क्या हाई बीपी में आंवला खा सकते हैं? आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें

आंवला में विटामिन सी होता है जो कि इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ इस मौसम में सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार है। हाई बीपी में आंवला खाना, ब्लड प्रेशर कम करने में मददगार है। दरअसल, आंवला ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मददगार है। यह ब्लड वेसेल्स की दीवारों को हेल्दी रखने में मददगार है जिससे ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है और ब्लड वेसेल्स पर प्रेशर पड़ता है। इसके अलावा भी हाई बीपी में आंवला खाने के फायदे कई हैं जिसके बारे में हमने हरियाणा के सिरसा स्थित रामहंस चैरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से बात की।
क्या हाई बीपी में आंवला खा सकते हैं?
डॉ. श्रेय कहते हैं कि हाई बीपी में आंवला खाना काफी फायदेमंद है। इसमें पंचरस होता है जो कि फैट मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ धमनियों में जमा फैट को कम करने में मददगार है। इतना ही नहीं, जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है या ट्राइग्लिसराइड बढ़ा रहता है उन लोगों के लिए आंवला खाना बेहद फायदेमंद है।
साल 2012 में Indian Journal of Pharmacology में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि आंवला खाना लिपिड प्रोफाइल कम करने में मददगार है। यह एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करने में मददगार है। इसका विटामिन सी धमनियों में जमा फैट के कणों को बाहर निकालने में मददगार है और ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में कारगर है।
इसे भी पढ़ें: रोज आंवला खाने से शरीर में क्या होता है? आयुर्वेदाचार्य से जानें 7 फायदे और खाने का तरीका
कोरोनरी धमनी रोग में फायदेमंद है आंवला
साल 2020 में Food Science & Nutrition जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, आंवला एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि बीपी मैनेज करने में मददगार है। यह ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मददगार है जो कि बीपी को काफी हद तक प्रभावित करता है। इतना ही नहीं खाने से आंवला खाने से एथेरोस्क्लेरोसिस (atherosclerosis) और कोरोनरी धमनी रोग (coronary artery disease) से बचाव होता है।
high_bp
एसिडिटी की वजह से होने वाली हाई बीपी को कम करने में मददगार
डॉ. श्रेय कहते हैं कि एसिडिटी की वजह होने वाली हाई बीपी को कम करने में आंवला खाना काफी फायदेमंद है। दरअसल, एसिडिटी होने की वजह से लोगों के ब्लड वेसेल्स प्रभावित होते हैं। इससे दिल पर प्रेशर पड़ता है और बीपी की समस्या बढ़ने लगती है।
इसे भी पढ़ें: मेरी मां साल भर के लिए स्टोर करती हैं आंवला, पर क्या वाकई यह सेहतमंद है? एक्सपर्ट से जानें इसका असली पोषण
हाई बीपी में आंवला का सेवन कब और कैसे करें?
डॉ. श्रेय कहते हैं कि हाई बीपी में आप आंवला चूर्ण या जूस पी सकते हैं। आप सुबह आंवले का पानी भी पी सकते हैं । आपको करना यह है कि आंवल को उबाल लें और इस पानी को पिएं। इसके अलावा आप आंवला उबालकर इसका चोखा बनाकर खा सकते हैं जो कि हाई हीपी के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे आप रात में खा सकते हैं या दिन में इसका सेवन कर सकते हैं।
हाई बीपी के मरीजों के लिए आंवला के सेवन में सावधानियां
डॉ. श्रेय कहते हैं कि अगर आपको हाई बीपी की दिक्कत है और साथ में कोई खून पतला करने की दवा चल रही है, तो आपको आंवले के सेवन से पहले एक्सपर्ट की राय लेनी चाहिए। इसके अलावा अपने मन से इसके सेवन से बचें क्योंकि ज्यादा मात्रा में इसे लेने पर पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है और पेट की लेयर एसिडिक हो सकती है। इसके अलावा इसके ज्यादा सेवन से कुछ लोगों को एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
निष्कर्ष:
डॉ. श्रेय कहते हैं कि आंवले का जूस अगर रेगुलर पी रहे हैं और आपके शरीर को इसकी आदात हो गई तो ठीक है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। अगर आप इसे पीने की शुरुआत तकर रहे हैं तो धीमे-धीमे इसकी मात्रा बढ़ाएं जैसे सबसे पहले 20 ml से शुरु करें और इसे 1 गिलास पानी में मिलाकर पिएं। लगभग 15 दिन एक ही समय में इसका सेवन करें। इसके बाद आप मात्रा बढ़ा सकते हैं और रेगलुर इसे पी सकते हैं, लेकिन इसे पीने के बाद कुछ भी दूध से बनी चीजों के सेवन से बचें। चाय या कॉफी पीने से भी बचें। जब भी इसे पिएं इसके पहले या बाद में आधे घंटे तक कुछ भी न लें।
FAQ
कौन सी बीमारी में आंवला नहीं खाना चाहिए?
लो ब्लड शुगर और हाइपर एसिडिटी की समस्या में इसके सेवन से बचें। इसके अलावा पाचन तंत्र से जुड़ी किसी भी समस्या आपको आंवला लेने से पहले एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए।क्या आंवला किडनी को नुकसान पहुंचाता है?
आंवला किडनी को नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि, इसके एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व किडनी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 25, 2026 16:41 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma