Fri Oct 16, 2026 | 09:57 PM IST

Medically Reviewed by Dr Chandni Tugnait , Transformation Coach and Psychotherapist

क्या एंग्जायटी शरीर को भी बीमार कर सकती है? जानें इलाज न कराने के गंभीर नुकसान

मानसिक समस्या होने के बावजूद एंग्जायटी आपको शारीरिक रूप से भी बीमार कर सकती है। इसके पीछे हार्मोनल बदलाव को जिम्मेदार माना जा सकता है।
क्या एंग्जायटी शरीर को भी बीमार कर सकती है? जानें इलाज न कराने के गंभीर नुकसानक्या एंग्जायटी शरीर को भी बीमार कर सकती है? जानें इलाज न कराने के गंभीर नुकसान

मौजूदा समय में हर व्यक्ति किसी न किसी बात को लेकर एंग्जायटी या चिंता महसूस करता है। वैसे तो थोड़े-बहुत तनाव को स्वस्थ माना जाता है। इससे हमारे समस्या को डील करने की क्षमता में सुधार होता है। बहरहाल, आप यह बात जानते होंगे कि हमारा दिमाग और शरीर एक-दूसरे से गहराई तक जुड़े हुए हैं। यही कारण है कि अगर कोई लंबे समय से एंग्जायटी से जूझ रहा है और उसका ट्रीटमेंट नहीं करवाया है, तो हमारे शरीर पर इसका प्रभाव नजर आने लगता है। यहां हम आपको बात रहे हैं कि एंग्जायटी का इलाज न करने पर कैसे नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। इस बारे में जानने के लिए हमने गेटवे ऑफ हीलिंग में Psychotherapist, Life Alchemist, Founder & Director डॉ. चांदनी तुगनैत से बात की।

एंग्जायटी का इलाज न करवाने के नुकसान

anxiety signs (13)anxiety signs (13)

क्रोनिक थकान

एंग्जायटी से पीड़ित लोगों के मन में तरह-तरह के विचार आते रहते हैं। असल में, यह किसी उथल-पुथल से कम नहीं होते हैं। अगर लंबे समय तक मरीज एंग्जायटी में रहता है और उसका इलाज नहीं करवाता है, तो इसकी वजह से वह एक समय बाद खुद को शारीरिक रूप से थका हुआ महसूस करता है। यहां तक कि पर्याप्त नींद लेने के बाद भी शरीर में एनर्जी के स्तर में कमी बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें: एंग्जाइटी होने पर बढ़ जाता है इन 5 समस्याओं का जोखिम, डॉक्टर से समझें

मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द

चिंता की स्थिति इस हद तक शरीर को परेशान करती है कि मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द भी महसूस होने लगता है। दरअसल, चिंता होने पर शरीर अपने आप फाइट और फ्लाइट की स्थिति में चला जाता है। ऐसे में ब्रेन में स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जिससे मांसपेशियों में तनाव पैदा होने लगता है। कुछ मामलों में मांसपेशियों में अकड़न और दर्द भी होने लगता है।

पेट और पाचन की समस्या

जब एंग्जायटी का इलाज लंबे समय तक न किया जाए, तो इसकी वजह से पेट में दर्द होने लगता है। इसकी वजह गट-ब्रेन एक्सिस है, जो सेंट्रल नर्वस सिस्टम और पेट के एंटरिक नर्वस सिस्टम (Enteric Nervous System) के बीच का एक जटिल, दोनों तरफ से काम करने वाला कम्युनिकेशन नेटवर्क है। क्रोनिक एंग्जायटी होने पर हमारा फिजिकल रिस्पाॅन्स सक्रिय हो जाता है, जो सामान्य पाचन क्रिया को सीधे तौर पर बाधित कर देता है। ऐसे में पेट में ऐंठन, गैस, एसिडिटी, मतली और इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम जैसी पाचन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं।

सीने में भारीपन

एंग्जायटी होने पर सीने में भारीपन महसूस हो सकता है। दरअसल, जब चिंता के कारण स्ट्रेस हार्मोन रिलीज होता है, तो इसकी वजह से सिर्फ मांसपेशियों में ही खिंचाव नहीं आता है, बल्कि बिना किसी शारीरिक मेहनत के भी अचानक दिल की धड़कन तेज हो जाती है और सीने में जकड़न महसूस होने लगती है।

इसे भी पढ़ें: स्ट्रेस और एंग्जाइटी होने पर नजर आते हैं ये 5 आम लक्षण, न करें नजरअंदाज

निष्कर्ष

अगर लंबे समय तक एंग्जायटी बनी रहे, तो इसे इग्नोर न करें। यह धीरे-धीरे शारीरिक समस्याएं पैदा करने लगता है। हां, अगर आपको पता नहीं है कि आप एंग्जायटी में हैं, तो ऐसे में शरीर में दिख रहे लक्षणों पर नजर डाल सकते हैं। जैसे चिड़चिड़ा महसूस होना, ब्रेन फाॅग, अक्सर चिंता से घिरे रहना, मतली, पेट दर्द और पाचन संबंधी समस्या होना। इन संकेतों को देखते हुए तुरंत डॉक्टर से मिलें और अपना इलाज करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • क्या एंग्जायटी के कारण सच में शरीर में दर्द हो सकता है?

    हां, एंग्जायटी के कारण स्ट्रेस हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे मांसपेशियों में लगातार खिंचाव रहता है और दर्द होने लगता है।
  • क्या पाचन की समस्याओं को ठीक करने से एंग्जायटी कम हो सकती है?

    मानसिक समस्या हो, तो उसका इलाज करवाएं। पाचन संबंधी समस्या से छुटकारा पाना मानसिक तनाव को कम करने का सीधा इलाज नहीं है।

Read Next

→ क्या आप भी बिना ध्यान दिए खाना खाते हैं? जानें इसका पाचन और वजन पर असर

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 27, 2026 15:39 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 27, 2026 15:39 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • May 27, 2026 15:39 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Chandni Tugnait