Fri Nov 27, 2026 | 04:15 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar Prabhu , Consultant – Dermatology, Venereology & Aesthetic Medicine

चेहरे पर पिग्मेंटेशन बढ़ने के पीछे हो सकती हैं आपकी रोजाना की ये आदतें, आज से करें सुधार

धूप से बचाव न करना, पिंपल्स फोड़ना और गलत स्किनकेयर जैसी रोजमर्रा की आदतें चेहरे पर पिग्मेंटेशन का कारण बन सकती हैं। डॉ. सुनील कुमार प्रभु ने इन आदतों को सुधारने और पिग्मेंटेशन से बचने की सलाह दी है। 
चेहरे पर पिग्मेंटेशन बढ़ने के पीछे हो सकती हैं आपकी रोजाना की ये आदतें, आज से करें सुधारCauses of facial pigmentation

दाग-धब्बे, झाइयां और स्किन का असमान रंग वर्तमान में एक आम समस्या बन गई है। कई लोगों के चेहरे पर गालों, माथे, नाक और होंठों के आस-पास भूरे या काले निशान दिखाई देने लगते हैं। इस स्थिति को पिग्मेंटेशन के रूप में जाना जाता है। दरअसल, हमारी स्किन में मेलेनिन नाम का एक नेचुरल पिग्मेंट पाया जाता है, जो स्किन के रंग को प्रभावित करते हैं। जब शरीर में मेलेनिन का प्रोडक्शन ज्यादा बढ़ जाता है तो यह स्किन के कुछ हिस्सों में असमान रूप से जमा हो जाता है, जिससे पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। दरअसल, हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी पिग्मेंटेशन का कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में Dr. Sunil Kumar Prabhu, Consultant – Dermatology, Aster RV Hospital, Bengaluru से जानते हैं कि हमारे कौन-सी आदतें पिग्मेंटेशन की समस्या को बढ़ा सकती हैं?

रोजाना की आदतें जो चेहरे पर पिग्मेंटेशन का कारण बन सकती हैं

Dr. Sunil Kumar बताते हैं कि आमतौर पर लोग पिगमेंटेशन के लिए धूप, बढ़ती उम्र या हार्मोनल बदलावों को जिम्मेदार मानते हैं। लेकिन रोजमर्रा की कुछ ऐसी आदतें भी हैं, जो चेहरे पर पिगमेंटेशन को बढ़ा सकती हैं। कई बार अनजाने में की जाने वाली स्किनकेयर की गलतियां भी त्वचा पर काले धब्बों का कारण बन जाती हैं।

1. बिना सनस्क्रीन लगाए धूप में निकलना

चेहरे पर पिग्मेंटेशन बढ़ने का सबसे बड़ा कारण सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आना है। सूरज से निकलने वाली अल्ट्रावायलेट ए और अल्ट्रावायलेट बी किरणें स्किन में मेलेनिन के प्रोडक्शन को बढ़ा सकती हैं। इसके कारण चेहरे पर टैनिंग, झाइयां और डार्क स्पॉट्स दिखाई देने लगते हैं। इसलिए, रोजाना घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाएं।

साल 2026 में Current Issues in Molecular Biology में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, सनस्क्रीन का इस्तेमाल न करने से मेलास्मा और पोस्ट-इंफ्लेमेटरी हाइपरपिगमेंटेशन जैसी स्थितियां बढ़ सकती हैं या उनके इलाज में समस्या आ सकती है।

2. बार-बार चेहरे को छूना और पिंपल्स फोड़ना

कई लोगों की आदत होती है कि वे बार-बार अपने चेहरे को हाथ लगाते हैं या एक्ने निकलने पर उन्हें दबाकर फोड़ देते हैं। यह आदत स्किन के लिए हानिकारक हो सकती है। पिंपल्स को बार-बार छूने, दबाने या फोड़ने से स्किन में सूजन और जलन की समस्या हो सकती है। इसके बाद उस जगह पर गहरे रंग के निशान पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: पिग्मेंटेशन कम करने के लिए हल्दी का उपाय जान लें, पूरी सर्दियां काम आएंगी

3. जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग करना

चेहरे को साफ और चमकदार बनाने के लिए एक्सफोलिएशन करना अच्छा माना जाता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल स्किन को डैमेज कर सकता है। कुछ लोग अपने चेहरे को रोजाना स्क्रब करते हैं या बार-बार केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करते हैं। इससे स्किन की नेचुरल सुरक्षा परत को नुकसान पहुंच सकता है और इस स्थिति में पिग्मेंटेशन का खतरा भी बढ़ जाता है।

4. बिना जानकारी के स्किनकेयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना

सोशल मीडिया पर किसी प्रोडक्ट को देखकर उसका इस्तेमाल करना शुरू कर देना स्किन के लिए हानिकारक हो सकता है। कई बार एक साथ विटामिन सी, रेटिनॉल, एक्सफोलिएटिंग एसिड और अन्य एक्टिव इंग्रीडिएंट्स का इस्तेमाल करने से स्किन में जलन और इरिटेशन हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे इरिटेशन की समस्या भी बढ़ सकती है।

5. बादलों और सर्दियों में सनस्क्रीन न लगाना

बहुत से लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन सिर्फ गर्मियों में या तेज धूप में ही लगानी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं है। बादलों के बीच से भी UVA किरणें स्किन तक पहुंच सकती हैं। इसके अलावा, कुछ लोगों में सूरज की रोशनी के साथ-साथ विजिबल लाइट भी मेलास्मा और पिग्मेंटेशन को बढ़ा सकती है। खासतौर पर गहरी स्किन वाले लोगों में इसका असर ज्यादा नजर आ सकता है।

Causes of facial pigmentation problem

6. त्वचा में जलन होने के बावजूद प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना

अगर किसी स्किनकेयर प्रोडक्ट को लगाने के बाद चेहरे पर जलन, खुजली, रेडनेस या ड्राईनेस महसूस होती है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई लोग बेहतर नतीजा पाने के लिए समस्याएं होने के बाद भी इस तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल जारी रखते हैं। चेहरे पर लगातार होने वाली जलन स्किन में सूजन पैदा कर सकती है। इससे स्किन पर काले निशान और पिग्मेंटेशन उभर सकते हैं।

7. नींद और खान-पान की अनदेखी करना

पर्याप्त नींद लेना और सही खान-पान की आदतें स्किन की सेहत के लिए जरूरी होता है। नींद की कमी और पोषण की अनदेखी से भी स्किन पर पिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है। हालांकि, नींद की कमी या किसी फूड को सीधे पिग्मेंटेशन का कारण नहीं मानना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: हाइपरपिग्मेंटेशन क्या है? जानें इसके कारण, लक्षण और  इलाज

पिगमेंटेशन से बचने के लिए अपनाएं ये आदतें

चेहरे पर पिग्मेंटेशन को बढ़ने से रोकने के लिए अपनी स्किनकेयर और लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करना चाहिए।

  • रोजाना सुबह SPF 30 या उससे ज्यादा वाला ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं।
  • बाहर रहने पर लगभग हर दो घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगाएं।
  • स्किन को साफ रखने के लिए माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करें।
  • स्किन को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइश्चराइजर का उपयोग करें।
  • पिंपल्स को फोड़ने और चेहरे को बार-बार छूने से बचें।
  • जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग और एक्सफोलिएशन करने से बचें।
  • रोजाना 7 से 9 घंटे की अच्छी नींद लें।
  • अपनी डाइट में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स शामिल करें।

निष्कर्ष

चेहरे पर पिग्मेंटेशन बढ़ने के पीछे धूप में बिना सनस्क्रीन लगाए निकलना, गलत स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना, जरूरत से ज्यादा स्क्रबिंग करना और एक्ने को फोड़ने जैसी आदतें जिम्मेदार हो सकती हैं। इसलिए, इन आदतों में सुधार करके और सही स्किन केयर रूटीन फॉलो करके आप पिग्मेंटेशन की समस्या से राहत पा सकते हैं।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • पिग्मेंटेशन में क्या नहीं खाना चाहिए?

    पिग्मेंटेशन होने पर बहुत ज्यादा तला-भुना, मीठा और हाई-ग्लाइसेमिक खाना खाने से बचना चाहिए। इससे शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन की समस्या बढ़ सकती है, जिससे दाग-धब्बे और ज्यादा गहरे दिख सकते हैं।
  • पिग्मेंटेशन किस विटामिन की कमी से होता है?

    पिग्मेंटेशन मुख्य रूप से शरीर में विटामिन बी12 की कमी से जुड़ा हो सकता है, जिससे स्किन पर काले धब्बे या रंग बदलने की समस्या दिख सकती है। विटामिन सी और डी की कमी भी स्किन हेल्थ पर असर डाल सकती हैं।

Read Next

सर्दियों में चेहरे पर झुर्रियां ज्यादा क्यों दिखने लगती हैं? डॉक्टर से जानें कारण और बचाव के 5 उपाय

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 27, 2026 15:47 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar Prabhu