Thu Nov 19, 2026 | 08:08 PM IST

Medically Reviewed by Dr Suman Yadav , Dentist and Oral & Maxillofacial Surgeon Numed Super Speciality Hospital, Greater Noida

मुंह की बदबू छुपाने के लिए करते हैं माउथ स्प्रे का इस्‍तेमाल, तो जानें यह ओरल हेल्‍थ के ल‍िए क‍ितना सुरक्ष‍ित है?

माउथ स्प्रे का इस्तेमाल आमतौर पर सांसों की दुर्गंध (Bad Breath) को कम करने और मुंह में ताजगी बनाए रखने के लिए किया जाता है। जानें यह ओरल हेल्‍थ क‍े ल‍िए क‍ितना फायदेमंद है?
मुंह की बदबू छुपाने के लिए करते हैं माउथ स्प्रे का इस्‍तेमाल, तो जानें यह ओरल हेल्‍थ के ल‍िए क‍ितना सुरक्ष‍ित है?मुंह की बदबू छुपाने के लिए करते हैं माउथ स्प्रे का इस्‍तेमाल, तो जानें यह ओरल हेल्‍थ के ल‍िए क‍ितना सुरक्ष‍ित है?

Mouth Spray Is Safe For Oral Health Or Not?: सही तरीके से और सीमित मात्रा में माउथ स्प्रे का इस्तेमाल करने पर ज्यादातर माउथ स्प्रे सुरक्षित होते हैं। हालांकि, इनकी सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि स्प्रे में कौन-कौन से तत्व मौजूद हैं और आप कितनी बार इसका इस्तेमाल करते हैं? कुछ माउथ स्प्रे में अल्कोहल, तेज फ्लेवरिंग एजेंट और अन्य रसायन होते हैं, जो सेंस‍िट‍िव लोगों के मुंह में जलन, ड्राईनेस या एलर्जी पैदा कर सकते हैं। अगर आपको मुंह में छाले, जलन, एलर्जी या लगातार सूखापन महसूस होता है, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें। आइए जानते हैं माउथ स्‍प्रे का अध‍िक इस्‍तेमाल ओरल हेल्‍थ के ल‍िए नुकसानदायक क्‍यों है? बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Suman Yadav, Dentist, Oral And Maxillofacial Surgeon At Numed Super Speciality Hospital, Greater Noida से बात की।

साल 2026 में International Journal Of Pharmaceutical Sciences में प्रकाश‍ित एक स्‍टडी रिव्यू में यह भी बताया गया है कि हर्बल माउथ स्प्रे में एंटीमाइक्रोबियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हो सकते हैं। ये सांसों की दुर्गंध को कुछ समय के लिए कम करने और मुंह में ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

क्या माउथ स्प्रे सांसों की बदबू का स्थायी समाधान है?

is-it-safe-to-use-mouth-sprayis-it-safe-to-use-mouth-spray

बार-बार माउथ स्प्रे का इस्तेमाल करना सांसों की दुर्गंध का स्थायी समाधान नहीं है। यह केवल कुछ समय के लिए बदबू को छुपा सकता है। अगर मुंह से लगातार दुर्गंध आती है, तो इसकी वजह दांतों में सड़न, मसूड़ों की बीमारी, जीभ पर बैक्टीरिया की परत या मुंह की ड्राईनेस हो सकता है। लंबे समय तक सांसों की दुर्गंध बने रहने पर डेंटिस्ट से जांच करवाएं। ध्यान रखें, माउथ स्प्रे ब्रश करने, जीभ साफ करने और फ्लॉसिंग का विकल्प नहीं है।

यह भी पढ़ें- केमिकल वाले माउथवॉश की जगह अपनाएं ये 4 नेचुरल मुख शुद्धि के तरीके, सांसों की बदबू भी होगी दूर

माउथ स्प्रे के अधिक इस्तेमाल के नुकसान

  • माउथ स्प्रे का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल ओरल हेल्थ पर कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। खासकर अल्कोहल युक्त माउथ स्प्रे का बार-बार इस्तेमाल करने से मुंह में ड्राईनेस और जलन महसूस हो सकती है।
  • मुंह में पर्याप्त लार बनना जरूरी है, क्योंकि लार भोजन के छोटे कणों को साफ करने, एसिड को कंट्रोल करने और दांतों को कैविटी से बचाने में मदद करती है। मुंह सूखने पर दांतों में सड़न और सांसों की बदबू का खतरा बढ़ सकता है।
  • इसके अलावा, माउथ स्प्रे में मौजूद मेंथॉल, फ्लेवरिंग एजेंट और अन्य केम‍िकल्‍स के अधिक संपर्क से कुछ लोगों को मुंह में जलन, एलर्जी और छालों की समस्या हो सकती है। तेज फ्लेवर वाले स्‍प्रे ओरल हेल्‍थ को प्रभाव‍ित कर सकते हैं।

माउथ स्प्रे का इस्तेमाल कब कर सकते हैं?

  • ऑफिस, मीटिंग या किसी से मिलने जाने से पहले सांसों को फ्रेश रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • कॉफी, लहसुन और प्याज जैसी चीजें खाने के बाद सांसों में दुर्गंध आ सकती है। ऐसे में माउथ स्प्रे ताजगी देने में मदद कर सकता है।
  • अगर स्प्रे विशेष रूप से ड्राई माउथ के लिए बना है, तो निर्देशों के अनुसार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रोज ब्रश करते हैं फिर भी क्या आपको माउथवॉश की जरूरत है? डेंटिस्ट से जानें

माउथ स्प्रे का इस्तेमाल कैसे करें?

  • सबसे पहले माउथ स्प्रे के पैकेट पर दिए गए निर्देश पढ़ें।
  • स्प्रे की नोजल को मुंह के अंदर रखें और निर्देशों के अनुसार गालों या जीभ की ओर स्प्रे करें।
  • निर्धारित मात्रा से ज्यादा स्प्रे न करें।
  • स्प्रे को निगलने से बचें।
  • अगर इस्तेमाल के बाद जलन या एलर्जी महसूस हो, तो इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
  • माउथ स्प्रे खरीदते समय अल्कोहल-फ्री और शुगर-फ्री विकल्प चुनना बेहतर हो सकता है।
  • बच्चों को बिना डॉक्टर की सलाह के माउथ स्प्रे नहीं देना चाहिए।

ओरल हेल्थ को सुरक्षित रखने के लिए फॉलो करें ये हाइजीन रूटीन

National Health Service के मुताब‍िक, सांसों की दुर्गंध से बचने के ल‍िए दांतों के बीच की सफाई के लिए दिन में कम से कम एक बार ब्रश या डेंटल फ्लॉस का इस्तेमाल करें। अगर आप नकली दांत लगाते हैं, तो उसे साफ रखें और रात को सोने से पहले निकाल दें। तेज गंध वाले या मसालेदार खाद्य पदार्थों के सेवन से बचें।

  • मुंह को स्वस्थ रखने और सांसों की दुर्गंध, दांतों की सड़न, मसूड़ों की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना ओरल हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी है-
  • दिन में दो बार ब्रश करें। सुबह और रात को सोने से पहले फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें।
  • जीभ पर बैक्टीरिया और भोजन के छोटे कण जमा हो सकते हैं। इन्हें हटाने के लिए टंग क्लीनर या ब्रश का इस्तेमाल करें।
  • दांतों के बीच फंसे भोजन के कणों को निकालने के लिए रोजाना फ्लॉसिंग करें।
  • पर्याप्त पानी पिएं। पानी पीने से मुंह में नमी बनी रहती है और लार का सामान्य स्राव बनाए रखने में मदद मिलती है।
  • मीठे चीजें कम खाएं। ज्यादा मीठा खाने से दांतों में सड़न का जोखिम बढ़ सकता है।
  • हर 6 से 12 महीने में डेंटिस्ट से जांच करवाएं। जरूरत के अनुसार वे दांतों की सफाई और अन्य उपचार की सलाह दे सकते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

माउथ स्‍प्रे का इस्‍तेमाल मुंह की बदबू को दूर करने के ल‍िए क‍िया जाता है। यह आमतौर पर सुरक्ष‍ित होता है, लेक‍िन स्‍प्रे का बार-बार इस्‍तेमाल या अध‍िक इस्‍तेमाल और इसमें मौजूद केम‍िकल्‍स के कारण यह ओरल हेल्‍थ को नुकसान भी पहुंचा सकता है। कुछ लोगों को यह भी लगता है क‍ि माउथ स्‍प्रे सांसों की दुर्गंध का स्थायी समाधान है, जबक‍ि यह सच नहीं है। यह केवल कुछ समय के ल‍िए मुंह की बदबू को दूर करता है। माउथ स्‍प्रे का अध‍िक इस्‍तेमाल करने से मुंह में ड्राईनेस, जलन, एलर्जी और छाले हो सकते हैं। बच्‍चों को माउथ स्‍प्रे का इस्‍तेमाल न करने दें। यह उनके ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है।

image credit: magnific

FAQ

  • क्या माउथ स्प्रे से एलर्जी हो सकती है?

    हां, कुछ लोगों को माउथ स्प्रे में मौजूद मेंथॉल, पुदीने का तेल, फ्लेवरिंग एजेंट या प्रिजर्वेटिव से एलर्जी हो सकती है। इससे मुंह में जलन, रेडनेस, सूजन या छाले हो सकते हैं।
  • माउथ स्प्रे और माउथवॉश में क्या अंतर है?

    माउथ स्प्रे को मुंह में सीधे छिड़का जाता है और इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सांसों को ताजा रखने के लिए होता है। वहीं, माउथवॉश एक लिक्विड ओरल केयर प्रोडक्ट है, जिससे मुंह में कुल्ला किया जाता है। कुछ माउथवॉश में फ्लोराइड या एंटीसेप्टिक तत्व होते हैं, जो विशेष ओरल हेल्थ समस्याओं में मदद कर सकते हैं।

Read Next

International Men's Day: 30 की उम्र पार करते ही पुरुष जरूर कराएं ये 7 हेल्थ टेस्ट, जानें डॉक्टर की सलाह

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Nov 19, 2026 19:13 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Dr Suman Yadav