड्डियों का कमजोर होना
  • उम्र बढ़ने के कारण हड्डियों में बदलाव
  • ऑस्टियोपोरोसिस
  • गठिया
  • बोन इंफेक्‍शन
  • बोन कैंसर

हड्डियों में दर्द का कारण बताने वाले टेस्‍ट 

imaging-test-for-bone-healthimaging-test-for-bone-health

1. एक्स-रे

एक्स-रे (X-ray) हड्डियों की जांच करने का एक शुरुआती तरीका है। इससे हड्डियों में फ्रैक्चर, चोट, हड्डियों की बनावट में बदलाव और जोड़ों से जुड़ी कुछ समस्याओं का पता लगाया जा सकता है। अगर किसी व्यक्ति को गिरने, चोट लगने या अचानक हड्डी में दर्द होने की शिकायत है, तो डॉक्टर एक्स-रे कराने की सलाह दे सकते हैं।

2. सीटी स्कैन

सीटी स्कैन में एक्स-रे की मदद से शरीर के अंदर की हड्डियों और अंगों की विस्तृत तस्वीरें ली जाती हैं। इससे हड्डियों के छोटे या जटिल फ्रैक्चर, अंदरूनी चोट और हड्डियों की बनावट में होने वाले बदलावों का पता लगाया जा सकता है। अगर एक्स-रे से हड्डी की चोट की पूरी जानकारी नहीं मिलती है या डॉक्टर को गहरे फ्रैक्चर का संदेह होता है, तो सीटी स्कैन कराने की सलाह देते हैं।

3. एमआरआई

एमआरआई (MRI) में रेडियो तरंगों की मदद से शरीर के अंदर की तस्वीरें ली जाती हैं। इससे हड्डियों के साथ-साथ मांसपेशियों, लिगामेंट्स, कार्टिलेज और अन्य सॉफ्ट टिशूज की जांच की जाती है। अगर किसी व्यक्ति को लगातार हड्डियों में दर्द है, लेकिन एक्स-रे में कोई समस्या दिखाई नहीं देती, तो डॉक्टर एमआरआई कराने की सलाह दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- कमजोर हड्डियों की पहचान कैसे करें? बिना चोट के फ्रैक्चर होना हो सकता है ऑस्टियोपोरोसिस का संकेत

विटामिन D और कैल्शियम की कमी पहचानने वाले टेस्‍ट

4. विटामिन D टेस्‍ट

विटामिन D टेस्ट ब्‍लड में विटामिन D की मात्रा का पता लगाने के लिए किया जाता है। विटामिन D शरीर में कैल्शियम को एब्‍जॉर्ब करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसकी कमी होने पर हड्डियों में दर्द हो सकता है।

5. कैल्शियम टेस्ट

कैल्शियम टेस्ट ब्‍लड में कैल्शियम के लेवल की जांच करने के लिए किया जाता है। शरीर में कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। अगर किसी व्यक्ति को मांसपेशियों में ऐंठन, हड्डियों में दर्द या कमजोरी की शिकायत है, तो डॉक्टर यह टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 30 के बाद हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम होने के लक्षण, डॉक्टर से जानें

6. हड्डियों की घनत्‍व मापने के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट

बोन डेंसिटी टेस्ट (Bone Density Test) से हड्डियों में कैल्शियम और अन्य खनिजों की मात्रा मापी जाती है। इस टेस्ट से पता चलता है कि हड्डियां कितनी मजबूत हैं और उनमें फ्रैक्चर होने का खतरा कितना है? डॉक्टर आमतौर पर ऑस्टियोपोरोसिस का संदेह होने पर या हड्डियों के कमजोर होने पर यह टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। बोन डेंस‍िटी टेस्‍ट र‍िपोर्ट में टी-स्‍कोर द‍िया जाता है। सामान्‍य हड्ड‍ियों का टी-स्‍कोर -1 या इससे अधिक हो सकता है।

Mayo Clinic के मुताब‍िक, बोन डेंसिटी टेस्ट में एक्स-रे की मदद से हड्डियों में कैल्शियम और दूसरे मिनरल्स की मात्रा मापी जाती है। यह जांच आमतौर पर शरीर की उन हड्डियों पर किया जाता है, जिनमें फ्रैक्चर होने की आशंका अधिक होती है। अगर किसी व्यक्ति को पहले से ऑस्टियोपोरोसिस है, तो बोन डेंसिटी टेस्ट से यह देखा जा सकता है कि इलाज से हड्डियों की स्थिति में कितना सुधार हुआ है।

7. बोन स्‍कैन टेस्‍ट

बोन स्कैन टेस्ट (Bone Scan) में एक विशेष कैमरे की मदद से हड्डियों की तस्वीरें ली जाती हैं। इससे हड्डियों में असामान्य गतिविधियों का पता लगाने में मदद मिलती है। डॉक्टर हड्डियों में इंफेक्‍शन या ऐसे फ्रैक्चर जो एक्स-रे में आसानी से दिखाई नहीं देते हैं, हड्डियों के ट्यूमर की जांच के लिए यह टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं।

डॉक्टर के पास कब जाएं?

  • लंबे समय तक दर्द बने रहना
  • रात में दर्द बढ़ना
  • सूजन और रेडनेस होना
  • चलने-फिरने में परेशानी होना
  • बार-बार फ्रैक्चर होना
  • बुखार के साथ दर्द होना

न‍िष्‍कर्ष:

हड्डियों में दर्द होने पर कई टेस्‍ट क‍िए जाते हैं। गिरने, चोट लगने या अचानक हड्डियों में दर्द होने पर फ्रैक्चर और हड्डियों की बनावट में बदलाव का पता लगाने के लिए एक्स-रे किया जाता है। जब एक्स-रे से चोट या फ्रैक्चर की पूरी जानकारी नहीं मिलती, तो सीटी स्कैन किया जाता है। लगातार हड्डियों में दर्द होने और एक्स-रे में समस्या न दिखने पर हड्डियों, मांसपेशियों और सॉफ्ट टिशूज की जांच के लिए एमआरआई किया जाता है। हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी या विटामिन D की कमी का संदेह होने पर विटामिन D टेस्‍ट क‍िया जाता है। हड्डियों में दर्द, मांसपेशियों में ऐंठन या कमजोरी होने पर और ब्‍लड में कैल्शियम के लेवल का पता लगाने के लिए कैल्‍श‍ियम टेस्‍ट क‍िया जाता है। ऑस्टियोपोरोसिस का संदेह, हड्डियां कमजोर होने या फ्रैक्चर का खतरा अधिक होने पर हड्डियों का घनत्व मापने के लिए बोन डेंसिटी टेस्ट क‍िया जाता है। इसके अलावा, हड्डियों में इंफेक्‍शन, ट्यूमर या ऐसे फ्रैक्चर का संदेह होने पर, जो एक्स-रे में आसानी से दिखाई नहीं देते, बोन स्कैन टेस्‍ट किया जाता है।

image credit: magnific

FAQ

  • हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं?

    हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम, विटामिन D और प्रोटीन से भरपूर फूड्स खा सकते हैं। दूध, दही, पनीर, रागी, हरी पत्तेदार सब्जियां, अंडे और मछली को डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
  • हड्डियों में दर्द से बचाव कैसे करें?

    हड्डियों को स्वस्थ रखने के ल‍िए कैल्शियम और विटामिन D से भरपूर डाइट लें। रोजाना पर्याप्त प्रोटीन का सेवन करें। नियमित रूप से एक्‍सरसाइज करें और पर्याप्त नींद लें।

Read Next

बिना डाइटिंग के लगातार घट रहा है वजन? पेट के कैंसर के इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 18, 2026 15:43 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Akhilesh Yadav