Thu Nov 26, 2026 | 04:49 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

बार-बार हो जाता है पेचिश? इन 5 घरेलू उपाय से ठीक होगी समस्या

बार-बार पेचिश की समस्या होना सही नहीं है। अगर ऐसा किसी के साथ हो रहा है, तो इलाज के साथ-साथ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं। इससे सेहत में सुधार होने की संभावना बढ़ती है।
बार-बार हो जाता है पेचिश? इन 5 घरेलू उपाय से ठीक होगी समस्याबार-बार हो जाता है पेचिश? इन 5 घरेलू उपाय से ठीक होगी समस्या

गंदा पानी पीने, साफ-सफाई का ध्यान न रखने या संक्रमित आहार का सेवन करने से पेट खराब हो सकता है। कई मामलों में यह इतना गंभीर हो जाता है कि खूनी दस्त लग जाते हैं, जिसे हम पेचिश कहते हैं। पेचिश में आंव भी निकलता है। आंव एक तरह का म्यूकस या तरल तथा चिपचिपा पदार्थ है।  इस तरह की समस्या को जरा भी हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए, बल्कि तुरंत डाॅक्टर से संपर्क कर अपनी जांच करवानी चाहिए। हालांकि, कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे रिकवरी संभव हो सकती है।

इस बारे में रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) कहते हैं, "आयुर्वेद में पेचिश (आंव) को प्रवाहिका कहा जाता है। यह मुख्य रूप से वात और कफ दोष के असंतुलन तथा कमजोर अग्नि (पाचन शक्ति) के कारण होता है। बहरहाल, इस स्थिति को कम करने के लिए आप सुपाच्य भोजन कर सकते हैं, जैसे दही, छाछ, सादे उबले चावल आदि का सेवन कर सकते करें।"

पेचिश ठीक करने के घरेलू उपाय

Dysentery Home RemediesDysentery Home Remedies

अदरक का पानी पिएं

साल 2020 में BMC Complementary Medicine and Therapies जर्नल में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, IBS-D (इरिटेबल बाउल सिंड्रोम) की समस्या में आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद मुख्य बायोएक्टिव कंपाउंड 6-जिंजरोल आंतों की अंदरूनी सूजन को कम करके आईबीएस और पेट दर्द जैसी समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में आगे यह भी बताया गया है कि अदरक सिर्फ आंव के कारण हो रहे दस्त या मतली के हल्के लक्षणों से राहत दिलाने में ही मदद करता है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब

ORS पिएं

पेचिश या दस्त जैसी समस्या होने पर मरीज को नियमित रूप से ओआरएस का घोल पीना चाहिए। इससे न सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी होती है, बल्कि इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन में भी सुधार होता है। ध्यान रखें कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन होना बहुत जरूरी है। इससे शरीर का तरल पदार्थ संतुलित रहता है, मांसपेशियों में सामान्य संकुचन होता है और स्वास्थ्य को इसी तरह के अन्य लाभ मिलते हैं।

तरल पदार्थ का सेवन करें

पेचिश की समस्या में प्राकृतिक तरल पदार्थों का भी सेवन किया जाना आवश्यक होता है। इसके लिए नारियल पानी, चावल का पानी और साबूदाने का पानी पी सकते हैं। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले तरल पदार्थ न सिर्फ शरीर में पानी की कमी की भरपाई करते हैं, बल्कि इसकी मदद से शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। उदाहरण स्वरूप नारियल पानी में पोटैशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो पेट के लिए काफी मददगार होते हैं। वहीं, चावल का पानी आसानी से पच जाता है और सामान्य स्तर में ऊर्जा बनाए रखने में भी मदद करता है।

दही का सेवन करें

पेचिश पेट से जुड़ी गंभीर समस्या है। ऐसे में सिर्फ वही आहार लिया जाना जरूरी है, जो कि पेट को शांत रखे और स्वास्थ्य में सुधार करे। दही ऐसा ही एक विकल्प है, जिसका सेवन पेचिश (आंव) में किया जा सकता है। हालांकि, पेचिश होने पर दही का सेवन किस तरह से किया जा रहा है, यह बात बहुत मायने रखती है। डाॅ. श्रेय बताते हैं, "आयुर्वेद में, पेचिश (आंव) के दौरान दही या दधि का सेवन इस बात पर निर्भर करता है कि उसे कैसे तैयार किया गया है, आपके शरीर में दोषों का संतुलन कैसा है और बीमारी किस चरण में है।’ इसलिए, पेचिश में इसका सेवन तभी करें, जब डाॅक्टर इसकी सलाह दें।"

जीरा का पानी

Home Remedies For DysenteryHome Remedies For Dysentery

चूंकि, दस्त और पेचिश (आंव) को कमजोर पाचन शक्ति (मंदाग्नि) और शरीर में जमा अपचित विषाक्त पदार्थों (आम) से जोड़कर देखा जाता है। आयुर्वेद के अनुसार, जीरे का उपयोग पाचन अग्नि को मजबूत करने, गैस और पेट की ऐंठन को शांत करने तथा पाचन तंत्र को सहारा देने के लिए किया जाता है। इसलिए, आंव के मरीज दस्त और आंतों की हल्की बेचैनी में भी जीरे का पानी पी सकते हैं। इसमें मौजूद तत्व इस समस्या से राहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: ठंड में दस्त लगने पर क्या करना चाहिए? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें 5 कारगर घरेलू उपाय

एक्सपर्ट की सलाह

निःसंदेह पेचिश (आंव) एक गंभीर समस्या है। अक्सर लोग पेचिश को शुरुआती समय में दस्त से जोड़कर देखते हैं, जबकि यह गलत है। पेचिश होने पर खून के दस्त आ सकते हैं, मतली की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में बेहतर है कि आप जल्द से जल्द चिकित्सकीय मदद लें। इसके ट्रीटमेंट के साथ-साथ ऊपर बताई गई चीजों को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इससे समस्या का इलाज नहीं होता है, वरन लक्षणों में कमी आती है और एनर्जी के स्तर का संतुलन बेहतर होता है।

निष्कर्ष

पेचिश (आंव) जैसी समस्या को हल्के में लेकर इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। इलाज के साथ-साथ कुछ घरेलू उपाय इससे राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। हां, अगर समस्या अधिक हो, तो यहां बताई गई चीजों को डाइट का हिस्सा बनाने से पहले अपने डाॅक्टर से सलाह लेना न भूलें। साथ ही, इस स्थिति के दौरान अच्छी तरह से आराम करना न भूलें। आप शरीर को रिलैक्स रखेंगे, रिकवरी में उतनी ही मदद मिलेगी।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • सामान्य दस्त (Diarrhea) और पेचिश (Dysentery) में क्या अंतर है?

    दस्त में केवल पतला मल आता है, जबकि पेचिश में आंतों की सूजन के कारण मल के साथ खून और म्यूकस भी आता है।
  • पेचिश होने पर क्या न खाएं?

    पेचिश के दौरान अधिक तला-भुना, मसालेदार भोजन, कैफीन, शराब और अधिक फाइबर या चीनी वाले खाद्य पदार्थों से पूरी तरह दूरी बना लें।

Read Next

क्या हाई बीपी में आंवला खा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 26, 2026 16:21 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma