एक नॉर्मल व्यक्ति एक्सरसाइज के दौरान यह उम्मीद करता है कि हार्ट रेट बढ़ेगा। चाहे आप वॉक करें, जॉगिंग करें या कोई अन्य एक्सरसाइज करें, हार्ट रेट सामान्य तौर पर बढ़ता ही है। हालांकि कुछ लोग नोटिस करते हैं कि उनका हार्ट रेट एक्सरसाइज के दौरान गिर रहा है। क्या वाकई एक्सरसाइज के दौरान हार्ट रेट गिरना सामान्य नहीं है? क्या इसके पीछे कोई कारण हैं? लो हार्ट रेट और एक्सरसाइज से संबंधित सवालों के जवाब जानने के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
Fitness Coach Payal Asthana ने बताया कि लंबी सैर, साइकिल चलाने या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग वर्कआउट के दौरान, आप देख सकते हैं कि आपकी दिल की धड़कन शुरू में अपने चरम पर पहुंच जाती है और फिर थोड़ी कम होकर एक स्थिर सीमा में आ जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम खुद को ढाल लेता है और आपकी मांसपेशियां ऑक्सीजन का ज्यादा बेहतर ढंग से इस्तेमाल करती हैं। ट्रेन्ड लोगों को अक्सर यह ज्यादा साफ तौर पर महसूस होता है।
एक्सरसाइज के दौरान अचानक से हार्ट रेट गिरना सामान्य नहीं है

हार्ट रेट का मतलब है कि हार्ट एक मिनट में कितनी बार धड़कता है। यह एक तरीका भी है जिससे पता चलता है कि हार्ट ठीक ढंग से काम कर रहा है या नहीं। अगर रेस्टिंंग हार्ट रेट 60 से 100 प्रति मिनट के बीच है, तो यह नॉर्मल है। वहीं एक्सरसाइज के दौरान हार्ट रेट 150 से 180 तक जा सकता है। अगर हार्ट रेट 60 से कम है, तो इसका मतलब है कि हार्ट रेट सामान्य नहीं है। एक्सरसाइज के दौरान हार्ट रेट गिरना सामान्य नहीं माना जाता है।
यह भी पढ़ें- ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट में क्या संबंध है? डॉक्टर से जानें दोनों का अंतर
कुछ मामलों में एक्सरसाइज के वक्त लो हार्ट रेट सामान्य भी होता है
- इंंटरवल ट्रेनिंग के दौरान हार्ट रेट गिर सकता है।
- जब व्यक्ति ब्रेक लेता है, तो भी हार्ट रेट लो हो सकता है।
- योग या ब्रीदिंग एक्सरसाइज के दौरान भी कुछ समय के लिए हार्ट रेट लो हो सकता है।
यह भी पढ़ें- क्या मोटापे के कारण दिल की धड़कन बढ़ जाती है? जानें क्या है कनेक्शन
एक्सरसाइज के दौरान लो हार्ट रेट के कारण
- डिहाइड्रेशन
- थकान
- लो ब्लड शुगर लेवल
- दवाओंं का असर
- खाली पेट एक्सरसाइज करना
- हार्ट की समस्या
यह भी पढ़ें- बीपी नार्मल पर दिल की धड़कन रहती है तेज? जानें कारण
अनियमित दिल की धड़कन और ब्रेडीकार्डिया हैं कारण?
- एक्सरसाइज के दौरान अनियमित दिल की धड़कन को बिलकुल नजरअंदाज न करें। यह अनियमित दिल की धड़कन (Arrhythmia) का संंकेत हो सकती है। अनियमित दिल की धड़कन वाले मरीजों में हार्ट पल्पिटेशन, सीने में बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ, बेहोशी जैसे लक्षण भी महसूस करते हैं। अनियमित दिल की धड़कन उन लोगों में भी हो सकीत है जो जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करते हैं।
- जब हार्ट रेट सामान्य से कम हो जाता है, तो शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इसे मेडिकल भाषा में ब्रैडीकार्डिया (Bradycardia) कहा जाता है। इस स्थिति में भी एक्सरसाइज के दौरान लो हार्ट रेट की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें- युवाओं में अनियमित दिल की धड़कन (Arrhythmia) क्यों हो रहा है कॉमन? डॉक्टर से जानें
लो हार्ट रेट से बचने के लिए क्या करें?
- लो हार्ट रेट से बचने के लिए डॉक्टर की सलाह पर ईसीजी टेस्ट कराएं।
- एक्सरसाइज के दौरान हाइड्रेट रहें। समय-समय पर पानी पीते रहें।
- संतुलित आहार का सेवन करें।
- हेल्दी हार्ट फंक्शन के लिए एक्सरसाइज करें।
- जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज या थकान वाले काम करने से बचें।
यह भी पढ़ें- क्या आप भी करते हैं बहुत ज्यादा एक्सरसाइज? हार्ट पर नजर आ सकते हैं ये 5 नेगेटिव असर
डॉक्टर से संपर्क कब करें?
- अगर एक्सरसाइज के दौरान बार-बार दिल की धड़कन अनियमित हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।
- सीने में दर्द, चक्कर आना, धुंधला दिखना, बेहोशी, थकान, सांस की तकलीफ होने पर भी तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
निष्कर्ष:
एक्सरसाइज करते समय अचानक हार्ट रेट लो होना सामान्य नहीं है। एक्सरसाइज के दौरान अनियमित दिल की धड़कन के कारण हार्ट रेट बढ़ सकता है इसलिए असामान्य लक्षणोंं पर गौर करें। डिहाइड्रेशन, थकान, लो शुगर लेवल वगैरह के कारण भी हार्ट रेट लो हो सकता है।
FAQ
हार्ट रेट लो होने के लक्षण क्या हैं?
चक्कर आना, कमजोरी होना, सांंस फूलना, बेहोशी या सुस्ती महसूस होना लो हार्ट रेट के लक्षण हो सकते हैं।किन बीमारियों के कारण लो हार्ट रेट होता है?
हार्ट डिजीज, हाई बीपी, इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन, जन्मजात हृदय समस्याओं वगैरह के कारण हार्ट रेट लो हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
May 13, 2026 13:48 IST
Modified By : Yashaswi Mathur May 13, 2026 13:48 IST
Modified By : Yashaswi MathurMay 13, 2026 13:48 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana