How To Deal with Small Bumps on Face: चेहरे से जुड़ी कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं, जिन पर हम ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन अगर लंबे समय तक ये समस्याएं बनी रहती हैं, तो ये खूबसूरती कम करने की वजह भी बन सकती हैं। इन्हीं समस्याओं में चेहरे पर छोटे-छोटे दाने होने की समस्या भी शामिल है। चेहरे पर छोटे-छोटे दाने पसीने, फंगल इंफेक्शन, बैक्टीरिया और किसी अन्य इंफेक्शन के कारण हो सकते हैं। इनके अलावा, धूप के संपर्क में ज्यादा आने से भी कुछ लोगों को चेहरे पर दाने हो जाते हैं।
इस समस्या से जल्द छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू नुस्खें भी अपना सकते हैं। इन घरेलू उपायों के फायदे जानने के लिए हमने हरियाणा से सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की। आइए लेख में जानें चेहरे के दानों को हटाने के लिए क्या करें?
चेहरे के छोटे-छोटे दाने कैसे ठीक करें?
डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, चेहरे के दानों को हटाने के लिए आप नेचुरल चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं। नेचुरल होने के कारण इनसे साइड इफेक्ट्स का खतरा भी कम होता है। आइए जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
1. एलोवेरा लगाएं
चेहरे पर दानों की परेशानी कम करने के लिए एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा से संबंधित समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है। इसका इस्तेमाल रोजाना रात में सोने से पहले किया जा सकता है। इससे त्वचा को ठंडक देने, हेल्दी रखने और दानों को कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: चेहरे पर मुंहासे हैं तो आपको है अलग स्किनकेयर रूटीन की जरूरत, डॉक्टर से जानें क्या करें-क्या नहीं
01 - 2025-07-21T172315.649
2. अनार है प्रभावी
चेहरे के सफेद दानों को कम करने के लिए अनार का छिलका फायदेमंद होता है। इसके छिलके में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं।
इसका इस्तेमाल करने के लिए अनार के छिलकों को तवे पर भूरा होने तक भुन लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह पीसकर पाउडर तैयार कर लें। अब इस पाउडर में नींबू या गुलाब जल को मिक्स करके पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाकर कुछ समय के लिए सूखने दें। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इससे चेहरे में भी निखार आएगा और सफेद दानों से भी छुटकारा मिल सकता है।
इसे भी पढ़ें - बार-बार स्किन पर दाने निकलना किस दोष के बिगड़ने का संकेत? आयुर्वेदाचार्य से जानें
3. चंदन का करें प्रयोग
चेहरे के दानों को कम करने के लिए चंदन और चंदन से बना तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। यह आपके स्किन सेल्स को ऑक्सीजन देने के साथ सफेद दानों से भी निजात दिलाता है। इसके लिए चेहरे पर चंदन का पेस्ट लगाकर इसे सूखने दें और जब यह सूख जाए, तो पानी से धो लें। पेस्ट के रूप में चंदन का इस्तेमाल करने से आपको ऑयली स्किन से भी निजात पा सकते हैं।
4. शहद का करें इस्तेमाल
चेहरे से दानों की परेशानी को कम करने के लिए शहद फायदेमंद हो सकता है। ये आपकी स्किन को एक्स्ट्रा ऑयल से छुटकारा दिला सकता है। इस पोर्स को खोलने के लिए शहद को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 1 घंटे बाद चेहरे को धो सकते हैं। आप चाहे तो शहद और ओट्स के स्क्रब को भी चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन काफी निखार करेगी।
क्या कहती है स्टडी?
साल 2023 में World Journal of Pharmaceutical Research में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, एक्ने वल्गारिस (मुंहासे) त्वचा की एक आम समस्या है। इसके इलाज के लिए पारंपरिक पौधे और जड़ी-बूटियां बहुत असरदार और सुरक्षित मानी जाती हैं, क्योंकि इनमें बैक्टीरिया और सूजन से लड़ने के बेहतरीन गुण होते हैं और इनके साइड इफेक्ट भी न के बराबर होते हैं।
डॉक्टर से सलाह कब लें?
डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है, हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने, हेल्दी डाइट लेने और इन उपायों को अपनाने के बाद भी अगर चेहरे पर छोटे-छोटे दाने होने की समस्या बनी रहती है या स्किन से जुड़ी अन्य समस्याएं महसूस होती हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
निष्कर्ष
अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है या आपको कभी स्किन एलर्जी हो चुकी है, तो पैच टेस्ट के बाद ही इन्हें इस्तेमाल करें। चेहरे से दानों की परेशानी को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपकी परेशानी बढ़ती जा रही है, तो बिना देरी किए एक्सपर्ट से संपर्क करें।
All Images Credit- Freepik
FAQ
चेहरे पर छोटे-छोटे दानें निकले तो क्या करें?
चेहरे पर दानें निकले तो साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। अपनी स्किन को धूप से बचाएं और कोई अच्छी सनस्क्रीन इस्तेमाल करें। रोजाना क्लींजिंग करें और हाइजीन मेंटेन करें। इससे स्किन में ऑयल प्रोडक्शन कंट्रोल होगा और दानें कम होंगे।चेहरे पर से दानें को कैसे हटाएं?
चेहरे पर से दानें हटाने के लिए आप एलोवेरा जेल या गुलाब जल लग सकते हैं। इनके अलावा चंदन, मुल्तानी मिट्टी और अनार के छिलके भी इस्तेमाल हो सकते हैं। अगर इनको बावजूद समस्या कम नहीं होती, तो बिना देरी किये एक्सपर्ट से संपर्क करें।रात में सोते समय चेहरे पर क्या लगाएं?
रात को सोते समय पर स्किन को हाइड्रेट और मॉइस्चराइज करना चाहिए। इसके लिए आप सोने से पहले गुलाब जल या एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। अगर आपको डार्क स्पॉट्स या स्किन डलनेस है, तो कोई अच्छी नाइट क्रीम लगाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 30, 2026 14:09 IST
Modified By : Priyanka Sharma Oct 30, 2026 14:09 IST
Modified By : Priyanka Sharma
Reviewed By : Dr Shrey SharmaSep 05, 2022 00:00 IST
Published By : Priya Mishra
