Fri Nov 20, 2026 | 01:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Akshay Chugh

पुरुषों में सिर्फ मोटापे की वजह से नहीं निकलता पेट, इन 5 बीमारियों का भी हो सकता है संकेत

पुरुषों में पेट का बढ़ता आकार सिर्फ मोटापे की वजह से नहीं होता है। यह इंसुलिन रेजिस्टेंस, फैटी लिवर और हार्मोनल समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। यहां डॉक्टर से जानिए, पुरुषों का पेट क्यों निकलता है?
पुरुषों में सिर्फ मोटापे की वजह से नहीं निकलता पेट, इन 5 बीमारियों का भी हो सकता है संकेतपुरुषों में सिर्फ मोटापे की वजह से नहीं निकलता पेट, इन 5 बीमारियों का भी हो सकता है संकेत

पुरुषों में बढ़ता हुआ पेट अक्सर मोटापे, खराब खान-पान और एक्सरसाइज की कमी से जोड़कर देखा जाता है। कई पुरुष पेट कम करने के लिए डाइटिंग शुरू कर देते हैं या जिम में घंटों पसीना बहाते हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका वजन नॉर्मल है और फिर भी पेट बाहर निकल रहा है, तो इसकी वजह क्या हो सकती है? मेट्रो हॉस्पिटल एंड हार्ट इंस्टीट्यूट, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन और मेटाबोलिक डिसऑर्डर्स विभाग के डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि हर बार पेट निकलने के पीछे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट ही जिम्मेदार नहीं होता है। कई बार यह शरीर में पनप रही किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

पुरुषों का पेट क्यों निकलता है?

डॉ. अक्षय चुघ के मुताबिक, पेट निकलने के पीछे की सही वजह समझना जरूरी है, क्योंकि कुछ स्थितियों में समय पर जांच और इलाज न मिलने से समस्या गंभीर हो सकती है। आइए जानते हैं पुरुषों में पेट निकलने के पीछे कौन-सी 5 बीमारियां जिम्मेदार हो सकती हैं।

1. पेट में पानी भरना

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति का अचानक पेट फूलने लगे और उसका आकार लगातार बढ़ता जाए, तो इसके पीछे एसाइटिस यानी पेट में पानी भरने की समस्या हो सकती है। इस स्थिति में पेट की अंदरूनी झिल्ली और अंगों के आस-पास मौजूद जगह में असामान्य रूप से तरल पदार्थ जमा होने लगता है। ऐसा अक्सर लिवर की गंभीर बीमारी, जैसे लिवर सिरोसिस के कारण हो सकता है। इसमें पेट का आकार बढ़ने के साथ पैरों में सूजन, सांस लेने में परेशानी और भूख कम लगने जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

2. फैटी लिवर की समस्या

डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि फैटी लिवर एक ऐसी स्थिति है, जिसमें लिवर की सेल्स में जरूरत से ज्यादा फैट जमा होने लगता है। यह समस्या केवल मोटापे से ग्रस्त लोगों में ही नहीं, बल्कि सामान्य वजन वाले पुरुषों में भी हो सकती है। फैटी लिवर के कारण पेट के आस-पास फैट बढ़ने की समस्या हो सकती है, खासकर जब इसके साथ मेटाबोलिक समस्याएं भी मौजूद हों। फैटी लिवर की जांच के लिए डॉक्टर लिवर फंक्शन टेस्ट और अल्ट्रासाउंड जैसी जांच कराने की सलाह दे सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या बढ़ता वजन पुरुषों का स्पर्म काउंट घटा सकता है? डॉक्टर से समझें मोटापे और स्पर्म हेल्थ का कनेक्शन

3. हर्निया की समस्या

हर्निया भी पुरुषों में पेट के उभार यानी पेट बढ़ने का एक कारण हो सकता है। इसमें पेट की मसल्स कमजोर होने के कारण अंदरूनी टिश्यू या आंत का कोई हिस्सा बाहर की तरफ उभरने लगता है। इससे नाभि के आस-पास, पेट के निचले हिस्से या जांघ और पेट के जोड़ पर गांठ जैसी दिखाई दे सकती है। खांसने, छींकने, वजन उठाने या जोर लगाने पर यह उभार ज्यादा साफ दिखाई दे सकता है। अगर पेट में दर्द के साथ उभार दिखाई दे रहा है, तो इसकी जांच करवाना जरूरी है।

4. पुरानी कब्ज और पेट में गैस

डॉ. अक्षय चुघ बताते हैं कि कई पुरुषों में पेट बाहर निकलने की वजह लंबे समय तक रहने वाली कब्ज और गैस की समस्या भी हो सकती है। जब आंतों में मल जमा रहता है या डाइजेशन प्रोसेस ठीक से काम नहीं करती, तो पेट में भारीपन और फूलने की समस्या हो सकती है। इसके कारण पेट सामान्य से ज्यादा बाहर निकला हुआ दिखाई दे सकता है। इसके साथ पेट में दर्द, बार-बार डकार आना, मल त्याग में परेशानी और पेट भरा हुआ महसूस होने जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। अगर ये समस्याएं लगातार बनी रहती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें।

purush ka pet kyon nikalta haipurush ka pet kyon nikalta hai

5. हार्मोनल असंतुलन और थायराइड की समस्या

डॉ. अक्षय चुघ के अनुसार, शरीर में हार्मोन का असंतुलन भी पेट के आकार और शरीर में फैट जमा होने के तरीके को प्रभावित कर सकता है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवल कम होने पर मसल्स में कमी और शरीर में फैट बढ़ने की समस्या हो सकती है। वहीं, हाइपोथायराइडिज्म यानी थायराइड हार्मोन का कम बनना मेटाबॉलिज्म को धीमा कर सकता है, जिससे वजन बढ़ने और शरीर में सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ थकान, ठंड ज्यादा लगना, कब्ज और सुस्ती जैसे लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, पेट निकलना अकेले हार्मोनल समस्या का प्रमाण नहीं है।

साल 2019 में Frontiers in Physiology जर्नल में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, पुरुषों में पेट के भीतर जमा होने वाला विसरल फैट बढ़ने का मुख्य कारण यह है कि उनके शरीर में काइलोमाइक्रॉन्स आकार में बड़े और संख्या में ज्यादा बनते हैं। खाने के बाद ये काइलोमाइक्रॉन्स लिम्फैटिक सिस्टम में जमाव पैदा करते हैं, जिससे फैट के टूटने और पास की सेल्स में जमा होने की प्रोसेस तेज हो जाती है। यही वजह है कि मेनोपॉज से पहले की महिलाओं की तुलना में पुरुषों में पेट का फैट ज्यादा जमा होता है और उनका शरीर सेब के आकार का दिखने लगता है। चूंकि यह फैट सेहत के लिए बड़ा जोखिम बन सकती है, इसलिए इस प्रोसेस को समझना बेहद जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में सुबह उठते ही थकान महसूस होने के पीछे क्या कारण हैं? बता रहे हैं डॉक्टर

कब डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है?

डॉ. अक्षय चुघ सलाह देते हैं कि अगर आपका पेट बिना किसी स्पष्ट वजह के लगातार बढ़ रहा है, तो इसकी जांच करवाना जरूरी है। खासकर पेट में दर्द, अचानक वजन कम होना, भूख न लगना, पैरों में सूजन, उल्टी या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो देरी न करें। पेट का आकार बढ़ने के पीछे की वजह जानने के लिए डॉक्टर फिजिकल चेकअप के साथ जरूरत के अनुसार ब्लड टेस्ट, थायराइड टेस्ट और अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दे सकते हैं।

निष्कर्ष

पुरुषों में पेट निकलने की वजह हमेशा मोटापा या ज्यादा खाना नहीं होता। फैटी लिवर, एसाइटिस, हर्निया, पुरानी कब्ज और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याएं भी इसके पीछे जिम्मेदार हो सकती हैं। इसलिए अगर आपका पेट लगातार बढ़ रहा है या इसके साथ दूसरे असामान्य लक्षण भी दिखाई दे रहे हैं, तो इसे सिर्फ बढ़ता वजन समझकर नजरअंदाज न करें। सही समय पर जांच करवाने से समस्या की असली वजह का पता लगाया जा सकता है और उचित इलाज शुरू किया जा सकता है।

All Image Credit- magnific

FAQ

  • क्या ज्यादा देर तक बैठने से पेट निकल सकता है?

    हां, लंबे समय तक बैठे रहने से फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती हैं। इससे कैलोरी खर्च कम हो सकता है और पेट के आस-पास फैट जमा होने का खतरा बढ़ सकता है।
  • पुरुषों में उम्र बढ़ने के साथ पेट क्यों निकलने लगता है?

    उम्र बढ़ने के साथ मेटाबॉलिज्म धीमा हो सकता है। इसके अलावा फिजिकल एक्टिविटीज कम होने और हार्मोनल बदलावों के कारण पेट के आस-पास फैट जमा हो सकता है।

Read Next

मुंह की बदबू छुपाने के लिए करते हैं माउथ स्प्रे का इस्‍तेमाल, तो जानें यह ओरल हेल्‍थ के ल‍िए क‍ितना सुरक्ष‍ित है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Akanksha Tiwari

Health & Lifestyle Journalist

आकांक्षा तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 3 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। वह पोषण, आयुर्वेद, प्रेगनेंसी, हार्ट हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखती हैं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह India TV, India Ahead और News Nation के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: आकांक्षा द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 20, 2026 12:32 IST

    Published By : Akanksha Tiwari
    Reviewed By : Dr Akshay Chugh