Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

इन कारणों से पेट के लिए फायदेमंद है ठंडे पानी की पट्टी, खुद डॉक्टर ने बताया कब करें इस्तेमाल?

ठंडे पानी की पट्टी अक्सर कई सारी समस्याओं में इस्तेमाल की जाती है लेकिन पेट के लिए ये कैसे फायदेमंद (cold water compress on stomach) है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर की राय।

खराब लाइफस्टाइल और डाइट की वजह से आज लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत ज्यादा परेशान करती हैं। ज्यादातर लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें बदहजमी की दिक्कत है या ब्लोटिंग है। कुछ लोग गैस की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में सवाल आता है कि डाइजेशन को बेहतर बनाने के लिए क्या करें? ऐसे में पुरानी दादी-नानियां पेट पर ठंडे पानी की पट्टी रखने का सुझाव देती थीं। इतना ही नहीं, कई समस्याओं में वे इस नुस्खे को फायदेमंद बताती थीं लेकिन क्या सच में पेट पर ठंडे पानी की पट्टी देना फायदेमंद है? क्या ये उपाय सच में काम करता है, आइए जानते हैं इस बारे में Dr. Pooja Pillai, Consultant - Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

इन कारणों से पेट के लिए फायदेमंद है ठंडे पानी की पट्टी

Dr. Pooja Pillai बताती हैं कि हां, कुछ स्थितियों में पेट पर ठंडे पानी की सिकाई करने से बेचैनी दूर होती है और शरीर को आराम मिलता है। यह सूजन को कम करने में सहायक है और मांसपेशियों में खिंचाव या हल्के ऐंठन के कारण होने वाले पेट दर्द को कम कर सकता है। इसके अलावा कई समस्याओं में आप ठंडे पानी की पट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे

पेट दर्द कम करने वाला

डॉ. पिल्लई बताती हैं कि ठंडी सिकाई तंत्रिका संकेतों को धीमा करने में मदद कर सकती है, जिससे दर्द का अहसास कम होता है। जिन लोगों को पेट में दर्द की समस्या परेशान करती है उनके लिए ये बेहद फायदेमंद है। जब आप ठंडे पानी की पट्टी का इस्तेमाल करते हैं तो ये किसी भी वजह से होने वाले दर्द को कम करता है जैसे दस्त या ठंड लगने की वजह से।

इसे भी पढ़ें: ठंड लगने का संकेत हो सकते हैं बार-बार दस्त और पेट दर्द, डॉक्टर से जानें क्या है इसका इलाज

शरीर की गर्मी को कम करने में मददगार

ठंडे पानी की पट्टी, शरीर की गर्मी को कम करने में भी सहायक है और गर्म मौसम या शारीरिक परिश्रम के बाद राहत प्रदान करती है। दरअसल, कई बार कुछ लोगों को पित्त की दिक्कत होती है जिस वजह से पेट की गर्मी बढ़ जाती है और ऐसे में ठंडे पानी की पट्टी रखना पेट को राहत दिलाने के साथ गर्मी कम करने में मददगार है।

Benefits of a cold water compress on stomach

मतली कम करने वाला

ठंडे पानी की पट्टी मतली को कम करने वाला है। यह पाचन तंत्र को शांत करने में सहायक होती है। इतना ही नहीं जिन लोगों को अपच की समस्या होती है या जिन लोगों को गैस की समस्या रहती है उनके लिए पेट पर ठंडे पानी की पट्टी लगाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। इससे गैस की दिक्कत कम होती है, मतली कम होती है और उल्टी कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: सीने की जलन और बदहजमी से हैं परेशान? इन 5 बातों का रखें ध्यान

पेट पर ठंडे पानी की पट्टी के अन्य फायदे

पेट पर ठंडे पानी की पट्टी लगाने के कई फायदे हैं। ये ब्लड वेसेल्स को संकुचित करके, ठंडी सिकाई प्रभावित क्षेत्र में ब्लड प्रेशर को कम करती है, जिससे सूजन और जलन कम करने में मदद मिलती है, खासकर चोट या सूजन के बाद। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान तेज दर्द या सूजन होती है, ऐसे में ठंडी सिकाई गर्म सिकाई से अधिक प्रभावी हो सकती है। यह भारीपन की भावना को कम करने के लिए ताजगी का एहसास भी प्रदान कर सकती है।

हालांकि, इसका उपयोग केवल थोड़े समय के लिए ही करना चाहिए और अगर आपको गंभीर पेट दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं या ठंड के प्रति संवेदनशीलता है तो इससे बचना चाहिए। हालांकि, आप कभी न कभी इस नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि पेट दर्द की स्थिति कारगर है।

FAQ

  • पेट में ठंड लग जाए तो क्या करना चाहिए?

    पेट में ठंड लग जाए तो आपको पहले अजवाइन के पानी से पेट की सिकाई करनी चाहिए। इसके अलावा आप अजवाइन और हींग को उबालकर इसका पानी पी सकते हैं जो कि पेट को राहत दिलाने में मददगार है।
  • पेट में ठंड लगने पर इसका क्या मतलब होता है?

    पेट में ठंड लगने का मतलब होता है कि पेट का ब्लड सर्कुलेशन कम हो जाना जो कि डाइजेशन को प्रभावित करता है और पाचन क्रिया की समस्याओं का कारण बन सकता है जैसे दस्त, अपच और पेट दर्द की समस्या।
  • कौन सी विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा लगती है?

    अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी है तो आपको ज्यादा ठंड महसूस हो सकती है। इसके अलावा जिन लोगों के शरीर में आयरन की कमी होती है उन्हें भी ज्यादा ठंड लगती है।

Read Next

50 साल की उम्र के बाद पुरुष अपनी सेक्स लाइफ में कैसे करें सुधार? अपनाएं डॉक्टर के बताए ये 5 टिप्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 29, 2026 11:03 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 29, 2026 11:03 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content