Sat Oct 31, 2026 | 11:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr Kiran Gupta , Yoga, Naturopathy Consultant & Nutrition & Dietician

क्या ठंड के मौसम में तांबे के पानी पी सकते हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

सर्दियों में तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना फायदेमंद हो सकता है, बशर्ते इसे सही तरीके और तापमान पर पिया जाए। यह पाचन, इम्यूनिटी और जोड़ों के दर्द में सुधार करता है, लेकिन इसे सही तरीके से लेना चाहिए।
क्या ठंड के मौसम में तांबे के पानी पी सकते हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानेंक्या ठंड के मौसम में तांबे के पानी पी सकते हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर से जानें

अक्सर लोगों को तांबे के पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। तांबे के बर्तन में रखा पानी ठंडा हो जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या सर्दियों के मौसम में इसका सेवन कर सकते हैं या नहीं? ऐसे में आइए इस बारे में डॉ. सुनीरा बांगा, बी.ए.एम.एस., एम.डी. (पंचकर्म), सीनियर वैद्या कंसल्टेंट, महर्षि आयुर्वेदा हॉस्पिटल, शालीमार बाग और मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से।

सर्दियों में तांबे का पानी पी सकते हैं?

डॉ. किरण गुप्ता का कहना है, सर्दियों में तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन किया जा सकता है, लेकिन सही तरीके से। इसका सेवन करने से पाचन को दुरुस्त रखने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

डॉ. सुनीरा का कहना है, सर्दियों का मौसम आते ही हमारे खान-पान और दिनचर्या में कई बदलाव आ जाते हैं। ठंडे पानी की जगह लोग गुनगुना या सादा पानी पीना पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग सोचते हैं कि क्या सर्दियों के मौसम में तांबे (कॉपर) के बर्तन में रखा पानी पीना सेफ और फायदेमंद है? आयुर्वेद के अनुसार, हां, सर्दियों में तांबे का पानी पी सकते हैं, बशर्ते इसे सही तरीके और सही तापमान पर पिया जाए।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद में तांबे के बर्तन का पानी पीने से क्या होता है? जानें सही तरीका और सावधानियां

सर्दियों में तांबे का पानी पीने के फायदे

डॉ. सुनीरा कहती हैं, सर्दियों में तांबे के पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। जैसे-

पाचन तंत्र को मजबूती दे

सर्दियों में अक्सर हमारी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती हैं और भारी खान-पान के कारण पाचन तंत्र सुस्त पड़ जाता है। तांबे के पानी में मौजूद नेचुरल गुण पाचन अग्नि को बनाए रखने और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

drinking water from copper vessel in winter safe or not 1drinking water from copper vessel in winter safe or not 1

इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) में सुधार करे

ठंड के दिनों में सर्दी-जुकाम और वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। तांबे में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।

जोड़ों के दर्द से राहत दे

सर्दियों में गठिया या जोड़ों के दर्द (आर्थराइटिस) की समस्या बढ़ जाती है। तांबे में नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो शरीर की सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में सहायक होते हैं।

क्या कहती है स्टडी?

साल 2012 में Journal of Health, Population and Nutrition में प्रकाशित स्टडी के अनुसार, तांबे के बर्तन में 16 घंटे तक पानी रखने से दस्त और डायरिया फैलाने वाले खतरनाक बैक्टीरिया पूरी तरह खत्म हो जाते हैं और पानी नेचुरल रूप से शुद्ध हो जाता है। इस प्रक्रिया से पानी का pH लेवल थोड़ा बढ़कर हल्का अल्कलाइन हो जाता है, जबकि इसमें घुले तांबे की मात्रा डब्ल्यूएचओ (WHO) की तय सुरक्षा सीमा के अंदर ही रहती है। इस तरह, बिना किसी बिजली, महंगे फिल्टर या रसायनों के इस्तेमाल के तांबे के बर्तन में पानी रखना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद और आसान घरेलू तरीका है।

इसे भी पढ़ें: कॉपर की बोतल में पानी किसे नहीं पीना चाहिए? डॉक्टर से जानें

सर्दियों में तांबे का पानी पीने का सही तरीका

डॉ. सुनीरा बताती हैं, सर्दियों में तांबे का पानी पीते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे इसको सही तरीके और सीमित मात्रा में पीना।

गुनगुना करके पिएं

ठंड के मौसम में सीधे फ्रिज या सामान्य तापमान का तांबे का पानी पीने से गले में खराश या सर्दी हो सकती है। इसलिए, रातभर तांबे के बर्तन में रखे पानी को सुबह हल्का गुनगुना (नॉर्मल वार्म) करके पिएं। इससे शरीर का तापमान भी संतुलित रहता है।

सीमित मात्रा रखें

तांबे का अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। दिनभर में सिर्फ 1 से 2 गिलास (लगभग 500 मिलीलीटर) तांबे का पानी ही पर्याप्त है।

अच्छी क्वालिटी वाले तांबे का बर्तन

पानी स्टोर करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला बर्तन अच्छी गुणवत्ता और अच्छी क्वालिटी के तांबे का होना चाहिए। बर्तन की नियमित सफाई बेहद जरूरी है, ताकि उस पर हरे रंग की पट्टिका (कॉपर कार्बोनेट) न जमे।

निष्कर्ष

सर्दियों में तांबे का पानी पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। बस यह ध्यान रखें कि पानी बहुत ठंडा न हो और इसे गुनगुना करके ही सेवन करें ताकि शरीर को बिना किसी सर्दी-जुकाम के तांबे के सभी पोषक तत्व मिल सकें। ध्यान रहे, इससे किसी भी तरह की एलर्जी या परेशानी महसूस होने पर इसके सेवन से बचें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • तांबे का पानी कौन नहीं पी सकता है?

    तांबे के पानी का सेवन विल्सन डिजीज, लिवर या किडनी के मरीज, प्रेग्नेंसी या ब्रेस्टफीडिंग के दौरान, कॉपर या जिंक सप्लीमेंट्स लेने, शरीर में ज्यादा गर्मी होने, पित्त दोष के बढ़ने, तांबे से एलर्जी होने और छोटे बच्चों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
  • तांबे का पानी पीने के क्या फायदे है?

    तांबे के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, त्वचा को हेल्दी रखने, जोड़ों के दर्द को कम करने, वजन को नियंत्रित करने, मेटाबॉलिज्म को तेज करने और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। 

Read Next

→ शंखपुष्पी लेने से दिमाग पर क्या असर होता है? जानिए स्ट्रेस में यह कितनी असरदार

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Health & Lifestyle Journalist

प्रियंका शर्मा पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से 2 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर हैं। वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, प्रेगनेंसी, स्किनकेयर, हेयरकेयर, आयुर्वेद, योग और हार्ट हेल्थ जैसे विषयों पर शोध आधारित लेख लिखती हैं और जटिल स्वास्थ्य जानकारी को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञों की राय और भरोसेमंद मेडिकल स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। OnlyMyHealth से पहले वह Grehlakshmi (महिला केंद्रित हिंदी पत्रिका) और Noida Khabar के साथ काम कर चुकी हैं। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 31, 2026 22:54 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Oct 31, 2026 22:54 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Dr Kiran Gupta