Mon Oct 19, 2026 | 05:51 PM IST

Medically Reviewed by Dr. Pooja Pillai , Internal Medicine

पुरुष न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज, आयरन की कमी के हैं संकेत

अगर आप हर समय थका हुआ महसूस करते हैं और चिड़चिड़े हो जाते हैं, तो यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। डॉक्टर से जानिए यह कमी आपकी लाइफ को और कैसे प्रभावित कर सकती है।
पुरुष न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज, आयरन की कमी के हैं संकेत
पुरुष न करें इन लक्षणों को नजरअंदाज, आयरन की कमी के हैं संकेत

आयरन की कमी की बात आते ही दिमाग में सिर्फ महिलाएं ही आती हैं जबकि, ऐसा नहीं है। पुरुषों में भी आयरन की कमी देखी जाती है और इसकी वजह से उनकी सेहत, उनका काम और पर्सनल लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि आप पुरुषों में आयरन की कमी के लक्षणों के बारे में जानें और शुरुआत में इसकी पहचान करें जैसे पैरों में बेचैनी महसूस होना, एक्सरसाइज न कर पाना और हर समय थका-थका महसूस करना। इस बारे में विस्तार से जानकारी के लिए हमने Dr. Pooja Pillai, Consultant-Internal Medicine, Aster CMI Hospital, Bengaluru से बात की और जाना कि आयरन की कमी से शरीर में कौन से लक्षण नजर आते हैं?

पुरुषों में आयरन की कमी के लक्षण

पुरुषों में आयरन की कमी धीरे-धीरे हो सकती है और इसके शुरुआती लक्षणों पर आसानी से ध्यान नहीं जाता जैसे-

1. लगातार थकान महसूस करना

डॉ. पूजा कहती हैं कि जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता जिससे रेड ब्लड सेल्स, आपकी मांसपेशियों, टिशूज और मस्तिष्क तक कम ऑक्सीजन पहुंचा पाती हैं। यहां तक कि खाने को एनर्जी में बदलने के लिए आपकी कोशिकाओं को ऑक्सीजन की जरूरत होती है, ऐसे में शरीर को खाना पचाने के दौरान भी थक जाती है। इसके अलावा खून में ऑक्सीजन की कमी से सारे अंगों को ज्यादा काम करना पड़ जाता है, जिससे थकान होने लगती है और इस तरह शरीर लगातार थका हुआ रहता है।

2. कमजोरी और मूड स्विंग्स

आयरन की कमी, कमजोरी का कारण बन सकती है। दरअसल, खून में ऑक्सीजन की कमी से दिल पर प्रेशर पड़ता है और इस प्रोसेस में शारीरिक एनर्जी और भी ज्यादा खर्च हो जाती है। इससे कमजोरी हो जाती है और इस वजह से पुरुषों में चिड़चिड़ापन और मूड स्विंग की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, यह आपके सेक्सुअल लाइफ को भी प्रभावित कर सकती है जिससे आपकी फर्टिलिटी भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या बादाम का दूध आयरन की कमी के लिए अच्छा है? एक्सपर्ट से जानें

3. स्टेमिना में कमी

आयरन की कमी, स्टेमिना की कमी की वजह बन सकता है। डॉ. पूजा कहती हैं कि अगर आयरन की कमी एनीमिया का रूप ले ले, तो पुरुषों को एक्सरसाइज करते समय सांस फूलना, सिरदर्द, चक्कर आना, दिल की धड़कन तेज होना और त्वचा का पीला पड़ना, खासकर चेहरे पर या निचली पलकों के अंदर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

low_staminalow_stamina

4. पुरुषों में आयरन की कमी के अन्य लक्षण

डॉ. पूजा पिल्लई कहती हैं कि जब शरीर में आयरन का भंडार कम होने लगता है, तो शरीर शुरू में इसकी भरपाई करने की कोशिश करता है, इसलिए जब तक कमी काफी गंभीर नहीं हो जाती, तब तक लक्षण दिखाई नहीं देते। ऐसे में आप इन लक्षणों पर नजर रख सकते हैं

  • ठंडे हाथ-पैर
  • कमजोर नाखून
  • जीभ में दर्द
  • मुंह के कोनों पर दरारें और बालों का अधिक झड़ना 
  • पैरों में बेचैनी
  • बर्फ जैसी ठंडी चीजों के लिए क्रेविंग।

ये लक्षण केवल आयरन की कमी तक सीमित नहीं हैं और अन्य पोषण संबंधी कमियों या चिकित्सीय स्थितियों के साथ भी हो सकते हैं। नियमित रूप से एक्सरसाइज करने वाले पुरुषों में एक्सरसाइज करने की स्टेमिना में गिरावट या धीमी रिकवरी देखी जा सकती है। हालांकि, आयरन की कमी को सीधे आहार या शारीरिक परिश्रम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए, खासकर वयस्क पुरुषों में, क्योंकि अज्ञात कमी कभी-कभी गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ब्लीडिंग या किसी अन्य अंतर्निहित बीमारी का संकेत हो सकती है।

आयरन की कमी से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

NIH में प्रकाशित इस स्टडी की मानें, तो आयरन युक्त भोजन जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां यानी पालक और ब्रोकोली शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आयरन के बेहतर अवशोषण (absorption) के लिए

  • आयरन वाले भोजन या सप्लीमेंट्स के साथ विटामिन C जैसे नींबू, संतरा, आंवला जरूर लें।
  • खाना खाने के तुरंत बाद या आयरन सप्लीमेंट के साथ चाय, कॉफी या कैल्शियम यानी दूध और दही न लें, क्योंकि ये शरीर में आयरन के सोखने की प्रक्रिया को रोकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आयरन की कमी से बाल क्यों झड़ने लगते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट से समझें कनेक्शन

निष्कर्ष:

एक डॉक्टर संपूर्ण ब्लड काउंट, सीरम फेरिटिन और जरूरत पड़ने पर, अतिरिक्त आयरन परीक्षणों का उपयोग करके संदिग्ध आयरन की कमी का मूल्यांकन कर सकता है। वयस्क पुरुषों में, पुष्टि की गई आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के लिए कारण की जांच जरूरी है, जिसमें पेट या आंतों से संभावित ब्लीडिंग, अल्सर, दवा से संबंधित रक्तस्राव, सीलिएक रोग या अन्य अवशोषण विकार शामिल हैं। जांच के निष्कर्षों के आधार पर, डाइट में बदलाव, आयरन सप्लीमेंट या अंतर्निहित स्थिति का प्रबंधन शामिल हो सकता है, पुरुषों को डॉक्टर की सलाह के बिना आयरन सप्लीमेंट लेने से बचना चाहिए क्योंकि जरूरत से ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है।

FAQ

  • आयरन की गोली खाने से लैट्रिन काला होता है क्या?

    जब आप आयरन की गोलियां खाते हैं तो शरीर इसे पूरी तरह पचा नहीं पाता है, ऐसे में आयरन पेट के एसिड और ऑक्सीजन के साथ रिएक्ट करता है जिस वजह से मल का रंग काला हो जाता है।
  • क्या आयरन की गोली रात में खा सकते हैं?

    आयरन की गोली रात में खाने से बचना चाहिए क्योंकि जब यह पूरी तरह से नहीं पचता तो मलती और उल्टी की समस्या की वजह बन सकता है इसलिए दिन के समय ही आयरन की गोली खाएं।

Read Next

→ पुरुषों के लिए लौंग के तेल के फायदे: पुरुषों की इन 6 समस्याओं को दूर करे लौंग का तेल, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 19, 2026 16:11 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr. Pooja Pillai