ठंड में कई सारी समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, तापमान गिरने के साथ ब्लड सर्कुलेशन स्लो होने लगता है और त्वचा की बनावट प्रभावित होने लगती है। इसके अलावा ठंड नमी को छीन लेती है और इससे स्किन फटने लगती है और त्वचा की बनावट प्रभावित रहती है। ठंड से जुड़ी ऐसी ही एक समस्या है तो पैरों में खुजली होना। दरअसल, ठंड में पैरों में खुजली होने का सबसे बड़ा कारण है ब्लड सर्कुलेशन स्लो होना जिससे गर्माहट कम होने के साथ शरीर की गर्मी कम होती है और ठंड से पैर नीले पड़ जाते हैं। इसके अलावा इस मौसम में पैरों में नमी रह जाने की वजह से फंगल इंफेक्शन की समस्या होती है। इसकी वजह से ठंड में पैरों में खुजली होने लगती है। ऐसे में सवाल आता है कि ठंड में पैरों में खुजली हो तो क्या करें (thand mein pairon mein khujali ho to kya karen)? जानते हैं Dr. Deepak Joshi, Ayurveda Expert Pravek Kalp से।
ठंड में पैरों में खुजली हो तो क्या करें?
Dr. Deepak Joshi बताते हैं कि ठंड के मौसम में पैरों में खुजली होना एक आम समस्या है, जो अक्सर त्वचा के अत्यधिक रूखेपन, खून के संचार में कमी या नमी की कमी के कारण होती है। सर्दियों में बार-बार गर्म पानी से नहाना, पर्याप्त मॉइस्चराइज़र न लगाना और लंबे समय तक बंद जूते पहनना इस समस्या को बढ़ा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, ठंड में वात दोष बढ़ने से त्वचा शुष्क हो जाती है, जिससे खुजली और जलन महसूस होती है। आयुर्वेदिक उपायों में नियमित रूप से पैरों की तिल के तेल या नारियल तेल से मालिश करना बेहद लाभकारी होता है। इससे त्वचा को पोषण मिलता है और खुजली में राहत मिलती है। ऐसे में आप इन उपचारों को आजमा सकते हैं।
1. नहाने के पानी में नीम की पत्तियां मिलाकर नहाएं
ठंड में पैरों में खुजली होने पर आप नहाने के पानी में नीम की पत्तियों को डालकर और उबालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इस तरह से नीम की पत्तियों का पानी ठंड में पैरों में होने वाली खुजली को कम करने में मदद कर सकता है। आप ये भी कर सकते हैं पैरों की खुजली और सूजन को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों को उबालकर इस पानी में नमक और बेकिंग सोडा मिलाकर पैरों को डाल सकते हैं। इससे खुजली कम होने लगती है और आपकी स्किन बेहतर महसूस करती है।
इसे भी पढ़ें: डिहाइड्रेशन की वजह से आपकी स्किन में हो सकती है खुजली? एक्सपर्ट से जानें
2. त्रिफला डालकर पैरों को धोएं
त्रिफला डालकर पैरों को पानी से धोएं जो कि त्वचा संक्रमण और खुजली को कम करने में मदद करता है। त्रिफला में एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण होते हैं जो कि त्वचा में खुजली को कम करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाने में मददगार है इसलिए आपको करना ये है कि त्रिफला पाउडर को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी में पैरों को डाल लें। इससे पैरों की खुजली और जलन कम होती है।

3. एलोवेरा जेल लगाएं
एलोवेरा जेल लगाने से ठंडक मिलती है और त्वचा की नमी बनी रहती है। एलोवेरा एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है और चेहरे को ठंडक प्रदान करती है। इसे लगाने से खुजली कम होने लगती है और स्किन को ठंडक मिलती है। इसके अलावा एलोवेरा हीलर की तरह काम करता है और त्वचा में खुजली कम करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में स्कैल्प की खुजली से होते हैं शर्मिंदा, तो जान लें इसका कारण और इलाज
इसके अलावा ठंड में बहुत ज्यादा गर्म पानी से पैरों को न धोएं, हल्के साबुन का इस्तेमाल करें और नहाने के बाद तुरंत मॉइस्चराइजर या तेल लगाएं। अगर खुजली के साथ लाल चकत्ते, फंगल इंफेक्शन, छिलना या घाव बनने लगें, तो इसे सामान्य खुजली समझकर न टालें। घरेलू और आयुर्वेदिक उपाय हल्की समस्या में मददगार हो सकते हैं, लेकिन लगातार या बढ़ती खुजली की स्थिति में त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।
FAQ
खुजली से तुरंत राहत पाने के लिए क्या करें?
अगर आपको बहुत तेज खुजली हो रही है तो आपको गुनगुने पानी में नमक मिलाकर नहाना चाहिए या इस पानी से बेकिंग सोडा डालकर खुजली वाली जगह को धो लें। इससे खुजली से राहत मिलेगी।खुजली में कौन सा तेल लगाना चाहिए?
खुजली में आपको नीम का तेल लगाना चाहिए जो कि एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है और त्वचा की खुजली व इंफेक्शन को कम करने में मददगार है।क्या नारियल तेल गर्भावस्था के दौरान खुजली बंद कर सकता है?
नारियल तेल प्रेग्नेंसी में होने वाली खुजली को कम करने में मददगार है। ये तेल स्किन को नरिश करने के साथ मॉइस्चराइज करने में मददगार है जिससे खुजली कम होती है और स्किन की बनावट बेहतर होती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 20, 2026 15:03 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 20, 2026 15:03 IST
Modified By : Pallavi KumariJan 20, 2026 15:03 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Deepak Joshi