Fri Sep 11, 2026 | 07:36 PM IST

Doctor Verified

पैरों में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? जानें डॉक्टर से

पैरों में सूजन (things to avoid in swollen feet) एडिमा की वजह से हो सकता है या ये खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में जानते हैं डॉक्टर से कि पैरों में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

पैरों में सूजन भले ही आम लगे लेकिन ये शरीर की गंभीर परेशानियों का संकेत हो सकता है? दरअसल, पैरों में सूजन किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है तो ये दिल से जुड़ी बीमारियों का भी संकेत हो सकता है। दरअसल, जब किडनी का फंक्शन सही नहीं होता तो शरीर में वॉटर रिटेंशन की स्थिति आ जाती है जिससे पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, पैरों में सूजन खराब ब्लड सर्कुलेशन और पेरिफेरल आर्टरी डिजीज का भी संकेत हो सकता है। इसके अलावा ये वैरिकोज वेन्स और हाई यूरिक एसिड की वजह से भी हो सकता है। ऐसे में डॉ. रोहित शर्मा, कंसलटेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर से जानते हैं कि पैरों में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए (What foods should I avoid for swollen feet) और क्यों?

पैरों में सूजन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए-foods to avoid swollen feet

डॉ. रोहित शर्मा बताते हैं कि पैरों में सूजन अक्सर शरीर में पानी रुकने, ब्लड प्रेशर, किडनी या हार्ट की समस्या के कारण होती है, और ऐसे में खानपान पर खास ध्यान देना जरूरी है। जैसे कि आपको सबसे पहले तो

1. नमक का सेवन कम करें

पैरों में सूजन होने पर सबसे पहले नमक का सेवन कम करना चाहिए क्योंकि ज्यादा नमक शरीर में पानी रोक लेता है और सूजन बढ़ाता है। इतना ही नहीं जब आप ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करते हैं तो ये शरीर में पानी बनाता है जिससे नसों पर प्रेशर पड़ता है और सूजन की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादा नमक के सेवन से बचें।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा नमक खाने से पैरों में सूजन आती है? डॉक्टर से जानें

2. डिब्बाबंद भोजन से बचें

पैरों में सूजन है तो सबसे पहले बाहर से आने वाली चीजों के सेवन से बचें। दरअसल, डिब्बाबंद भोजन, अचार, चिप्स, पैकेज्ड स्नैक्स और फास्ट फूड में नमक और सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, इसलिए इन्हें अवॉयड करना चाहिए। इतना ही नहीं जाने अनजाने में इन चीजों के प्रिजर्वेटिव शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं और सूजन पैदा करते हैं इसलिए डिब्बाबंद भोजन के सेवन से बचें।

swelled_legs

3. ऑयली फूड्स के सेवन से बचें

इसी तरह तैलीय और ज्यादा तली-भुनी चीजें भी ब्लड सर्कुलेशन को प्रभावित करती हैं और सूजन को बढ़ा सकती हैं। इसके अलावा जब आप ज्यादा फैटी फूड्स का सेवन करते हैं तो पाचन क्रिया प्रभावित होता है जिससे शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। ज्यादा ऑयली खाना आंतों की गति को प्रभावित होती है और कब्ज की समस्या हो सकती है जिससे सूजन की समस्या बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें: इन कारणों से खाएं कब्ज में दलिया, मल त्याग में आसानी के साथ आंतों की होगी सफाई

4. ज्यादा मीठा खाने से बचें

ज्यादा मीठा, जैसे मिठाई, कोल्ड ड्रिंक्स या मीठे पैकेज्ड जूस भी शरीर में इंफ्लेमेशन को बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें भी कम करना जरूरी है। इतना ही नहीं, शराब और ज्यादा कैफीन वाले पेय किडनी पर दबाव डालते हैं और पानी बाहर निकालने की प्रक्रिया को प्रभावित कर सकते हैं।

तो इन चीजों के सेवन से बचें क्योंकि इनका सेवन शरीर में ऐसे भी सूजन की वजह बनता है और जिन लोगों को पहले से ही सूजन की समस्या है उनकी भी दिक्कत बढ़ सकती है। इतना ही नहीं, अगर पैरों में बार-बार या लंबे समय तक सूजन रहती है तो केवल परहेज काफी नहीं है, बल्कि डॉक्टर से जांच कराना बेहद जरूरी है, ताकि असली कारण का पता चल सके और समय पर इलाज मिल सके। सही खानपान और जीवनशैली से सूजन पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।

FAQ

  • बच्चों में पैरों में सूजन आने का क्या कारण है?

    बच्चों में पैरों में सूजन की समस्या नहीं होनी चाहिए लेकिन ये दिक्कत हो रही है तो इसका मतलब है कि शरीर में तरल पदार्थ का जमाव हो रहा है। ये दिल की बीमारी या फिर खराब किडनी फंक्शन क वजह से भी हो सकता है। ऐसे में आपको मामले की गंभीरता समझते हुए डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
  • पैरों में सूजन किसकी कमी से होती है?

    पैरों में सूजन शरीर में प्रोटीन की कमी से भी जुड़ी हो सकती है खासकर कि एल्ब्यूमिन। इसके अलावा आयरन या विटामिन बी की कमी से भी आपके पैरों में सूजन हो सकती है इसलिए जरूरी है कि आप डॉक्टर को दिखाएं ताकि इसके सही कारणों के बारे में पता लग सके।
  • क्या पोटेशियम की कमी से पैरों में सूजन हो सकती है?

    पोटेशियम की कमी से पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है। पोटेशियम का निम्न स्तर पैरों में सूजन पैदा कर सकता है क्योंकि यह शरीर में सोडियम और पानी के संतुलन को बिगाड़ देता है, जिससे फ्लूइड रिटेंशन की समस्या होती है। इससे आपके पैरों में सूजन की समस्या हो सकती है।

Read Next

क्या वाकई व्रत रखने से मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है? बता रहे हैं एक्सपर्ट

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 02, 2025 13:52 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Oct 02, 2025 13:52 IST

    Published By : Pallavi Kumari

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content