How to Use Honey for Cough: खांसी होने पर शहद का सेवन, शरीर की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है। ज्यादातर लोग इसे सीधेतौर पर लेते हैं जो कि फेफड़ों में गर्माहट पैदा करती है और कफ को बाहर निकालने में मदद करती है जिससे नेसल पैसेज की भी सफाई हो जाती है। इसके अलावा लगातार होने वाली खांसी में इसे लेने से गले को आराम मिलता है, खांसी कम होती है और कंजेशन में भी कमी आती है। इसके अलावा भी खांसी में कफ के सेवन कई फायदे हैं, जानते हैं इस बारे में हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से। साथ ही जानेंगे इसके सेवन का सही तरीका और आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन क्या है?
खांसी होने पर शहद कैसे फायदेमंद है?
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं कि खांसी होने पर शहद का सेवन काफी आरामदायक हो सकता है। यह पित्त शामक है जो कि कफ कम करने में मदद कर सकता है। Pediatric Reports जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि शहद की गाढ़ी, चिपचिपी बनावट गले की श्लेष्म झिल्लियों को ढक लेती है और उन्हें चिकना बनाती है, जिससे खांसी के उत्तेजित रिसेप्टर्स शांत होते हैं और खांसी की इच्छा कम हो जाती है। इसके अलावा भी खांसी में शहद का सेवन बेहद कारगर है जैसे-
- खांसी में शहद लेने से श्वसन मार्ग को आराम मिलता है। शहद लार ग्रंथियों को अधिक लार बनाने के लिए प्रेरित करती है, जिससे गले की ड्राईनेस में कमी आती है और खांसी होती है।
- शहद में फ्लेवोनोइड्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि श्वसन मार्ग की सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
- शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण ऊपरी श्वसन मार्ग के संक्रमण पैदा करने वाले कीटाणुओं से लड़ने में मदद करते हैं, जिससे खांसी की समस्या कम होती है।
खांसी होने पर शहद कैसे खाएं?
डॉ. श्रेय कहते हैं कि खांसी होने पर आप शहद को सीधा रात में सोने के समय ले सकते हैं। आप इसे 3 चीजों के साथ ले सकते हैं जैसे-पहला सोंठ, दूसरा अदरक का रस और तीसरी तुलसी। इन चीजों के सेवन का तरीका बहुत आसान है जैसे-
1. सोंठ के साथ शहद लें
खांसी होने पर आप शहद में सोंठ मिलाकर ले सकते हैं। आपको करना यह है कि 1 चम्मच शहद लें और इसमें आधा चम्मच सोंठ मिला लें। दोनों मिलाकर लेने से फेफड़ों को आराम मिलता है, गर्माहट पैदा होती है जिससे कफ पिघलकर बाहर आ जाता है और खांसी में आप बेहतर महसूस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: खांसी-जुकाम को ठीक होने में क्यों लगता है समय? डॉक्टर से जानें कारण और रिकवरी टिप्स
2. ताजे अदरक के रस के साथ लें शहद
डॉ. श्रेय कहते हैं कि जिन लोगों को ठंड लगी हो उनके लिए ताजे अदरक के रस को शहद में मिलाकर लेना फायदेमंद है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि जिन लोगों को ठंड की वजह से खांसी हो रही है उनके लिए ताजे अदरक के रस में शहद में मिलाकर लेना फायदेमंद है। इससे इम्यूनिटी अच्छी होती है, सर्दी-जुकाम में कमी आती है और खांसी की समस्या भी कम होती है।
honey
3. तुलसी के साथ लें शहद
तुलसी के साथ शहद का कॉम्बिनेशन सर्दी-जुकाम में बेहद कारगर माना जाता है। इसको लेने का तरीका भी काफी आसान है, आपको बस करना यह है कि तुलसी को पीसकर इसका जूस निकाल लें और इस शहद में मिलाकर लें। ऐसा करने से खांसी की समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो जाती है।
4. तुलसी, अदरक और शहद का सेवन करें
खांसी में तुलसी, अदरक और शहद का सेवन बेहद कारगर माना जाता है। डॉ. श्रेय कहते हैं कि जब खांसी एलर्जी की वजह से हो तो आपको तुलसी और अदरक के ताजे रस को शहद में मिलाकर इसका सेवन करें। यह न सिर्फ खांसी और जुकाम को कम करने में मददगार है बल्कि यह एलर्जन के असर को भी कम करने में कारगर है। इसके सेवन के बाद आप एक घूंट गर्म पानी पी लें जिससे आपको बेहतर महसूस होगा।
इसे भी पढ़ें: खांसी में सफेद बलगम होने का क्या मतलब है? खुद डॉक्टर से जानें
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि शहद पित-कफ-शामक है जो कि हर प्रकार से फेफड़ों के लिए फायदेमंद है। कुछ नहीं तो आप रात में सोने से पहले 1 चम्मच शहद ले सकते हैं जो कि फेफड़ों को हेल्दी रखने के साथ आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। बस, ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। साथ ही अगर आपको लंबे समय से खांसी हो रही है तो पहले डॉक्टर को दिखाएं और सही इलाज के साथ इसका सेवन करें।
FAQ
1 दिन में कितना शहद खा सकते हैं?
एक दिन में आपको 2 चम्मच से ज्यादा शहद का सेवन न करें। इसमें भी एक बार बस 1 ही चम्मच शहद लें।क्या शहद त्वचा को काला करता है?
शहद त्वचा को काला नहीं करता बल्कि, इसे लगाने से पिग्मेंटेशन कम होती है और रंगत में निखार आता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 25, 2026 10:34 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
-1792904124090.webp)