Tips To Improve Sex Life In Men After Fifty: आमतौर पर यही माना जाता है कि 50 साल की उम्र के बाद पुरुष पहले की तरह सेक्शुअली एक्टिव नहीं रह जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में कमी आने लगती है। इसका असर उनकी पूरी बॉडी पर पड़ता है। विशेषकर, लिबिडो में कमी देखने को मिलती है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि टेस्टोस्टेरोन को सेक्स हार्मोन भी कहा जाता है। ऐसे में जाहिर है कि अगर सेक्स हार्मोन गिरता है, तो सेक्शुअल डिजायर कम हो जाती है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जो लोग अधिक उम्र में भी सेक्शुअली एक्टिव रहते हैं, वे खुश रहते हैं, मेंटली स्ट्रॉन्ग होते हैं और उनका आत्मविश्वास भी बेहतर होता है। यहां तक कि उनकी मैरीड लाइफ भी सुकून और आनंद भरी होती है। ऐसे में 50 साल से अधिक उम्र के पुरुषों को यह जरूर जानना चाहिए कि वे अपनी सेक्स लाइफ को कैसे बेहतर कर सकते हैं? अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं। इस लेख में हम आपको मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्ट डॉ. विजय दहिफले के दिए कुछ टिप्स बता रहे हैं। आप इन्हें फॉलो करें और अपनी सेक्शुअल लाइफ को सुधारें।
50 साल की उम्र के बाद पुरुष सेक्स लाइफ को कैसे सुधारें?- How To Increase Male Sex Drive After 50
-1769585236023.jpg)
Harvard Health की मानें तो बढ़ती उम्र के साथ सेक्शुअल लाइफ में बदलाव आना स्वाभाविक है। 50 साल की उम्र में 20 साल की उम्र की तरह सेक्स नहीं हो सकता है। इसमें बदलाव आना तय है। इसका मतलब ये नहीं है कि पुरुष 50 साल की उम्र के बाद यौन संबंध से दूर रहें। हां, अगर पुरुषों को इरेक्टाइल डिसफंक्शन की दिक्कत नहीं है, तो वे यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करके अपनी सेक्शुअल लाइफ में सुधार कर सकते हैं-
1. नियमित एक्सरसाइज करें
हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। 50 साल से अधिक उम्र के पुरुषों को नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। इसमें आप एरोबिक्स जैसे वॉकिंग, स्विमिंग और साइक्लिंग कर सकते हैं। इससे ब्लड फ्लो में सुधार होता है, स्टेमिना बूस्ट होती है और इरेक्टाइल फंक्शन भी बेहतर होता है। यही नहीं, कीगल एक्सरसाइज करने से पेल्विक एरिया मजबूत होता है, जो सेक्शुअल परफॉर्मेंस में सुधार करता है। NCBI की एक रिपोर्ट ये कहती है कि फिजिकल एक्सरसाइज सेक्शुअल परफॉर्मेंस को बेहतर बनाती है।
इसे भी पढ़ें: क्या पुरुषों की उम्र बढ़ने के साथ सेक्स ड्राइव में कमी आना सामान्य है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
2. डाइट में करें बदलाव

50 साल की उम्र के बाद जो पुरुष सेक्शुअली एक्टिव रहना चाहते हैं, उन्हें अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्हें ऐसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए, जिससे उनका वजन बढ़े। साथ ही यह भी ध्यान रखना चाहिए कि इस उम्र तक ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी कंडीशन होने लगती है। इसे कंट्रोल करने के लिए भी हेल्दी डाइट जरूरी होती है। जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज या ब्लड प्रेशर इरेक्टाइल डिसफंक्शन का कारण बनते हैं।
3. पार्टनर से नजदीकियां बढ़ाएं
50 साल की उम्र के बाद पुरुषों को अपनी सेक्शुअल लाइफ को बेहतर करना है, तो उन्हें इस संबंध में अपने पार्टनर से खुलकर बात करनी चाहिए। इस बातचीत के दौरान आप अपनी सेक्शुअल डिजायर के बारे में बात करें। आपको क्या पसंद है और क्या नहीं, इस पर बात करें। इस तरह की बातचीत आपकी सेक्शुअल लाइफ में सुधार करने के लिए बहुत जरूरी होती है।
इसे भी पढ़ें: उम्र बढ़ने के साथ कैसे बदलती है सेक्स ड्राइव? डॉक्टर से जानें
4. स्मोकिंग से दूर रहें
50 साल से अधिक उम्र के पुरुषों को अच्छी सेक्शुअल लाइफ के लिए स्मोकिंग और शराब का सेवन बंद कर देना चाहिए। स्मोकिंग करने की वजह से ब्लड वेसल्स डैमेज हो जाती हैं और इरेक्टाइल फंक्शन पर नेगेटिव असर पड़ता है। वहीं, अधिक मात्रा में शराब का सेवन करने से लिबिडो और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। इसलिए, पुरुषों को 50 साल की उम्र के बाद इन दोनों नशीले पदार्थों से दूर रहना चाहिए। वैसे भी ये दोनों नशीले पदार्थ सेहत को भारी नुकसान पहुंचाते हैं।
5. डॉक्टर से मिलें
50 साल की उम्र के बाद पुरुषों को अपनी सेक्शुअल एक्टिविटी पर नजर रखनी चाहिए। अगर उन्हें लगे कि उनकी सेक्शुअल लाइफ में कुछ बदलाव हो रहा है, तो वे इस संबंध में यूरोलॉजिस्ट से बात कर सकते हैं। आमतौर पर किसी मेडिकल कंडीशन की वजह से ऐसा हो सकता है, जिसका जिक्र हमने पहले भी किया है। कई बार उन मेडिकल कंडीशन को दवा के जरिए मैनेज करने से सेहत में सुधार होने लगता है और सेक्शुअल लाइफ बेहतर हो जाती है।
इसे भी पढ़ें - सेक्स करने का आपके दिमाग पर क्या प्रभाव पड़ता है? डॉक्टर से समझें
निष्कर्ष
50 साल की उम्र के बाद सेक्शुअल लाइफ में सुधार करना मुश्किल नहीं होता है। आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देना है, वजन को बढ़ने नहीं देना है और अच्छी डाइट लेनी है। इस तरह, 50 साल से अधिक उम्र के पुरुष अपनी सेक्शुअल लाइफ को बेहतर कर सकेंगे। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि अगर आपकी सेहत सही नहीं है, इरेक्शन में दिक्कत आ रही है, तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें। सही ट्रीटमेंट या सलाह की मदद से अपनी सेक्शुअल लाइफ को सुधार कर सकते हैं।
All Image Credit: Freepik
FAQ
पुरुष उत्तेजना बढ़ाने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?
पुरुष उत्तेजना या कामेच्छा बढ़ाने के लिए कुछ चीजों पर फोकस कर सकते हैं, जैसे चिंता कम करें, पार्टनर के अपने सेक्शुअल संबंध सुधारें, फोरप्ले पर ध्यान दें, अच्छी नींद लें और सेहतमंद खाना खाएं। इसके अलावा, रेगुलर एक्सरसाइज और सेक्स थेरेपी भी इसमें कारगर तरीके से काम करती है।मर्दाना टाइमिंग बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
मर्दाना ताकत और यौन क्षमता बढ़ाने के लिए अपनी हेल्थ में सुधार करें, स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करें। विशेषज्ञों की मानें, तो ड्राई फ्रूट्स जैसे अखरोट और बादाम यौन शक्ति बढ़ाने में सहायक होते हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो पुरुषों में सेक्स टाइमिंग को सुधारने में सहायक होता है।खोई हुई मर्दाना ताकत कैसे वापस पाएं?
सिरसा के रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, अश्वगंधा चूर्ण से शारीरिक तथा मर्दाना ताकत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसका सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी में सुधार होता है और सेक्शुअल लाइफ भी बेहतर होती है। हालांकि, इसका सेवन कितनी मात्रा में करना है और किन पुरुषों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना जरूरी है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 28, 2026 12:59 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 28, 2026 12:59 IST
Modified By : Meera TagoreJan 28, 2026 12:59 IST
Modified By : Meera TagoreJan 28, 2026 12:59 IST
Modified By : Meera TagoreJan 28, 2026 12:59 IST
Published By : Meera Tagore