Tue Nov 3, 2026 | 03:42 PM IST

Medically Reviewed by Dt Divya Gandhi , Therapeutic Diet (Diabetes & PCOD)

दिवाली में डायबिटीज के मरीज मिठाई खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने से बचने के लिए क्या करें?

Diwali 2026: दिवाली में डायबिटीज के मरीज मीठा खा सकते हैं, लेकिन उन्हें इसके पोर्शन साइज का ध्यान रखना चाहिए और उसके साथ-साथ कुछ हेल्दी विकल्पों को चुनना चाहिए। जानें, इसी तरह की तमाम जरूरी बातें इस लेख में।
दिवाली में डायबिटीज के मरीज मिठाई खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने से बचने के लिए क्या करें?दिवाली में डायबिटीज के मरीज मिठाई खाने के बाद ब्लड शुगर बढ़ने से बचने के लिए क्या करें?

ज्यादातर घरों में दिवाली की जोर-शोर से तैयारी चल रही है। घर की साफ-सफाई, तरह-तरह की डिशेज और न जाने क्या-क्या? असल में दिवाली का त्योहार अपने आप में उत्साह से भरा हुआ है। इन दिनों कोई भी अपने खान-पान को कंट्रोल नहीं करता है और खूब मिठाइयों का मजा लेते हैं। इसमें डायबिटीज के मरीज भी पीछे नहीं हैं।

लेकिन ध्यान रखें कि डायबिटीज के मरीजों के लिए यह सही नहीं है। इसलिए यह सवाल जरूर उठता है कि दिवाली में मिठाई खाने के बाद अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज क्या करें? इस बारे में Delhi स्थित Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी बताती हैं, "डायबिटीज के मरीजों को मीठा खाते वक्त बहुत सावधानी बरतनी चाहिए। उन्हें हमेशा सीमित मात्रा में ही मीठा खाना चाहिए और मीठे के साथ कुछ हेल्दी स्नैक लेना चाहिए। यही नहीं, मीठा खाने के बाद ब्लड शुगर संतुलित रहे, इसके लिए कुछ मिनटों की वॉक भी करनी चाहिए।"

डायबिटीज में मीठा खाने के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल कैसे करें?

Tips To Follow To Prevent Blood Sugar Spike After Eating SweetsTips To Follow To Prevent Blood Sugar Spike After Eating Sweets

2023 में Journal of Medicinal Food में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, मिक्स्ड नट्स खाने से खाने के बाद (Postprandial) ब्लड शुगर और इंसुलिन के स्तर में वृद्धि नहीं होती है। इसलिए मिठाई के साथ इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।

1. टाइम का ध्यान रखें

डायबिटीज के मरीजों को कभी भी खाली पेट मिठाई नहीं खानी चाहिए। हमेशा मील के बाद ही मीठा खाएं। अपने मील में फाइबर, हेल्दी फैट और प्रोटीन जरूर शामिल करें ताकि खाना खाने के बाद मीठा खाने के बावजूद ग्लूकोज का एब्जॉर्प्शन धीमे हो। 2019 में Diabetes & Metabolism में प्रकाशित रिसर्च स्टडी से पता चलता है, स्वस्थ और गैर-डायबिटिक युवा महिलाओं को भी मीठा खाने के टाइम को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए। रात के खाने के बाद मीठे स्नैक्स खाने से ब्लड शुगर अनियंत्रित हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: त्योहारों में मिठाइयां खाने के बाद वजन और शुगर बढ़ने से रोकने के लिए अपनाएं ये 6 टिप्स

2. पोर्शन कंट्रोल पर रखें नजर

दिवाली में खुद को मीठा खाने से रोका नहीं जा सकता है, लेकिन पोर्शन साइज का ध्यान रखा जाना जरूरी है। विशेषकर, डायबिटीज के मरीज इसकी अनदेखी न करें। डायबिटीज में एक बार में सिर्फ 25 ग्राम से ज्यादा मीठा न खाएं। अगर मिठाई खाने का मन करे, तो अपने मुख्य भोजन में से कार्ब्स (जैसे रोटी/चावल) की मात्रा कम या संतुलित कर दें। साल 2023 में Frontiers in Nutrition में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, आहार में सुधार लाना और भोजन की मात्रा को कंट्रोल करना डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।

3. वॉक पर जाएं

मीठा खाने के बाद ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए डायबिटीज के मरीज पोस्ट मील वॉक पर जरूर जाएं। कम से कम 10-15 मिनट की वॉक करने से ग्लूकोज पूरे शरीर में सर्कुलेट होता है और ब्लड शुगर का स्तर संतुलित रहता है।

4. रेगुलर मील न छोड़ें

दिवाली में अक्सर लोग इतना ज्यादा मीठा खा लेते हैं कि अपनी रेगुलर मील को स्किप कर बैठते हैं। स्वस्थ लोगों के लिए भी यह हानिकारक हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों की बात करें, तो उन्हें इस संबंध में कॉन्शियस रहना चाहिए। मील स्किप करने से ब्लड शुगर तेजी के स्तर में तेजी से उतार-चढ़ाव आने लगता है। विशेषकर, जो लोग दवा लेते हैं, उन्हें इस संबंध में जरा भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

5. प्रोटीन और नट्स साथ में लें

मीठा खाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं, तो इसके साथ प्रोटीन और नट्स का सेवन जरूर करें। डायबिटीज में मीठे के साथ-साथ प्रोटीन और नट्स लेने से पाचन क्रिया धीमी होती है और ब्लड शुगर स्पाइक नहीं होता है।

6. हाइड्रेटेड रहें

दिवाली में मीठा खा रहे हैं, तो अपने हाइड्रेशन का ध्यान जरूर रखें। आपको बता दें कि अगर बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, तो ऐसे में ब्लड शुगर का स्तर प्रभावित होता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सही नहीं है। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पिएं।

7. ब्लड शुगर मॉनिटर करें

Tips To Follow To Prevent Blood Sugar Spike After Eating Sweets This DiwaliTips To Follow To Prevent Blood Sugar Spike After Eating Sweets This Diwali

यह स्टेप बहुत जरूरी है। आप कई बार जाने-अनजाने बहुत ज्यादा मीठा खा लेते हैं और ब्लड शुगर को मॉनिटर नहीं करते हैं। कोशिश करें कि ऐसा न हो। दिवाली के इस सप्ताह में आप दिन भर में कई बार ब्लड शुगर की जांच करें ताकि मीठा कितना खाना है, खाना है या नहीं, जैसे तमाम सवालों के सटीक जवाब का पता लगा सकें।

इसे भी पढ़ें: खाने के बाद तेजी से बढ़ता है ब्‍लड शुगर लेवल? न्यूट्रीशनिस्ट से जानें बचाव के ट‍िप्‍स

एक्सपर्ट की सलाह

न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी सलाह देती हैं, "दिवाली में खुद को मीठा खाने से रोकना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि यह तोहफों के साथ-साथ मिठाइयां देने-लेने का त्योहार है। ऐसे में मीठे से खुद को दूर रखना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप ऐसी मिठाइयां चुनें, जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इससे पाचन क्रिया धीमी होती है, जिससे ब्लड शुगर नहीं बढ़ता।"

निष्कर्ष

डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है कि दिवाली में मीठा खाते हुए भी अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखें। यकीन मानिए, ऐसा किया जाना जरा भी मुश्किल नहीं है। आप मीठा खाने के बाद थोड़ी सी वॉक कर लें, मीठा हमेशा प्रोटीन और नट्स के साथ लें तथा प्रॉपर मील के बाद ही मीठा खाएं। इस तरह मीठा खाने का आनंद उठा पाएंगे और सेहत भी नहीं बिगड़ेगी।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या मिठाई खाने के बाद ग्रीन टी या दालचीनी की चाय पीने से ब्लड शुगर के स्तर में स्थिरता आती है?

    हां, दालचीनी में मौजूद एक्टिव कंपाउंड इंसुलिन की तरह काम करके भोजन के बाद के ग्लूकोज के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं।
  • मिठाई खाने के बाद ब्लड शुगर की सही जांच के लिए ग्लूकोमीटर से कितनी देर बाद रीडिंग लेनी चाहिए?

    मीठा या भोजन खाने के ठीक 2 घंटे बाद (Postprandial) ब्लड शुगर की जांच करनी चाहिए ताकि शरीर का सटीक ग्लूकोज रिस्पॉन्स जानकारी मिल सके।

Read Next

→ वर्कआउट से पहले केला खाएं या ओट्स, जानें एक्सरसाइज के लिए तुरंत एनर्जी देने में क्या है बेहतर?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 03, 2026 14:48 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dt Divya Gandhi