होंठ फटने पर क्या लगाएं? घर पर बनाएं बाजार जैसा लिप बाम वो भी नेचुरल चीजों से, जानें 3 रेसिपीज

घर पर लिप बाम कैसे बनाएं (How to make lip balm at home)? इस बारे में अगर आप जान लें तो आपको बाजार से कैमिकल इंग्रीडिएंट्स वाले बाम नहीं खरीदने पड़ेंगे। दरअसल, बाजार में मिलने वाले बाम में कई प्रकार के ह्यूमेक्टेंट और एमोलिएंट का इस्तेमाल होता है जो कि नमी के साथ स्किन पिग्मेंट को भी प्रभावित करते हैं। कुछ बाम में कुछ कलर्स भी होते हैं जो कि लिपस्टिक जैसा लुक देते हैं, जबकि होंठों की अपनी रंगत बनाए रखने के लिए इस प्रकार के बाम का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए क्योंकि जितना आप इन्हें लगाएंगे, आपके होंठ अपने स्किन की असली रंगत खो देंगे। इसलिए हमने मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से बात की और फटे होंठों के लिए उन इंग्रीडिएंट्स के बारे में जाना जिनसे आप लिप बाम बना सकते हैं।
फटे होंठों के लिए घर पर लिप बाम कैसे बनाएं?
डॉ. किरण कहती हैं सर्दियां आने के साथ फटे होंठों की समस्या बढ़ जाती है। इसका एक बड़ा कारण है डिहाइड्रेशन जिस पर सर्दियों में हम ध्यान नहीं देते। सर्दियों में कई बार हम पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते जिससे त्वचा अंदर से डिहाइड्रेट होकर फटने लगती है। साथ ही ठंडी हवा स्किन से नमी को छीन लेती है और इसलिए भी हमारी स्किन फटी हुई नजर आती है। ऐसे में आप घर पर आसान टिप्स की मदद से लिप बाम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि स्किन की बनावट को बेहतर बनाने में काम करती हैं जैसे-
1. विटामिन ई से बनाएं लिप बाम
फटे होंठों के लिए आप विटामिन ई की मदद से लिप बाम बना सकते हैं। इसके लिए आपको करना यह है कि
- एक डबल बॉयलर पर 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस किया हुआ बीजवैक्स (beeswax) डालें।
- एक चम्मच विटामिन E ऑयल मिलाएं।
- दोनों अच्छी तरह से मिक्स करें और ठंडा होकर साफ कंटेनर में डालकर जमने दें।
इसे भी पढ़ें: Vitamin E से करें पैरों की मालिश, एक्सपर्ट से जानें तरीका और फायदे
2. शिया बटर से बनाएं लिप बाम
फटे होंठों के लिए आप शिया बटर से लिप बाम बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आपको करना यह है कि आप
- एक बड़ा चम्मच शिया बटर ले लें। इसमें थोड़ा सा एलोवेरा जेल मिला लें।
- चाहें तो आप शिया बटर की जगह कोको बटर भी ले सकते हैं और हल्का सा इलायची पाउडर मिला लें। इससे खुशबू अच्छी आती है।
- सबको मिलाकर एक बॉयलर में गर्म करें और ठंडा होकर साफ कंटेनर में डालकर जमने दें।
3. नारियल तेल और शहद से बनाएं लिप बाम
नारियल तेल और शहद से बना लिप बाम स्किन को हाइड्रेट करने करने के साथ नमी को अंदर से लॉक करने में मददगार है। खास बात यह है कि आप बेहद कम समय में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको करना यह है कि
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं।
- 2 बूंद ग्लिसरीन और गुलाब जल मिलाएं।
- सबको मिलाकर एक बॉयलर में गर्म करें और ठंडा होकर जमने के लिए फ्रिज में रख दें। फिर फटे होंठों के लिए इसका इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फटे होठों से हैं परेशान? जानें कारण और बचाव के तरीकों के बारे में
घर पर लिप बाम बनाने के फायदे
डॉ. किरण कहती हैं कि विटामिन E से अच्छा होंठों के लिए कोई सुरक्षित एसेंशियल ऑयल नहीं है। Indian Dermatology Online Journal में प्रकाशित साल 2016 की यह स्टड बताती है कि विटामिन ई रूखी जगहों पर नमी को लॉक करने या इसे किसी रेगुलर मॉइस्चराइजर में मिलाकर लगाने के लिए उपयोगी है। इसके अलावा बीजवैक्स, होंठों को बनावट देता है और नमी को लॉक करता है। साथ ही शिया बटर या कोको बटर का इस्तेमाल रूखी त्वचा को मुलायम और शांत बनाता है और नारियल तेल और शहद दोनों एंटीबैक्टीरियल हैं, जो कि फटे होंठों में नमी को लॉक करते हैं और इनकी बनावट बेहतर बनाते हैं।
निष्कर्ष:
तो आप घर पर इन तमाम चीजों से लिप बाम बनाकर पूरी सर्दियां आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। इनमें कोई फ्वेवर या बाहरी कैमिकल नहीं है। साथ ही ध्यान रखें कि सर्दियों में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं जो कि त्वचा को हाइड्रेट करने के साथ इसकी बनावट को बेहतर बनाए रखने में मददगार है। इसके अलावा बार-बार होंठों को चबाने से बचें क्योंकि इससे स्किन और फटती है और ड्राईनेस बढ़ती जाती है।
FAQ
होंठ फटने से कौन सी बीमारी हो सकती है?
अगर आपके होंठ हर मौसम में फटे रहते हैं तो यह चीलाइटिस की बीमारी हो सकती है और इसे ठीक करने के लिए आपको स्किन एक्सपर्ट की मदद लेनी पड़ सकती है।फटे होंठ जल्दी कैसे ठीक करें?
फटे होंठ जल्दी ठीक करने के लिए इस पर घी लगा दें। आप रात में घी लगाकर सोएं तो सुबह आपके फटे होंठ मुलायम नजर आएंगे।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 29, 2026 10:35 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta