Tue Nov 3, 2026 | 12:30 PM IST

Medically Reviewed by Yash Agarwal , Fitness Expert

वर्कआउट से पहले केला खाएं या ओट्स, जानें एक्सरसाइज के लिए तुरंत एनर्जी देने में क्या है बेहतर?

Banana Vs Oats Before Exercise: वर्कआउट से पहले केला खाना चाहिए या ओट्स, इस पर अक्सर लोग बहस करते हैं। वैसे तो दोनों को ही अच्छा विकल्प माना जाता है। लेकिन आपके लिए क्या बेहतर है? यह जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
वर्कआउट से पहले केला खाएं या ओट्स, जानें एक्सरसाइज के लिए तुरंत एनर्जी देने में क्या है बेहतर?वर्कआउट से पहले केला खाएं या ओट्स, जानें एक्सरसाइज के लिए तुरंत एनर्जी देने में क्या है बेहतर?

वर्कआउट से पहले आप क्या खा रहे हैं, इस पर नजर रखना बहुत जरूरी होता है। कई लोग वर्कआउट से पहले ओट्स खाते हैं, तो कुछ लोग केला खाना पसंद करते हैं। असल में, वर्कआउट से पहले सही मात्रा में प्रोटीन और कार्ब्स लेने से परफॉर्मेंस में सुधार होता है और वर्कआउट के बाद थकान भी कम महसूस होती है। हालांकि, यहां यह जान लेना जरूरी है कि आखिर इन दोनों में से बेहतर क्या है?

इस बारे में Celebrity Fitness Coach And The Founder Of Yash Fitness यश अग्रवाल बताते हैं, "वर्कआउट से करीब आधा घंटा पहले कुछ न कुछ हेल्दी स्नैक्स लेना जरूरी होता है। जहां तक सवाल इस बात का है कि वर्कआउट से पहले केला खाना बेहतर होता है या ओट्स? वास्तव में यह कोई यूनिवर्सल फार्मूला नहीं है कि इनमें से सेहत के लिए क्या बेहतर हो सकता है? कोई व्यक्ति किस तरह की और कितनी देर वर्कआउट करता है, इसी बात पर यह तय होता है कि उन्हें केला खाना चाहिए या ओट्स। हालांकि, इसमें कोई दो राय नहीं है कि दोनों ही हेल्दी विकल्प हैं। आप जरूरत के अनुसार कोई भी चुन सकते हैं। "

क्रम केले के फायदे

ओट्स के फायदे

1. वर्कआउट से पहले केला खाने से एनर्जी का स्तर बढ़ता है। ओट्स कॉम्प्लेक्स कार्ब्स का स्रोत है।
2. केले में हेल्दी कार्ब्स होते हैं, जिन्हें पचाना आसान होता है। ओट्स लगातार ऊर्जा बनाए रखने के लिए बेहतर विकल्प है। हालांकि, अधिक फाइबर होने के कारण कुछ लोगों में यह ब्लोटिंग या भारीपन पैदा कर सकता है।
3. केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जिससे मसल्स क्रैंप में कमी आती है। ओट्स सॉल्यूबल फाइबर के जरिए धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करते हैं।
4. केला पेट के लिए हेल्दी ऑप्शन है। इसलिए वर्कआउट से पहले इसे खाना फायदेमंद माना जा सकता है। ओट्स का सेवन करने से लंबे समय तक वर्कआउट (लगभग 90 मिनट तक) करने में मदद मिलती है।
5. केले को हमेशा वर्कआउट से 30 से 60 मिनट पहले खाना चाहिए। ओट्स का सेवन हमेशा वर्कआउट से एक से दो घंटे पहले करना चाहिए।

स्टडी के अनुसार क्या है बेहतर?

Banana vs oats Which Is Better To Regain Energy Before ExerciseBanana vs oats Which Is Better To Regain Energy Before Exercise

साल 2023 में MDPI द्वारा प्रकाशित जर्नल Nutrients के अनुसार, व्यायाम जैसे रनिंग, साइकलिंग को लंबे समय तक करने के लिए बाजार में मिलने वाले सप्लीमेंट्स की तुलना में प्राकृतिक खाद्य पदार्थ जैसे केला, ओट्स, शहद, किशमिश आदि का सेवन करना अधिक प्रभावशाली होता है। इनके सेवन से कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भी मिलते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहतर हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या वर्कआउट से पहले केला खाने से मांसपेशियों में ऐंठन तुरंत कम हो सकती है? डॉक्टर से जानें

आप किसे-कब चुनें?

Banana vs oats Which Is Better To Regain Energy Before WorkoutBanana vs oats Which Is Better To Regain Energy Before Workout

यश अग्रवाल के अनुसार, वर्कआउट करने वाले अक्सर इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि उन्हें अपने लिए क्या चुनना चाहिए? इस संबंध में यहां एक छोटी सी गाइड दी गई है, आप इसे फॉलो कर सकते हैं-

अगर एक घंटे के बाद वर्कआउट करना हो

इस स्थिति के लिए आप केला चुन सकते हैं। इसमें मौजूद नेचुरल शुगर और स्टार्च आसानी से पच जाते हैं। साथ ही, केले का सेवन करने से मांसपेशियों को आसानी से ग्लूकोज मिल जाता है। वहीं, केला पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। यह नर्व सिग्नल के लिए फायदेमंद है। इससे थकान, कमजोरी और मांसपेशियों की ऐंठन भी तेजी से दूर हो जाती है।

अगर 90 मिनट से अधिक वर्कआउट करना है

अगर आप उन लोगों में से हैं, जो 90 मिनट से अधिक समय तक वर्कआउट करते हैं, तो अपने लिए ओट्स चुनें। ओट्स का सॉल्यूबल फाइबर और स्टार्च धीरे-धीरे ग्लूकोज रिलीज करते हैं, जो ऊर्जा का स्तर स्थिर बनाए रखता है। विशेषकर, रनिंग या साइकिलिंग करने वालों की स्ट्रेंथ में इजाफा होता है। इसका सेवन हमेशा वर्कआउट से एक से दो घंटे पहले करने की सलाह दी जाती है।

अगर केला-ओट्स मिलाकर खाना है

अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें बेहतर एनर्जी के लिए दोनों का सेवन करना है, तो इसमें भी कोई बुराई नहीं है। आप कटे हुए केले के साथ ओट्स को एक कटोरी में मिक्स कर सकते हैं। केला और ओट्स का कॉम्बो उन लोगों के लिए अधिक लाभकारी होता है, जो कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों करते हैं। आमतौर पर स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए इन दोनों का मिश्रण फायदेमंद माना जाता है। इससे स्पोर्ट्स मैन की गति में भी सुधार होता है।

इसे भी पढ़ें: मांसपेशियों को बढ़ाने के लिए वर्कआउट से पहले खाएं ये 3 चीजें, तेजी से बढ़ेगा मसल मास

एक्सपर्ट की सलाह

आप वर्कआउट से पहले केला, ओट्स या दोनों के मिश्रण का सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी एनर्जी का स्तर संतुलित रहता है और लंबे समय तक वर्कआउट करने में मदद मिलती है। हालांकि, आप क्या चीज कितनी मात्रा में खा रहे हैं, यह बात बहुत मायने रखती है। जैसे वर्कआउट में 30-45 मिनट बचे हों तो केवल केला खाएं। अगर थोड़ा अधिक समय है, तो केले को हमेशा नट्स के साथ खाएं और ओट्स में दूध मिक्स करें। इनके पोर्शन साइज को अपने वजन के अनुकूल रखें। साथ ही, किस तरह का वर्कआउट करते हैं, इससे भी इनका पोर्शन साइज तय होता है। बेहतर होगा कि आप इस संबंध में एक बार एक्सपर्ट की सलाह ले लें। विशेषकर, जिन लोगों को किसी न किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या है, उन्हें डाइट में बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लेनी चाहिए।

निष्कर्ष

वर्कआउट से पहले केला या ओट्स, आप कुछ भी खा सकते हैं। इनमें से किसी एक को बेहतर नहीं बताया जा सकता है। आपकी जरूरत, वर्कआउट के तरीके, स्वास्थ्य जैसे कुछ फैक्टर्स यह तय करते हैं कि आपको ओट्स लेना है या केला। हां, अगर आपने हाल-फिलहाल में ही वर्कआउट शुरू किया है, तो एक्सपर्ट की सलाह लेने से सही डाइट फॉलो करने में मदद मिलती है।

All Image Credit: Magnific

FAQ

  • क्या खाली पेट वर्कआउट करने की तुलना में केला खाकर वर्कआउट करने से फैट लॉस पर असर पड़ता है?

    केला खाने से शरीर फैट के बजाय तुरंत मिले ग्लूकोज को ऊर्जा के रूप में बर्न करता है, जबकि खाली पेट वर्कआउट में ऐसा नहीं होता है।
  • डायबिटीज के मरीजों के लिए वर्कआउट से पहले केला और ओट्स में से क्या चुनना चाहिए?

    डायबिटीज के मरीजों को ओट्स खाना चाहिए, क्योंकि इसका GI कम होता है और यह ब्लड शुगर को अचानक स्पाइक नहीं करता।

Read Next

→ क्या एलोवेरा जूस पीने से सच में घटता है वजन? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 03, 2026 11:17 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Yash Agarwal