सर्दियां अपने साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याएं लाती हैं और जिनमें से एक है पैरों में सूजन रहना। दरअसल, ठंड में खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से पैरों में सूजन की समस्या बढ़ने लगती है। ठंड के मौसम में ब्लड वेसेल्स संकुचित हो जाती है और इसकी वजह से आपको सूजन की दिक्कत हो सकती है, जिससे टिशूज में ब्लड सर्कुलेशन और ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और इससे अकड़न, दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती जाती है चिलब्लेन्स यानी लाल, खुजलीदार दाने या कोल्ड अर्टिकेरिया यानी पित्ती जैसी स्किन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इतना ही नहीं, ठंड के मौसम में बैरोमेट्रिक दबाव में बदलाव के कारण जोड़ों के टिशूज में सूजन भी आ जाती है, जिससे दर्द और अकड़न बढ़ जाती है। ऐसे में इस सूजन को दूर करने के लिए आप हल्दी का इस्तेमाल (turmeric to relieve cold sore feet) कर सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं इस बारे में Dr. Deepak Joshi, Ayurveda Expert Pravek Kalp से ।
ठंड में पैरों में सूजन दूर करने के लिए हल्दी कैसे कारगर है?
Dr. Deepak Joshi बताते हैं कि ठंड के मौसम में पैरों में सूजन होना एक आम समस्या है। इसका कारण अक्सर ठंड की वजह से खून का सही तरीके से न बह पाना, ज्यादा देर तक बैठना, कम चलना-फिरना या शरीर में पानी जमा होना हो सकता है। कुछ लोगों में यह समस्या सर्दियों में ज्यादा बढ़ जाती है और ऐसे में हल्दी का इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्दी जो कि एक प्राकृतिक औषधि है, इसमें सूजन कम करने वाले गुण होते हैं। दरअसल, हल्दी का करक्यूमिन (Curcumin) एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जिससे पैरों में सूजन कम होने लगती है। इतना ही नहीं, अगर आपको हड्डियों में दर्द हो रहा है या आपको जलन व खुजली हो रही हो तो हल्दी का इस्तेमाल (Haldi se Sardi me pairo ki ungli me sujan ka ilaj) इन तमाम समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।
इसे भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कच्ची हल्दी खाने का सही तरीका क्या है? डॉक्टर से जानें
ठंड में पैरों में सूजन दूर करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें?
डॉ.जोशी बताते हैं कि घर पर आसान उपाय के तौर पर रात में सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीने से शरीर की सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा
- हल्दी को सरसों या नारियल के तेल में मिलाकर हल्का पेस्ट बना लें और सूजन वाले हिस्से पर हल्के हाथ से मालिश करें। इससे पैरों की जकड़न और सूजन में राहत मिल सकती है।
- आप हल्दी में खाने वाला चूना मिलाकर सरसों तेल में एक लेप तैयार कर सकते हैं और इसे सूजन पर लगा सकते हैं जो कि सूजन कम करने में मददगार है।
आगे डॉ. जोशी बताते हैं कि ठंड में पैरों को ज्यादा देर तक एक ही स्थिति में न रखें क्योंकि इससे सूजन की समस्या बढ़ती है। साथ ही बीच-बीच में थोड़ा चलें, पैरों को हल्का ऊंचा रखकर आराम करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं क्योंकि ज्यादा पानी पीना भी सूजन का कारण बन सकती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हल्दी वाला पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल होता है कम? जानें एक्सपर्ट से
साथ ही हल्दी का इस्तेमाल सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि ज्यादा मात्रा से पेट में जलन या परेशानी हो सकती है। अगर पैरों की सूजन लंबे समय तक बनी रहे, दर्द हो, रेडनेस दिखे या सांस फूलने लगे तो इसे सामान्य समस्या समझकर न टालें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। तो अगर आपके भी पैरों में ठंड लग जाए या पाला मार दे और सूजन की समस्या हो तो हल्दी का इस्तेमाल करें।
FAQ
पैरों में सूजन हो जाए तो क्या करना चाहिए?
पैरों में सूजन हो जाए तो आपको अपने खराब ब्लड सर्कुलेशन पर काम करना चाहिए जो कि इसकी एक बड़ी वजह है। इसके अलावा रेगुलर सूजन रहे तो डॉक्टर को दिखाएं क्योंकि ये किडनी के खराब फंक्शन का संकेत हो सकता है।घुटने से नीचे पैरों में सूजन के क्या कारण हैं?
घुटने से नीचे पैरों में सूजन एक बड़ी वजह आपके नसों का प्रेशर हो सकता है जो कि वजन बढ़ने या एडिमा की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाना चाहिए।क्या किडनी की समस्या से पैरों में सूजन हो सकती है?
अगर किसी को किडनी की समस्या है तो आपके पैरों में सूजन हो सकती है। ये नेफ्रोटिक सिंड्रोम की वजह से हो सकता है। दरअसल, आपके खून में एल्ब्यूमिन प्रोटीन के स्तर में कमी और पेशाब ये बढ़ने की वजह से आपको एडिमा हो सकता है जिसकी वजह से आपको सूजन की दिक्कत हो सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 26, 2026 18:00 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 26, 2026 18:00 IST
Published By : Pallavi Kumari