आप जो भी खाते हैं, उसका आपकी सेहत पर गहरा असर हो सकता है खासकर कि आपकी आंतों पर। इसकी कमी न सिर्फ पेट में गट बैक्टीरिया को प्रभावित कर सकती है बल्कि, आपका डाइजेशन भी इससे काफी हद तक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा भी प्रोबायोटिक सेहत के लिए अलग-अलग कारणों से जरूरी है, जिस बारे में हमने Dr. Aravinda S N, Lead Consultant - Internal Medicine, Aster RV Hospital, Bengaluru से बात की। साथ ही जाना कि प्रोबायोटिक्स की कमी से शरीर में कौन से लक्षण नजर आते हैं और इससे बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए?
प्रोबायोटिक की कमी के 5 लक्षण
Dr. Aravinda S N कहते हैं कि प्रोबायोटिक्स जीवित सूक्ष्मजीव होते हैं जो पर्याप्त मात्रा में सेवन करने पर स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। ये दही, केफिर और कुछ किण्वित खाद्य पदार्थों में पाए जाते हैं। हालांकि, प्रोबायोटिक की कमी कोई औपचारिक रूप से मान्यता प्राप्त चिकित्सीय निदान नहीं है और केवल लक्षणों के आधार पर यह पुष्टि नहीं की जा सकती कि किसी व्यक्ति में लाभकारी बैक्टीरिया की कमी है। हालांकि, निम्नलिखित लक्षण पाचन संबंधी समस्याओं या आंत के माइक्रोबायोम में बदलाव का संकेत दे सकते हैं जैसे-
1. बार-बार पेट फूलना और गैस बनना
डॉ. अरविंद कहते हैं कि अगर किसी को अकारण ही बार-बार पेट फूलने की समस्या हो जाती है तो यह खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। इसके अलावा गुड बैक्टीरिया की कमी से भी यह समस्या हो सकती है। आंत के बैक्टीरिया द्वारा भोजन के फर्मेंटेशन में भिन्नता आने पर अत्यधिक गैस, पेट भरा हुआ महसूस होना या पेट फूलना की दिक्कत हो सकती है। हालांकि, खाद्य असहिष्णुता, कब्ज और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम भी इसी तरह के लक्षण पैदा कर सकते हैं।
2. अनियमित मल त्याग
प्रोबायोटिक की कमी से अनियमित मल त्याग की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों लोग रेगुलर मलत्याग में दिक्कत होती है। बार-बार कब्ज या दस्त आंत के माइक्रोबायोम में बदलाव से संबंधित हो सकते हैं। लगातार लक्षण संक्रमण, आहार संबंधी समस्याओं या अन्य पाचन संबंधी स्थितियों का भी संकेत दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स क्या हैं? एक्सपर्ट से जानें सेहत के लिए ये क्यों हैं जरूरी
3. पेट में बेचैनी
डॉ. अरविंद कहते हैं कि पाचन में बदलाव के साथ हल्का पेट दर्द या बेचैनी हो सकती है। गंभीर या बार-बार होने वाले दर्द को आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन से सीधे तौर पर नहीं जोड़ा जाना चाहिए। हालांकि, Nutrients जर्नल में प्रकाशित इस शोध की मानें तो प्रोबायोटिक्स ने वयस्कों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट संक्रमण के जोखिम को मामूली रूप से कम किया है।
01 - 2026-10-23T193231.793
4. शरीर में सूजन कम करने वाला
डॉ. अरविंद कहते हैं कि प्रोबायोटिक की कमी से शरीर में सूजन की समस्या हो सकती है। प्रोबायोटिक्स सूजन बढ़ाने वाले साइटोकिन्स को कम करके और लीकी गट की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के असर को भी कम कर सकते हैं जिससे शरीर में सूजन की समस्या नहीं होती।
5. कुछ संक्रमणों के प्रति संवेदनशीलता में वृद्धि
आंत का माइक्रोबायोम इम्यून सिस्टम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन बार-बार होने वाले संक्रमण प्रोबायोटिक्स के निम्न स्तर का विशिष्ट संकेत नहीं हैं। अन्य स्वास्थ्य समस्याएं, पोषण संबंधी कमियां और जीवनशैली संबंधी कारक भी इसमें योगदान दे सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: पेट की सेहत के लिए वरदान हैं ये 5 प्रोबायोटिक फूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल
प्रोबायोटिक की कमी से बचने के लिए क्या करें?
डॉ. अरविंद कहते हैं कि प्रोबायोटिक की कमी से बचने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करें जैसे सब्जियां, साबुत अनाज, फलियां और दालें। इसके अलावा ज्यादा से ज्यादा फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों के सेवन पर ध्यान दें जैसे केला, संतरा और एवोकाडो। साथ ही डाइट में दही, इडली-डोसा, कांजी और छाछ का सेवन करें जो कि फर्मेंटेंड फूड्स में खाते हैं।
इसके अलावा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित शारीरिक गतिविधि और पर्याप्त नींद लेना समग्र स्वास्थ्य के लिए जरूरी है क्योंकि प्रोबायोटिक फूड्स को पचाने के लिए शरीर को ज्यादा तेज मेटाबॉलिज्म की जरूरत होती है जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है नहीं को एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।
निष्कर्ष:
प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स सभी के लिए जरूरी नहीं हैं और इनके लाभ विशिष्ट प्रकार और इलाज की जा रही स्थिति पर निर्भर करते हैं। अगर पाचन संबंधी लक्षण बने रहें, विशेष रूप से अगर मल में खून आना, बिना किसी कारण के वजन कम होना, बुखार या पेट में तेज दर्द हो, तो किसी स्वास्थ्य पेशेवर से परामर्श लें।
FAQ
फर्मेंटेड खाना खाने के क्या फायदे हैं?
फर्मेंडेट खाना खाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह डाइजेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा यह इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर में कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में मदद कर सकता है।फर्मेंटेड फूड कौन-कौन से हैं?
फर्मेंडेट फूड में आप दही, किमची, इडली, डोसा खा सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 23, 2026 19:41 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr. Aravinda S N
-1792764159096.webp)