Thu Nov 5, 2026 | 05:58 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

पिप्पली का सेवन कैसे करें? सर्दियों में होने वाली इन समस्याओं से बचने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

पिप्पली का सेवन (Pipli uses benefits) सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचा सकता है खासकर कि सर्दियों में। अगर किसी को सर्दी-जुकाम की समस्या है या लगातार कफ वाली खांसी हो रही है उनके लिए पिप्पली का सेवन काफी उपयोगी है। 
पिप्पली का सेवन कैसे करें? सर्दियों में होने वाली इन समस्याओं से बचने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानेंपिप्पली का सेवन कैसे करें? सर्दियों में होने वाली इन समस्याओं से बचने के लिए आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

पिप्पली को कुछ लोग लंबा वाला लौंग भी कहते हैं। दरअसल, लौंग जहां ठंडी प्रकृति वाला है वहीं, पिप्पली गर्म प्रकृति वाला है। पिप्पली का सेवन आमतौर पर सर्दियों में किया जाता है जो कि शरीर में गर्माहट पैदा करने के साथ फेफड़ों को मजबूत करने के साथ एलर्जी कम करने में मददगार है। इसके अलावा पिप्पली का सेवन इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ पाचन से जुड़ी कई समस्याओं को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा भी पिप्पली खाने के कई फायदे हैं, जानते हैं हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से इसके सेवन का सही तरीका।

पिप्पली का सेवन कैसे करें

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पिपली यानी पाइपर निग्रम (piper nigrum) जिसे हम कहते हैं, बेसिकली, तो पाइपर लोंगम फैमिली से है। आगे डॉ. श्रेय कहते हैं कि सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए, यह बहुत फायदेमंद है जैसे-

1. फेफड़ों के लिए फायदेमंद

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पिपली फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह लंग्स में इंफेक्शन को कम करने के साथ छाती में जमा कफ को कम करने में मददगार है। पिप्पली का सेवन इस प्रकार की किसी भी कंजेशन को कम करने में मदद करता है। पिपली, एंटी माइक्रोबियल गुणों से भरपूर है जो कि किसी भी प्रकार के संक्रमण को रोकने में मददगार है। इसके अलावा पिप्पली, एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि इस दौरान फेफड़ों में होने वाली सूजन को भी कम करने में मददगार है।

कैसे करें सेवन:

डॉ. श्रेय कहते हैं कि फेफड़ों के लिए आपको एक से डेढ़ ग्राम शहद में पिप्पली मिलाकर इस्तेमाल करें। डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सोते समय आधा ग्राम पित्त प्रकृति वालों को, नॉर्मल एक से डेढ़ ग्राम हनी के साथ मिक्स करके इसे लेना है।

इसे भी पढ़ें: सुबह उठते ही नाक बंद रहती है? राहत के लिए अपनाएं डॉक्‍टर के बताए ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

2. पाचन तंत्र को तेज करने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पाचन तंत्र को ठीक करने में भी पिप्पली का इस्तेमाल बेहद कारगर है। पिप्पली का इस्तेमाल, डाइजेस्टिव एंजाइम्स को बढ़ावा देने में भी मददगार है। जिन लोगों का पाचन क्रिया धीमा है और इसकी वजह से मोटापे की समस्या हो रही है उनके लिए भी यह फायदेमंद है। इसके अलावा जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए भी पिप्पली का सेवन बेहद फायदेमंद है।

कैसे करें सेवन:

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पाचन तंत्र को तेज करने के लिए आप पिप्पली का चूर्ण ले सकते हैं जो कि पाचन क्रिया द्वारा पूरी से अवशोषित हो जाते हैं। इसके अलावा आप पिप्पली का पानी पी सकते हैं जो कि पेट के लिए फायदेमंद है।

1 (65)1 (65)

3. सूजन कम करने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि पिप्पली का सेवन सूजन को कम करने में मददगार है। पिप्पली में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो कि जोड़ों की सूजन, शरीर की सूजन और तमाम प्रकार के दर्द को कम करने में मददगार है। इसके अलावा यह प्रभावित चोट से प्रभावित टिश्यूज को भी आराम पहुंचाने में मददगार है। PubMed Central में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि पिप्पली एक्यूट इंफ्लेमेशन में बेहद कारगर है जो कि किसी भी प्रकार के सूजन और दर्द को कम करने में मददगार है।

कैसे करें सेवन:

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि आप सूजन को कम करने के लिए पिप्पली को पानी में उबालकर इसे छानकर और इसमें थोड़ा सा नमक मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप शहद के साथ भी पिप्पली का सेवन कर सकते हैं जो कि दर्दनाशक होने के साथ सूजन को कम करने में भी मददगार है।

इसे भी पढ़ें: वेट लॉस में प्रोटीन के पूरे फायदे पाने के लिए सिर्फ मात्रा नहीं, इन 6 बातों पर भी दें ध्यान

4. वजन घटाने में मददगार 

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि वेट लॉस में पिप्पली का सेवन काफी मददगार है। खास बात यह है कि पिप्पली का सेवन मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ बॉडी डिटॉक्स में मददगार है। इसके अलावा यह कैलोरी बर्न करने की क्षमता बढ़ाता है, जैसे कि एक्सरसाइज के लिए स्टेमिना प्रदान करता है। इसके अलावा पिप्पली का सेवन, लिवर के कामकाज को तेज करने के साथ बॉडी के टॉक्सिन्स को भी बाहर निकालने में मददगार है।

कैसे करें सेवन:

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि अगर आप वेट लॉस करना चाह रहे हैं तो शहद या घी में डालकर पिप्पली का पाउडर लें और गुनगुना पानी पी लें। आप इसे खाली पेट भी ले सकते हैं जो कि डिटॉक्सीफेशन में ज्यादा मददगार साबित हो सकता है। इसके अलावा पिप्पली का पानी भी सकते हैं।

5. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप पिप्पली का सेवन कर सकते हैं जो कि सर्दियों में आपके इम्यून सेल्स को बढ़ावा देने के साथ सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है। इसके अलावा जो लोग सर्दियों में रह-रहकर बीमार हो जाने हैं उनके लिए भी पिप्पली का सेवन फायदेमंद है।

कैसे करें सेवन:

डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए आप पिप्पली की चाय पी सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से बचाव में मददगार है।

निष्कर्ष:

अंत में डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि प्रेग्नेंट महिलाएं और स्तनपान करवाने वाली मां इसके सेवन से बचें। इसके अलावा जिन लोगों के पेट की गर्मी बढ़ी रहती है उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से बचें। सही सलाह के साथ सही मात्रा में इसका सेवन करें।

FAQ

  • खांसी के लिए पिप्पली का उपयोग कैसे करें?

    खांसी के लिए पिप्पली का पाउडर आप शहद में मिलाकर ले सकते हैं। इसके अलावा आप पिप्पली की चाय भी पी सकते हैं।
  • मोटापा कम करने के लिए पीपली का सेवन कैसे करना चाहिए?

    मोटापा कम करने के लिए पिप्पली का सेवन आप काढ़ा के रूप में या चाय के रूप में कर सकते हैं।

Read Next

→ जीरे के साथ मिश्री खाने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डॉक्टर से जानें खाने का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 05, 2026 17:48 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma