Thu Oct 15, 2026 | 07:10 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

ततैया के काटने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से जल्द मिलेगी राहत

ततैया के काटते ही उसके डंक से सूजन और तेज दर्द होता है। ऐसे में जितनी जल्दी हो सके आप इन घरेलू उपचारों को अपनाएं, तो आराम मिल सकता है।
ततैया के काटने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से जल्द मिलेगी राहतततैया के काटने पर अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय, दर्द और सूजन से जल्द मिलेगी राहत

Tataiya Kaatne Ke Gharelu Upay: ततैया एक तरह का उड़ने वाला कीड़ा होता है। यह दिखने में मधुमक्खी की तरह ही लगता है और पेड़ों या घर की दीवारों पर अपना छत्ता बना लेता है। ततैया के काटते ही इसके डंक से तेज दर्द होता है और धीरे-धीरे प्रभावित हिस्से में सूजन होने लगती है। कई बार इसका डंक त्वचा के अंदर चला जाता है, उस हिस्से में खुजली और जलन होने लगती है। अगर समय पर इलाज ना किया जाए, तो जहर फैलने की वजह से त्वचा पर मोटे चकत्ते और बुखार भी हो सकता है, लेकिन घबराइए मत, आप ततैया के काटने पर कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं जिस बारे में हमने Ayurveda Expert Dr. Shrey Sharma, Ramhans Charitable Hospital, Haryana से बात की।

पीली ततैया के काटने पर क्या लगाना चाहिए?

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि ततैया काटने पर आप जिन भी चीजों को घरेलू उपचार के रूप में इस्तेमाल करें वह बेसिक होना चाहिए। दरअसल, ततैया का डंक एसिडिक होता है तो, हम बेसिक चीज जैसे साबुन, सोडा और शहद आदि लगा सकते हैं। बाकी, पुराने बुजुर्ग जैसे रिकमेंड करते थे, वो अचार को लगाना पसंद करते थे, चाबी लगा देते थे तो यह पूरी तरह हेल्पफुल हैं। इसके अलावा आप अपनी रसोई की इन 5 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं जैसे-

1. शहद

ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर शहद लगाने से दर्द और सूजन में जल्द आराम मिलता है। शहद का बेसिक गुण डंक के असर को कम कर देता है घाव को जल्दी भरने में मदद करता है तो

  • ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्से पर थोड़ा सा शहद लगाएं।
  • इसे लगभग एक घंटे के लिए ढीली पट्टी से बांधकर रखें। ऐसा करने से दर्द में राहत मिलेगी और घाव भी जल्दी भरेगा।

इसे भी पढ़ें:  पेन किलर के रूप में शहद का इस्तेमाल कैसे करें? डॉक्टर से जानें

2. बेकिंग सोडा

डॉ. श्रेय बताते हैं कि बेकिंग सोडा का इस्तेमाल ना सिर्फ खाना बनाने के लिए किया जाता है, बल्कि इससे ततैया के काटने का इलाज भी कर सकते हैं। ततैया के काटने पर बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाने से दर्द और सूजन में जल्द राहत मिलती है। इसके लिए,

  • एक चम्मच बेकिंग सोडा में कुछ बूंद पानी की मिलाकर पेस्‍ट बनाएं और प्रभावित हिस्‍से पर लगा लें।
  • 10 मिनट बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं।  

Wasp-BiteWasp-Bite

3. नींबू 

ततैया के काटने पर नींबू का इस्तेमाल भी काफी प्रभावी घरेलू नुस्खा है। ततैया काटने पर उस जगह पर नींबू का रस लगाने से जल्द आराम मिलता है क्योंकि यह डंक की रिएक्टिविटी को कम कर देता है। इसके लिए

  • एक नींबू को बीच से काटकर प्रभावित हिस्से पर रगड़ें।
  • आप चाहें तो नींबू का रस निकालकर, रूई की मदद से भी लगा सकते हैं।
  • ऐसा दिन में दो से तीन बार करने से दर्द और जलन से जल्द राहत मिलती है।  

4. एप्पल साइडर विनेगर 

ततैया काटने पर एप्‍पल साइडर विनेगर यानी सेब के सिरके का इस्तेमाल भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे दर्द और सूजन को कम करने में मदद मिलती है। ततैया के काटने पर

  • एक कॉटन बॉल को एप्पल साइडर विनेगर में डुबोकर प्रभावित हिस्से पर 5-10 मिनट के लिए  रखें।
  • इसे दिन में दो से तीन बार दोहराएं, दर्द और सूजन से जल्द राहत मिलेगी। 

इसे भी पढ़ें: कुत्ता काट ले तो तुरंत क्या करें? जानें डॉक्टर की जरूरी सलाह

5. ठंडी सिंकाई 

हेल्थ जर्नल National Jewish Health में Home Treatment for Insect Stings & Bites को लेकर काफी जानकारी दी गई और यहां बताया गया है कि किसी भी कीड़े के काटने पर तुरंत उस जगह की ठंडी सिंकाई करना डंक फैलने से रोक सकता है।

  • ततैया के काटने पर प्रभावित हिस्सा काफी गर्म हो जाता है। ततैया के काटने पर दर्द और जलन को कम करने का सबसे सरल तरीका है बर्फ से सिंकाई करना। ठंडी सिंकाई करने से नसों को सुन्न करके दर्द और सूजन में आराम मिलता है। ततैया के काटने पर 
  • एक बाउल में पानी और कुछ बर्फ के टुकड़े डालें।
  • अब इस पानी में कपड़े को भिगोएं और अतिरिक्त पानी को निचोड़ लें।
  • इसे कुछ देर के लिए  ऐसे ही छोड़ दें। इस उपाय को दिन में 2-3 बार करें। 

निष्कर्ष: 

अंत में डॉ. श्रेय कहते हैं कि इन घरेलू उपचारों के नुकसान नहीं हैं बल्कि, इस स्थिति में यह मददगार ही है। हालांकि, अगर सूजन तेजी से बढ़ रहा है और कंट्रोल नहीं हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं और उन्हें दिखाएं। हर किसी की बॉडी अलग होती है और ततैया काटने से किस पर कितना असर होता है, यह अलग हो सकता है। घरेलू उपचार कुछ लोगों पर जल्दी काम कर सकते हैं तो कुछ लोगों को यह बेअसर लग सकते हैं इसलिए दिक्कत बढ़े तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

FAQ

  • अगर चींटी काट ले तो क्या करना चाहिए?

    अगर आपको चींटी काट लें तो सबसे पहले उस जगह को साबुन और पानी से धो लें। इसके बाद बर्फ की सिंकाई करें। इससे रेडनेस, जलन और खुजली की समस्या नहीं होगी।
  • मधुमक्खी काटने पर क्या करें?

    मधुमक्खी काटने पर सबसे पहले तो उस हिस्से पर बर्फ घिल दें। इसके बाद साबुन और ठंडे पानी से धोकर इस पर कोई कैलामाइन लोशन लगा दें। साथ ही घर में कोई पेनकिलर या एंटीएलर्जिक हो तो इसे खा लें।

Read Next

→ योनि के रूखेपन से हैं परेशान? अरंडी का तेल इस्तेमाल करने से मिल सकता है फायदा

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priya Mishra

Sub-Editor

जागरण न्यू मीडिया के ओनलीमायहेल्थ में बतौर सब एडिटर काम कर रही प्रिया मिश्रा को पत्रकारिता और लेखन में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव है। इन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली है। वहीं, इन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा भी किया है। प्रिया को हेल्‍थ और लाइफस्टाइल के साथ-साथ एजुकेशन, करेंट अफेयर्स और पॉलिटिकल लेख लिखने का अनुभव है। कुकिंग की शौकीन प्रिया अपने लेखों के जरिए अपने पाठकों से जुड़ने की चाह रखती हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 15, 2026 17:08 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Oct 15, 2026 17:08 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Oct 15, 2026 17:06 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma
  • Oct 19, 2022 00:00 IST

    Published By : Priya Mishra