फटने लगे हैं आपके हाथ और पैर? आजमाकर देखें एक्सपर्ट के बताए ये 5 घरेलू उपचार
-1795967161010.webp)
सर्दियां आने के साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तापमान में गिरावट स्किन से नमी को छीन लेती है जिससे स्किन अंदर से फटकर ड्राई हो जाती है। मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि इस मौसम में अगर आप अपनी स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं तो सबसे पहले हाइड्रेशन सही रखें क्योंकि सर्दियों में होने वाले डिहाइड्रेशन को लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं जिससे स्किन काफी हद तक प्रभावित होती है। इसके अलावा आप इन नेचुरल उपायों को आजमा सकते हैं।
हाथ-पैर फटने के 5 घरेलू उपाय
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि अगर आपकी स्किन बार-बार फट रही है तो आपको सबसे पहले डीप मॉइस्चराइजेशन की जरूरत है। इसके अलावा आप अपने हाथ-पैरों पर उन चीजों को लगाएं जो कि त्वचा में नमी को लॉक करने में मददगार है जैसे
1. नारियल तेल लगाएं
सर्दियों में आपकी स्किन बहुत ज्यादा फट रही है तो आपको सबसे पहले हाथ-पैरों पर नारियल तेल लगाना चाहिए जो कि स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने के साथ नमी को स्किन पोर्स में लॉक कर देती है। इससे होता यह है कि सर्दियां चाहे जितनी भी हो स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहती है और त्वचा में ड्राईनेस की समस्या नहीं होती। साल 2023 में Cureus Journal में प्रकाशित स्टडी बताती है कि नारियल तेल त्वचा के हाइड्रेशन और सतह के लिपिड्स को बढ़ाकर ड्राईनेस को कम करने में मददगार है। यह 'ट्रांसएपिडर्मल वॉटर लॉस' (TEWL) को कम करने में मददगार है जो कि सर्दियों में ड्राई स्किन का एक बड़ा कारण है।
इसे भी पढ़ें: ड्राई स्किन है तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, डॉक्टर से जानें होने वाले नुकसान
2. एलोवेरा जेल लगाएं
डॉ. किरण कहती हैं कि सर्दियों में आप एलोवेरा जेल लगा सकते हैं जो कि हाथ और पैरों की त्वचा को काफी हद तक हाइड्रेट करने के साथ मुलायम बनाने में मदद करती है। तो आपको करना यही है कि सर्दियों में जब भी आप अपने हाथ-पैरों को धोकर आएं या बाहर से घर आएं तो हाथ और पैरों पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। इससे ड्राईनेस में कमी आती है और स्किन मॉइस्चराइज रहती है।
3. नहाने से पहले सरसों का तेल लगाएं
डॉ. किरण कहती हैं कि नहाने से पहले सरसों का तेल लगाना स्किन को मॉइस्चराइज करने का पुराना तरीका है। इसके लिए आपको करना यह है कि नहाने से पहले सरसों का तेल पूरे शरीर पर लगा लें और इसके बाद लगाएं। इससे होगा यह कि जब आप अपना पूरे शरीर का पानी भी पोंछ लेंगे तो त्वचा में नमी बनी रहेगी। इससे ड्राईनेस और खुजली की समस्या नहीं होगी।
-1795967522197.webp)
इसे भी पढ़ें: होंठों के किनारे बार-बार ड्राईनेस क्यों होती है? डॉक्टर से जानें
4. ग्लिसरीन और गुलाब जल ट्राई करें
ग्लिसरीन और गुलाब जल, बेहतरीन ह्यूमेक्टेंट की तरह काम करते हैं। यह नमी को त्वचा में लॉक करते हैं और स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करते हैं। आपको नहाने के बाद 1 चम्मच ग्लिसरीन में 2 चम्मच गुलाब जल मिलाकर लगाना है। यह स्किन को अंदर हाइड्रेट करती है और त्वचा के पीएच बैलेंस में मदद करती है।
5. रात में सोने से पहले देसी घी लगाएं
रात में सोने से पहले देसी घी लगाएं। डॉ. किरण कहती हैं कि देसी घी में फैटी एसिड और घुलनशील विटामिन जैसे विटामिन A, D और E होते हैं जो कि स्किन में अंदर तक समा सकते हैं। यह रूखी त्वचा, फटी एड़ियों या कोहनियों को मुलायम बनाने में मदद करते हैं। आप सर्दियों में स्किन फटने पर देसी घी को लगा सकते हैं जिसके मोटे-मोटे कण स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करने के साथ ड्राईनेस कम करने मे कारगर साबित होते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि सर्दियों में यह दिक्कत अक्सर सबको परेशान करती है खासकर कि उन अंगों में जो ज्यादा बाहर एक्सपोज होते हैं। ऐसे में आप अपनी स्किन को रेगुलर मॉइस्चराइज करने का नियन बना लें। जब भी हाथ-पैर धोकर आएं मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं। साथ ही इन हिस्सों की सफाई का खास ध्यान रखें क्योंकि गंदगी की वजह से भी स्किन ज्यादा फटती है। त्वचा ज्यादा खराब हो रही है तो आप स्किन एक्सपर्ट से भी बात कर सकते हैं।
FAQ
चेहरे का रूखापन कैसे खत्म करें?
चेहरे का रूखापन कम करने के लिए कच्चा दूध लगाएं या एलोवेरा में गुलाब जल मिलाकर लगाएं। इससे स्किन अंदर से हाइड्रेटेड रहती है।स्किन बहुत ड्राई है तो क्या करें?
स्किन बहुत ड्राई है तो आपको हाइड्रेटेड फूड्स का सेवन करना चाहिए जो कि स्किन को अंदर से हाइड्रेट करने में मदद करती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 29, 2026 21:45 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta