वजन घटाना कोई एक दिन काम नहीं है और सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज भी इसके लिए काफी नहीं है। अगर आप वेट लॉस कर रहे हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि रोजाना किस वक्त आप नाश्ता कर रहे हैं। Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru कहती हैं कि अगर आप देर से नाश्ता कर रहे हैं तो आपका मेटाबॉलिक रेट प्रभावित होता है जिससे वजन घटाने की गति प्रभावित होती है। इस वजह से सबकुछ करके भी आपको वेट लॉस में खास फर्क नजर नहीं आता। हालांकि, कई अन्य कारक भी हैं जो इसके साथ काम करते हैं।
क्या देर से नाश्ता करने की आदत वजन बढ़ा सकती है?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि देर से नाश्ता करने से अपने-आप वजन नहीं बढ़ता, क्योंकि शरीर का वजन मुख्य रूप से कुल कितनी एनर्जी ली जा रही है, खाने की क्वालिटी, शारीरिक गतिविधि, नींद, मेटाबॉलिज्म और लंबे समय तक खाने की आदतों पर निर्भर करता है। हालांकि, नाश्ते के समय का असर हर व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है जैसे-
- देर से नाश्ता करना तब चिंता की बात हो सकती है जब इसकी वजह से लंबे समय तक कुछ न खाया जाए और बाद में बहुत ज्यादा भूख लगे
- ज्यादा मात्रा में खाना खाया जाए
- नाश्ते के बाद बार-बार स्नैक्स खाए जाएं या दिन में बाद में जरूरत से ज्यादा खाना खा लिया जाए।
इसे भी पढ़ें: सुबह उठने के कितनी देर बाद नाश्ता करना चाहिए? खुद डाइट एक्सपर्ट से जानें
देर से नाश्ता करने के क्या नुकसान हैं?
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि अगर आप लगातार देर से नाश्ता कर रहे हैं तो इससे आपका मेटाबॉलिज्म स्ल हो सकता है और सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे-
1. वजन बढ़ सकता है
वजन तब बढ़ता है जब आपके शरीर का मेटाबॉलिक रेट स्लो हो जाता है यानी जो आप खा रहे होते हैं शरीर उसको पूरी तरह से पचा नहीं पाता और फैट के रूप में जमा होने लगता है और वजन बढ़ जाता है। इसके अलाना नाश्ता न करने से दिनभर क्रेविंग बनी रहती है जिससे अकारण खाने से वजन बढ़ता जाता है।
1 (18)
2. एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है
मेटाबॉलिज्म स्लो होने से आपका पेट भी साफ नहीं रहता और एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा जब आप देर से नाश्ता करते हैं दिनभर के लिए पाचन क्रिया प्रभावित रहती है जिससे एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सुबह उठते ही आपका पेट एसिड जूस प्रड्यूस करने लगता है और खाना मांगता है। जब आप उसे पचाने के लिए खाना नहीं देते तो एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है।
3. मूड स्विंग्स और लो एनर्जी लेवल
मूड स्विंग्स और लो एनर्जी लेवल, असल में देर से नाश्ता करने की वजह से होता है। दरअसल, जब आप देर से नाश्ता करते हैं तो आपका एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है। इससे शरीर में डोपामाइन लेवल कम होने लगता है और व्यक्ति लो फील करने लगता है। इसके अलावा लो एनर्जी की वजह से ब्रेन फॉग की समस्या होती है और दिनभर आपको उलझा-उलझा लग सकता है।
इसे भी पढ़ें: सुबह का नाश्ता छोड़ने की आदत शरीर को करती है बीमार, दिख सकते हैं ये 7 बुरे असर
4. डायबिटीज और दिल की बीमारियों का खतरा
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि सुबह-सुबह आपके शरीर का शुगर मेटाबॉलिज्म बहुत अच्छा रहता है और शुगर पचाना आसान रहता है। इसके अलावा खाली पेट रहने से इंसुलिन सेंसिटिविटी पर असर पड़ता है जिससे ब्लड शुगर स्पाइक्स होते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।
साल 2019 में प्रकाशित Journal of Cardiovascular Development and Disease से पता चलता है कि नाश्ता छोड़ने से हृदय रोग (cardiovascular disease) की बीमारी और मृत्यु दर, साथ ही किसी भी कारण से होने वाली मृत्यु (all-cause death) का जोखिम बढ़ जाता है।
तय करें अपने नाश्ते का सही समय
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि सुबह जब भी उठें उसके 2 घंटे के अंदर नाश्ता कर लें। इसके अलावा समझें कि एक व्यावहारिक तरीका यह है कि आप नाश्ते का ऐसा समय चुनें जो आपकी रोजमर्रा की दिनचर्या, भूख, सोने के पैटर्न, काम या एक्सरसाइज के शेड्यूल और पोषण संबंधी जरूरतों के अनुकूल हो और सिर्फ इसलिए कि नाश्ते को एक जरूरी भोजन माना जाता है, बेवजह की पाबंदियां न लगाएं।
अगर नाश्ता देर से करने के बाद आपको अक्सर कमजोरी, बहुत ज्यादा भूख, ध्यान भटकने या जरूरत से ज्यादा खाने की समस्या होती है, तो जल्दी पौष्टिक खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। वहीं, जो लोग देर से खाना पसंद करते हैं, वे भी संतुलित आहार ले सकते हैं, बस उन्हें यह पक्का करना होगा कि उनके खाने में पर्याप्त प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल और जरूरी एनर्जी मिले।
निष्कर्ष:
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि कुछ लोग स्वाभाविक रूप से दिन का पहला खाना देर से खाना पसंद करते हैं और अगर उनकी कुल डाइट संतुलित हो और खाने की मात्रा उनकी एनर्जी की जरूरतों के हिसाब से हो, तो वे अपना वजन सही बनाए रख सकते हैं। वहीं, कुछ लोगों को लग सकता है कि नाश्ता देर से करने पर उन्हें बहुत ज्यादा भूख लगती है और वे ज्यादा कैलोरी वाला खाना चुन सकते हैं या जल्दी-जल्दी और ज्यादा मात्रा में खा सकते हैं। इसलिए, नाश्ते का समय उतना जरूरी नहीं है जितना कि पूरे दिन में आप क्या और कैसे खाते हैं।
FAQ
तेजी से वजन घटाने के लिए क्या खाना चाहिए?
तेजी से वजन घटाने के लिए आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर फूड्स को शामिल करना चाहिए जो मेटाबॉलिज्म तेज करने के साथ फैट लॉस में मदद करते हैं। इसके अलावा आपको प्रोटीन से भरपूर फूड्स का सेवन करना चाहिए जो कि हार्मोनल हेल्थ को बैलेंस करने के साथ भूख कंट्रोल करने में मदद करते हैं।वेट लॉस करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाएं
वेट लॉस करने के लिए सुबह नाश्ते में हाई प्रोटीन डाइट लें जो कि हार्मोनल हेल्थ को बैलेंस रखने में मददगार है। इसके अलावा फाइबर और कम कैलोरी वाले फूड्स का सेवन करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Sep 25, 2026 09:45 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
-1790308893676.webp)