क्या दिनभर बैठे रहने से तेजी से कम हो सकती है हड्डियों की डेंसिटी? जानें डॉक्टर की राय

हाल के सालों में लोगों की शारीरिक सक्रियता कम हुई है, जबकि एक ही जगह 8-10 घंटे बैठकर काम करने का चलन बढ़ा है। असल में काॅर्पोरेट ऑफिस में इसी तरह का वर्क कल्चर हो गया है। यही कारण है कि लोग घंटों एक ही जगह बैठकर काम करते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि घंटों बैठे रहने से हड्डियां कमजोर हो जाती है, लेकिन सवाल ये है कि क्या इसकी वजह से हड्डियों की डेंसिटी पर भी असर पड़ता है?
इस बारे में इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल और हीलिंग टच क्लीनिक के ऑर्थोपेडिक सर्जन और स्पोर्ट्स इंजरी स्पेशलिस्ट डॉ. अभिषेक वैश बताते हैं, ‘यह सच है कि दिन भर बैठे रहना हड्डियों के लिए सही नहीं है। इससे हड्डियों की डेंसिटी कम होती है, लेकिन तेजी से नहीं धीमी गति से। असल बात यह है कि जब आप दिन भर बैठे रहते हैं, तो दिनों नहीं, बल्कि सालों में और धीमी गति से हड्डियों की डेंसिटी को क्षति होती है।’
दिन भर बैठे रहने से हड्डियों की डेंसिटी कैसे कम होती है?
डॉ. अभिषेक वैश कहते हैं, "हमारी हड्डियां जीवित टिश्यूज हैं, जिन्हें हड्डी बनाने वाले सेल्स को सक्रिय रखने के लिए शरीर का वजन सहने वाले दबाव और मांसपेशियों के खिंचाव की आवश्यकता होती है। लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी, कूल्हों और पैरों से यह नियमित भार हट जाता है।"
वैसे भी समय के साथ हड्डियां अपने आप कमजोर होने लगती हैं और ऐसे में हड्डियों के नुकसान होने की प्रक्रिया की गति तेज हो जाती है। इससे बोन मिनरल डेंसिटी कम होने लगती है और ऑस्टियोपीनिया या ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: 30 के बाद हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम होने के लक्षण, डॉक्टर से जानें
हड्डियों की डेंसिटी कम होने के कारण
हड्डियों की डेंसिटी सिर्फ एक जगह बैठे रहने से ही कम नहीं होती है, बल्कि इसके लिए कई अन्य कारक भी जिम्मेदार हैं, जैसे-
- शारीरिक गतिविधि की कमी: विशेषज्ञ बताते हैं कि वेट-बेयरिंग और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग बोन मिनरल डेंसिटी को बेहतर बनाते हैं। इससे युवा ही नहीं, बुजुर्गों में भी फ्रैक्चर के जोखिम कम होने में मदद मिलती है।
- निष्क्रिय जीवनशैलीः चूंकि, ऐसे काम का कल्चर बढ़ गया है, जिसमें व्यक्ति 8-10 घंटे एक ही जगह बैठे रहता है। ऐसे में वे अधिकतर समय शारीरिक रूप से कुछ कर नहीं रहे होते हैं। यह आदत हड्डियों के स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव डालती है। इससे फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है, विशेषकर उन लोगों में जिनकी हड्डियां पहले से ही कमजोर हैं।
हड्डियों की डेंसिटी में सुधार कैसे करें?
साल 2025 में Calcified Tissue International में प्रकाशित एक अध्ययन से इस बात का पता चलता है कि आप शारीरिक रूप से सक्रिय हैं या निष्क्रिय, इसका प्रभाव आपकी हड्डियों पर जीवनभर रहता है। ऑस्टियोपोरोसिस से होने वाले फ्रैक्चर के जोखिम को कम करने के लिए, शारीरिक गतिविधि अधिक करनी चाहिए और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत को कम करना चाहिए।
इस संबंध में कुछ उपाय भी अपना सकते हैं, जैसे-
- लो इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज नियमित रूप से करें। विशेषकर, जब लंबे समय तक बैठे रहना पड़ता है, तो समय-समय पर हल्की-फुल्की शारीरिक गतिविधियां की जानी चाहिए। इससे हड्डियों को काफी लाभ मिलता है। मेनोपाॅज से गुजर रही महिलाओं को इस ओर अधिक ध्यान देना चाहिए।
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशानिर्देशों के अनुरूप, कम उम्र से ही नियमित रूप से शारीरिक गतिविधियों में इंवाॅल्व रहना चाहिए। इससे हड्डियों की डेंसिटी में सुधार होता है और ऑस्टियोपोरोसिस से होने वाले फ्रैक्चर का रिस्क भी कम होता है।
एक्सपर्ट की सलाह
हाल के सालों में बड़े शहरों में लोग ऑफिस के अंदर ही अपना अधिकतर समय बिताते हैं। ऐसे में न सिर्फ लंबे समय तक बैठे रहना पड़ता है, बल्कि धूप में रहने का समय भी कम हो गया है। नतीजतन, लोगों की शारीरिक निष्क्रियता बढ़ रही है, साथ ही उन्हें विटामिन डी जैसा प्राकृतिक पोषक तत्व भी नहीं मिल रहा है। ऐसे में हड्डियों को और अधिक नुकसान होता है। निश्चित रूप से वर्क कल्चर को बदला नहीं जा सकता है, लेकिन कुछ चीजों को अपनी जीवनशैली की आदत बनाएं, जैसे-
- घंटों एक ही जगह न बैठें।
- सुबह उठने के बाद व्यायाम जरूर करें।
- समय-समय पर काम से ब्रेक लें और वाॅक करें।
- संभव हो, तो लंच के बाद कुछ समय के लिए धूप में समय बिताएं।
- हड्डियों में कमजोरी महसूस हो, तो तुरंत डाॅक्टर से मिलें।
इसे भी पढ़ें: उम्र के हिसाब से बोन डेंसिटी कितनी होनी चाहिए? जानें बढ़ाने के टिप्स
निष्कर्ष
यह सच है कि लोगों की शारीरिक निष्क्रियता बढ़ी है। इसकी वजह से हड्डियां सिर्फ कमजोर नहीं हुई हैं, बल्कि डेंसिटी पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अपना अधिकतर समय एक ही जगह पर बैठकर बिताते हैं, तो अपनी जीवनशैली में जरूरी बदलाव करें। नियमित रूप से वर्कआउट करें, ताकि हड्डियों के क्षरण की गति धीमी हो सके। इसके अलावा, डाइट में स्वस्थवर्धक चीजों को अधिक शामिल करें। कैल्शियम और विटामिन डी युक्त चीजों का सेवन निश्चित रूप से करें।
All Image Credit: Magnific
FAQ
हड्डियों की डेंसिटी की सटीक जांच के लिए कौन सा मेडिकल टेस्ट किया जाता है?
हड्डियों के डेंसिटी को मापने और ऑस्टियोपोरोसिस का पता लगाने के लिए मुख्य रूप से DEXA Scan किया जाता है।किस उम्र के बाद Peak Bone Mass स्वाभाविक रूप से कम होने लगता है?
आमतौर पर 30 वर्ष की उम्र के बाद शरीर में नई हड्डी बनने की गति धीमी हो जाती है और बोन डेंसिटी धीरे-धीरे कम होने लगती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Nov 28, 2026 12:20 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Abhishek Vaish