खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से आज लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। ज्यादातर लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें बदहजमी की दिक्कत है या ब्लोटिंग है। कुछ लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में सवाल आता है कि डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए क्या करें? ऐसे में पुरानी दादी-नानियां पेट पर ठंडे पानी की पट्टी रखने का सुझाव देती थीं। इतना ही नहीं, कई समस्याओं में वे इस नुस्खे को फायदेमंद बताती थीं लेकिन क्या सच में पेट पर ठंडे पानी की पट्टी देना फायदेमंद है? क्या ये उपाय सच में काम करता है, आइए जानते हैं इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से।
इन कारणों से पेट के लिए फायदेमंद है ठंडे पानी की पट्टी
Dr. Pooja Pillai बताती हैं कि हां, कुछ स्थितियों में पेट पर ठंडे पानी की सिकाई करने से बेचैनी दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है। यह सूजन को कम करने में सहायक है और मांसपेशियों में खिंचाव या हल्के ऐंठन के कारण होने वाले पेट दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा कई समस्याओं में आप ठंडे पानी की पट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे
पेट दर्द कम करने वाला
डॉ. पिल्लई बताती हैं कि ठंडी सिकाई तंत्रिका संकेतों को धीमा करने में मदद कर सकती है, जिससे दर्द का अहसास कम होता है। जिन लोगों को पेट में दर्द की समस्या परेशान करती है उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है। जब आप ठंडे पानी की पट्टी का इस्तेमाल करते हैं तो ये किसी भी वजह से होने वाले दर्द को कम करता है जैसे दस्त या ठंड लगने की वजह से।
इसे भी पढ़ें: ठंड लगने का संकेत हो सकते हैं बार-बार दस्त और पेट दर्द, डॉक्टर से जानें क्या है इसका इलाज
शरीर की गर्मी को कम करने में मददगार
ठंडे पानी की पट्टी, शरीर की गर्मी को कम करने में भी सहायक है और गर्म मौसम या शारीरिक परिश्रम के बाद राहत प्रदान करती है। दरअसल, कई बार कुछ लोगों को पित्त की दिक्कत होती है जिस वजह से पेट की गर्मी बढ़ जाती है और ऐसे में ठंडे पानी की पट्टी रखना पेट को राहत दिलाने के साथ गर्मी कम करने में मददगार है।

मतली कम करने वाला
ठंडे पानी की पट्टी मतली को कम करने वाला है। यह पाचन तंत्र को शांत करने में सहायक होती है। इतना ही नहीं जिन लोगों को अपच की समस्या होती है या जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है उनके लिए पेट पर ठंडे पानी की पट्टी लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे गैस की दिक्कत कम होती है, मतली कम होती है और उल्टी कम करने में मददगार है।
इसे भी पढ़ें: सीने की जलन और बदहजमी से हैं परेशान? इन 5 बातों का रखें ध्यान
पेट पर ठंडे पानी की पट्टी के अन्य फायदे
पेट पर ठंडे पानी की पट्टी लगाने के कई फायदे हैं। ये ब्लड वेसेल्स को संकुचित करके, ठंडी सिकाई प्रभावित क्षेत्र में ब्लड प्रेशर को कम करती है, जिससे सूजन और जलन कम करने में मदद मिलती है, खासकर चोट या सूजन के बाद। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द या सूजन होती है, ऐसे में ठंडी सिकाई गर्म सिकाई से अधिक प्रभावी हो सकती है। यह भारीपन की भावना को कम करने के लिए ताजगी का एहसास भी प्रदान कर सकती है।
हालांकि, इसका उपयोग केवल थोड़े समय के लिए ही करना चाहिए और अगर आपको गंभीर पेट दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं या ठंड के प्रति संवेदनशीलता है तो इससे बचना चाहिए। हालांकि, आप कभी न कभी इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि पेट दर्द की स्थिति कारगर है।
FAQ
पेट में ठंड लग जाए तो क्या करना चाहिए?
पेट में ठंड लग जाए तो आपको पहले अजवाइन के पानी से पेट की सिकाई करनी चाहिए। इसके अलावा आप अजवाइन और हींग को उबालकर इसका पानी पी सकते हैं जो कि पेट को राहत दिलाने में मददगार है।पेट में ठंड लगने पर इसका क्या मतलब होता है?
पेट में ठंड लगने का मतलब होता है कि पेट का ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाना जो कि डाइजेशन को प्रभावित करता है और पाचन क्रिया की समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे दस्त, अपच और पेट दर्द की समस्या।कौन सी विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?
अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी है तो आपको ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें भी ज्यादा ठंड लगती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 29, 2026 11:03 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 29, 2026 11:03 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr. Pooja Pillai