Sun Nov 22, 2026 | 12:21 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

क्या आपके शरीर में वात, पित्त या कफ असंतुलित है? ऐसे पहचानें अपनी प्रकृति

आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ शरीर के मुख्य दोष हैं जो शारीरिक कार्यप्रणाली को प्रभावित करते हैं। डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि अपनी प्रकृति को पहचानकर इन दोषों के असंतुलन को समझा जा सकता है, जिससे बेहतर खान-पान और लाइफस्टाइल अपनाई जा सके।
क्या आपके शरीर में वात, पित्त या कफ असंतुलित है? ऐसे पहचानें अपनी प्रकृतिक्या आपके शरीर में वात, पित्त या कफ असंतुलित है? ऐसे पहचानें अपनी प्रकृति

आयुर्वेद में वात, पित्त और कफ को शरीर के अहम दोष माना गया है। इन्हीं तीनों दोषों के संतुलन से शरीर की कार्यप्रणाली, पाचन, नींद, शारीरिक बनावट और मानसिक स्वभाव प्रभावित होते हैं। आयुर्वेद के अनुसार हर व्यक्ति के शरीर की एक अलग प्रकृति होती है, जो जन्म से तय मानी जाती है। किसी व्यक्ति में वात की प्रधानता हो सकती है, तो किसी में पित्त या कफ की। हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार कई लोगों में दो दोषों के लक्षण भी एक साथ दिखाई देते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं कि वात, पित्त और कफ प्रकृति वाले लोगों की पहचान कैसे की जाए?

शरीर में वात, पित्त या कफ असंतुलन को कैसे पहचानें?

Ancient Science of Life के अनुसार, तीन दोषों के बायोलॉजिकल काम अलग-अलग होते हैं। वात दोष शरीर के इनपुट-आउटपुट और आंतरिक संतुलन को कंट्रोल करता है। पित्त दोष एनर्जी को बदलने और चयापचय की प्रक्रिया को बेहतर रखता है। वहीं, कफ दोष शरीर की संरचना और एनर्जी की देखरेख करता है। ऐसे में आपका शरीर किस प्रकृति का है इसके बारे में आप इस तरह जान सकते हैं।

वात प्रकृति वाले लोगों की पहचान

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि आयुर्वेद में वात का कनेक्शन वायु और गति से माना जाता है। वात प्रकृति वाले लोग आमतौर पर काफी एक्टिव, चंचल और जल्दबाजी में रहने वाले स्वभाव के हो सकते हैं। इनके काम करने का तरीका भी दूसरों से अलग होता है। इस प्रकृति के लोग अक्सर दुबले-पतले दिखाई देते हैं। इसके अलावा, वात प्रकृति के लोगों में ये लक्षण देखने को मिल सकते हैं-

  • इन लोगों को कोई भी काम धीरे-धीरे करना पसंद नहीं होता है, इसके बजाय जल्दी पूरा करना चाहते हैं। बातचीत से लेकर लिखने और रोजमर्रा के कामों तक में इनकी काम की गति तेज हो सकती है।
  • इनका मन एक जगह स्थिर नहीं रहता है। कभी किसी काम में रुचि लेते हैं तो कुछ समय बाद दूसरे काम की ओर आकर्षित हो जाते हैं।
  • वात प्रकृति वाले लोगों की नींद हल्की और कम हो सकती है। इन्हें रात में बार-बार नींद खुलने की समस्या भी हो सकती है।
  • इनका पाचन कभी ठीक तो कभी कमजोर रह सकता है। पेट में गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • कई वात प्रकृति लोगों में हर काम को बारीकी और परफेक्शन के साथ करने की आदत होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या ज्यादा घी खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है? डॉक्टर से जानें

पित्त प्रकृति वाले लोगों की पहचान

डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, आयुर्वेद में पित्त का कनेक्शन अग्नि और शरीर में होने वाली चयापचय प्रक्रियाओं से माना जाता है। पित्त प्रधान वाले लोगों में एनर्जी और निर्णय लेने की क्षमता ज्यादा हो सकती है। इनके स्वभाव में गर्मजोशी के साथ-साथ कभी-कभी गुस्सा भी देखने को मिलता है। आयुर्वेद में पित्त असंतुलन के कारण व्यक्ति में एसिडिटी, सीने में जलन और स्किन से जुड़ी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। कुछ लोगों में ब्लीडिंग की समस्याएं भी हो सकती हैं। हालांकि, ज्यादा पीरियड ब्लीडिंग, नाक से खून आना या मल के साथ खून निकलना सिर्फ पित्त का लक्षण मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पित्त प्रकृति के लोगों में आपको ये लक्षण मिल दिख सकते हैं-

  • पित्त प्रकृति वाले व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो सकते हैं। इन्हें अपनी बात मनवाने और काम को अपने तरीके से करने की इच्छा रहती है।
  • ऐसे लोगों को भूख जल्दी लग सकती है और भोजन पचने की प्रक्रिया तेज महसूस हो सकती है।
  • वात प्रधान लोगों की तुलना में इनका शरीर थोड़ा भरा हुआ या मध्यम बनावट का हो सकता है।
  • इन्हें नॉर्मल लोगों की तुलना में गर्मी ज्यादा लग सकती है। ज्यादा गर्मी, पसीना और स्किन में जलन जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • ये लोग काम को सही तरीके से करना और उसमें अच्छा नतीजा पाना पसंद करते हैं।

Vata-Pitta-Kapha-Dosha-SymptomsVata-Pitta-Kapha-Dosha-Symptoms

कफ प्रकृति वाले लोगों की पहचान

डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि कफ का कनेक्शन आयुर्वेद में पृथ्वी और जल तत्वों के साथ माना जाता है। कफ प्रधान लोगों को आमतौर पर स्थिर, धैर्यवान और शांत स्वभाव का माना जाता है। इनकी शारीरिक बनावट मजबूत और सुडौल हो सकती है। हालांकि, कफ प्रकृति वाले लोगों को सिर्फ आलसी समझना सही नहीं होता है। आयुर्वेद में इन्हें धैर्यवान, सहनशील और स्थिर स्वभाव का भी माना गया है। कफ प्रकृति के लोगों में आपको ये लक्षण नजर आ सकते हैं-

  • ये लोग जल्दबाजी में फैसले नहीं लेते हैं। किसी भी काम को सोच-समझकर करना पसंद करते हैं।
  • कफ प्रकृति वाले लोगों को नींद ज्यादा आ सकती है। सुबह जल्दी उठने में परेशानी और सुस्ती महसूस हो सकती है।
  • इनका शरीर मजबूत, सुडौल और भारी हो सकता है।
  • इन्हें भोजन करना बहुत पसंद होता है, लेकिन पाचन की गति धीमी महसूस हो सकती है।
  • शारीरिक गतिविधियों में रुचि कम होना और एक ही जगह लंबे समय तक बैठे रहना इन्हें पसंद हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल लगाने से क्या होता है? जानें आयुर्वेद के अनुसार

अपनी प्रकृति पहचानते समय किन बातों का रखें ध्यान?

अपनी प्रकृति पहचानने के लिए सिर्फ एक या दो लक्षणों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। शरीर की बनावट, भूख, पाचन, नींद, स्वभाव, एनर्जी और मौसम के बदलने के साथ शरीर के रिएक्ट करने के पहलुओं को एक साथ समझना चाहिए। यह भी ध्यान रखें कि जन्मजात प्रकृति और वर्तमान दोष असंतुलन अलग-अलग बातें होती हैं। इसलिए, किसी व्यक्ति की मूल प्रकृति कफ हो सकती है, लेकिन खान-पान, तनाव, रूटीन और मौसम के कारण उसमें वात या पित्त से जुड़े लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। इसलिए, सिर्फ लक्षणों के आधार पर खुद को वात, पित्त और कफ प्रकृति का मानना सही नहीं है।

निष्कर्ष
आयुर्वेद के अनुसार, वात, पित्त और कफ शरीर की कार्यप्रणाली को समझने के तीन आधार हैं। वात गति और सक्रियता, पित्त पाचन और बदलाव तथा कफ स्थिरता और संरचना से जुड़ा माना जाता है। अपनी शरीर की प्रकृति को समझकर खान-पान और रूटीन को बेहतर बनाया जा सकता है। हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य समस्या को सिर्फ त्रिदोष का असंतुलन मानकर उसका इलाज खुद नहीं करना चाहिए। संतुलित आहार, नियमित रूटीन और पर्याप्त नींद लेने से त्रिदोषों को संतुलित करने में मदद मिल सकती है।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • वात, पित्त, कफ को बैलेंस करने के लिए क्या खाएं?

    वात के लिए गर्म, तेल वाले और पोषक भोजन, पित्त के लिए ठंडी तासीर चीजें और कफ के लिए हल्का, गर्म व मसालेदार भोजन फायदेमंद होता है।
  • वात रोग में क्या परहेज करना चाहिए?

    वात रोग में ठंडा, बासी, रूखा और बहुत हल्का भोजन करने से बचना चाहिए। रात में देर से जागने और ठंडी हवा में रहने से भी वात दोष बढ़ता है, इसलिए इससे बचें।

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार अमरूद कब खाना चाहिए और क्यों? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 22, 2026 11:18 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma