Ashwagandha Shatavari and White Musli Benefits for Male in Hindi: आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी-बूटियां हैं, जो किसी खजाने से कम नहीं होती हैं। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां आपके शरीर की तारत बढ़ाने से लेकर यौन शक्ति को बढ़ाने तक काफी फायदेमंद होती हैं। अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली जैसी जड़ी-बूटियों का सेवन भी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इन सभी को एकसाथ खाने से शरीर स्वस्थ रहता है और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली खाने पुरुषों की यौन शक्ति भी बढ़ती है। पुरुष अगर इस कॉम्बिनेशन का पाउडर बनाकर उसका सेवन करें तो इससे टेस्टेस्टेरॉन लेवल बढ़ता है। हालांकि, इसे खाना महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
पुरुषों के लिए अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली खाने के फायदे
डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का मिश्रण खाने से पुरुषों को कई फायदे मिल सकते हैं, जैसे-
1. स्पर्म काउंट बढ़ाने में मददगार Helps Increasing Sperm Count in Hindi
आयुर्वेद के हिसाब से अगर अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का सेवन किया जाए तो यह कॉम्बिनेशन लो स्पर्म काउंट की समस्या को कम करने में (Ashwandha Shatavari Safed Muesli Helps Increasing Sperm) मददगार हो सकता है। इसे एकसाथ खाने से आपका स्पर्म काउंट बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: पुरुषों के लिए वरदान है सफेद मूसली, रोजाना सेवन से मिलेंगे ये 4 बड़े फायदे
सफेद मूसली में स्पर्माटोजेनिक गुण होते हैं, जिसे खाने से न सिर्फ स्पर्म काउंट बढ़ता है, बल्कि स्पर्म की गुणवत्ता पर भी अच्छा असर पड़ता है। वहीं, अश्वगंधा खाने से स्पर्म काउंट बढ़ने के साथ ही स्पर्म की मोबिलिटी और सीमन वॉल्यूम भी बढ़ता है।
साल 2013 में Evidence-Based Complementary and Alternative Medicine में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, कम शुक्राणु संख्या से पीड़ित पुरुषों में 90 दिनों तक अश्वगंधा की जड़ के अर्क के सेवन से शुक्राणु सांद्रता में 167%, वीर्य की मात्रा में 53% और शुक्राणु की गतिशीलता में 57% बढ़ोतरी देखी गई है।
stress-inside
2. तनाव कम करे Ashwandha Shatavari Safed Muesl Reduces Stress in Hindi
अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी का सेवन एकसाथ करना तनाव को कम करने (Ashwandha Shatavari or Safed Muesli khane se Stress Kam Hota Hai) में बहुत फायदेमंद होता है। तनाव न सिर्फ शारीरिक स्ट्रेंथ और स्टैमिना को कम करता है, बल्कि तनाव लेने से आपकी यौन शक्ति पर भी असर पड़ता है। ऐसे में इस आयुर्वेदिक कॉम्बिनेशन को ट्राई करने से आपका तनाव कम होता है और एनर्जी बढ़ती है।
3. फर्टिलिटी बढ़ाए Ashwandha Shatavari Safed Muesli Helps Fertility in Hindi
अगर आपकी फर्टिलिटी कम है तो ऐसे में अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी का सेवन एकसाथ करना फायदेमंद हो सकता है। इस कॉम्बिनेशन को खाने से पुरुषों और महिलाओं दोनों की इनफर्टिलिटी की समस्या कम होती है और आप कंसीव करने के योग्य होते हैं। इसे खाने से आपकी कामेच्छा और लिबिडो भी बढ़ सकता है।
energyy-inside
4. टेस्टेस्टेरॉन बढ़ाए Ashwandha Shatavari Safed Muesli Increases Testesterone in Hindi
अश्वगंधा, सफेद मूसली और शतावरी का सेवन एकसाथ किए जाने से पुरुषों में टेस्टेस्टेरॉन बढ़ता है। अगर आपका टेस्टेस्टेरॉन लो है तो ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं। इसे खाने से न केवल मास और स्ट्रेंथ बढ़ती है, बल्कि टेस्टेस्टेरॉन भी बढ़कर सामान्य होते हैं। हालांकि, इसे खाने से पहले डॉक्टर से इसकी मात्रा जान लें।
इसे भी पढ़ें - अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ लेने से मिलेंगे ये 4 फायदे
5. बॉडीबिल्डिंग में फायदेमंद Ashwandha Shatavari Safed Muesli Helps Body building in Hindi
अगर आप पुरुष हैं और बॉडीबिल्डिंग कर रहे हैं तो ऐसे में अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली आपके काफी काम आ सकते हैं। इसे खाने से पुरुषों की मसल मास और स्ट्रेंथ बढ़ती है साथ ही साथ मसल की रिकवरी भी तेज होती है। इसे खाने से आपको नींद भी अच्छी आती है।
इसे भी पढ़ें: पुरुष न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज, आयरन की कमी के हैं संकेत
अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली कैसे खाएं?
अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली को एक साथ बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें और रोजाना रात को सोने से पहले एक चम्मच चूर्ण हल्के गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं। ज्यादा बेहतर तरीके से असर करवाने के लिए आप किसी आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
निष्कर्ष
अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली का यह मिश्रण पुरुषों के शारीरिक स्वास्थ्य, स्टैमिन और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने में फायदेमंद होते हैं। नियमित रूप से और सही मात्रा में इस मिश्रण का सेवन करने से पुरुषों में कमजोरी दूर होती है और एनर्जी का लेवल बना रहता है।
FAQ
अश्वगंधा और शतावरी कितने दिन तक खाना चाहिए?
अश्वगंधा और शतावरी का सेवन 2 से 3 महीने तक किया जा सकता है, जिसके बाद कुछ हफ्तों का अंतराल देना बेहतर होता है। ामर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए अश्वगंधा कैसे खानी चाहिए?
मर्दाना ताकत और स्टैमिन बढ़ाने के लिए आधा से एक चम्मच अश्वगंधा चूर्ण को रात को सोने से पहले हल्के गुनगुने दूध या एक चम्मच शहद के साथ लेना सबसे प्रभावी माना जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 31, 2026 23:13 IST
Modified By : Katyayani Tiwari Oct 31, 2026 22:35 IST
Modified By : Katyayani Tiwari
Reviewed By : Dr Shrey SharmaFeb 27, 2025 19:30 IST
Published By : Kunal Mishra
