पेट के आस-पास जमा चर्बी को हम विसरल फैट के नाम से जानते हैं। पेट की चर्बी का बढ़ना समग्र स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल सही नहीं है। जैसे-जैसे मोटापा बढ़ता जाता है, कई तरह की बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। विशेषकर, मोटापे के कारण दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर इनके बीच क्या कनेक्शन है?
इस बारे में Dr. Ujjawal Kumar, Senior Consultant - Cardiology, Sarvodaya Hospital, Faridabad बताते हैं, "पेट के आसपास जमा होने वाली अतिरिक्त चर्बी केवल शरीर का आकार बढ़ाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह हृदय के स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकती है। दरअसल, विसरल फैट की वजह से शरीर में सूजन बढ़ाने वाले केमिकल्स और हार्मोन का स्राव कर सकती है, जिससे लंबे समय में रक्त वाहिकाओं और शरीर के मेटाबॉलिज्म पर नकारात्मक असर पड़ता है।"
पेट की चर्बी दिल के लिए कितनी खतरनाक है?
Why Does Belly Fat Increase The Risk Of Heart Disease
सूजन का बढ़ना
Dr. Ujjawal Kumar के अनुसार, "विसरल फैट अंदरूनी अंगों के चारों ओर लिपटा हुआ होता है। ये फैट सूजन बढ़ाने वाले प्रोटीन को रिलीज करता है, जो कि दिल के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इस प्रोटीन की वजह से ब्लड वेसल्स को नुकसान होने लगता है।"
ब्लड प्रेशर का बढ़ना
पेट की चर्बी बढ़ने की वजह से ब्लड फ्लो भी बाधित होता है। ऐसे में दिल को ब्लड पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। नतीजतन, विसरल फैट से जूझ रहे लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या होने का जोखिम बना रहता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बार-बार होने वाले इंफेक्शन से भविष्य में दिल की बीमारी का खतरा बढ़ सकता है? बता रहे हैं डॉक्टर
इंसुलिन रेजिस्टेंस में बढ़ावा
विसरल फैट के कारण शरीर इंसुलिन का सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर पाता है। ऐसे में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ जाता है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, जो दिल पर अतिरिक्त दबाव डालने के लिए जाना जाता है।
बैड कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना
Dr. Ujjawal Kumar कहते हैं, "पेट में मौजूद अतिरिक्त चर्बी यानी विसरल फैट शरीर में खराब ट्राइग्लिसराइड्स को बढ़ाती है और अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाती है। इस असंतुलन के कारण धमनियों के अंदर प्लाक जमने लगता है, जिससे ब्लड फ्लो बाधित होता है। शरीर के हर हिस्से तक ब्लड पहुंचे, इसके लिए हार्ट को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है।"
हार्ट स्ट्रक्चर में बदलाव
Radiological Society of North America (RSNA) में प्रकाशित एक स्टडी से पता चलता है कि विसरल फैट यानी पेट की चर्बी के कारण हार्ट स्ट्रक्यचर भी बदल सकता है। हालांकि, ऐसा अधिकतर पुरुषों में देखने को मिलता है। पेट की चर्बी के कारण कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को भारी नुकसान होता है।
क्या सामान्य वजन वाले लोगों के पेट की चर्बी भी दिल को नुकसान पहुंचा सकती है?
Does Belly Fat Increase The Risk Of Heart Disease
American Heart Association के प्रमुख जर्नल Circulation के अनुसार, स्वस्थ बॉडी मास इंडेक्स या कुल वजन की तुलना में पेट के आसपास की चर्बी अधिक होने पर भी हृदय स्वास्थ्य और दिल की बीमारियों जैसे हार्ट फेलियर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज और एट्रियल फाइब्रिलेशन के जोखिम बढ़ जाता है।
इस संबंध में डाॅ. उज्जवल कहते हैं, "पेट की अतिरिक्त चर्बी शरीर में इंसुलिन के प्रति संवेदनशीलता कम कर सकती है, जिससे रक्त में शर्करा का स्तर बढ़ने और आगे चलकर मधुमेह का खतरा बढ़ सकता है। इसके अलावा, यह हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड में ट्राइग्लिसराइड्स की अधिक मात्रा और खराब (Bad) कोलेस्ट्रॉल बढ़ने तथा गुड कोलेस्ट्रॉल के कम होने से भी जुड़ी हो सकती है। ये सभी स्थितियां हृदय रोग और रक्त वाहिकाओं में वसा जमने के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।"
इसे भी पढ़ें: हार्ट की सूजन (कार्डिटिस): लक्षण, कारण और बचाव के उपाय जानें डॉक्टर से
डाॅक्टर की सलाह
यह जरूरी नहीं कि केवल अधिक वजन वाले व्यक्ति को ही खतरा हो। कई बार सामान्य वजन वाले व्यक्ति के शरीर में भी पेट के आसपास अधिक चर्बी जमा हो सकती है। अगर कमर के आस-पास अधिक चर्बी नजर आ रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे कम करने पर अधिक जोर दें। इसके लिए कुछ उपाय अपना सकते हैं, जैसे-
- संतुलित आहार लें
- नियमित रूप से व्यायाम करें
- पर्याप्त नींद लें
- तनाव पर नियंत्रण तथा धूम्रपान से दूरी जरूर बनाएं
निष्कर्ष
संतुलित वजन होने के बावजूद पेट की चर्बी बढ़ रही है, तो इसकी अनदेखी न करें। पेट के आस-पास जमा विसरल फैट के कारण ब्लड फ्लो बाधित होता है, इससे हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा आपके साथ न हो, इसके लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और नियमित रूप से अपने हार्ट की जांच करवाएं। साथ ही, समय-समय पर रक्तचाप, रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की जांच कराना भी महत्वपूर्ण है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
क्या सामान्य वजन वाले व्यक्ति को भी पेट की चर्बी का खतरा बना रहता है?
हां, कोई व्यक्ति दिखने में पतला हो सकता है, लेकिन अगर उसके पेट के आस-पास फैट जमा है, तो उन्हें दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।पेट की चर्बी दिल पर दबाव कैसे डालती है?
पेट की चर्बी के कारण धमनियां सख्त हो जाती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है और दिल को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 30, 2026 13:29 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Ujjawal Kumar
