पुरुषों के लिए सफेद मूसली को आयुर्वेदिक टाॅनिक कहा जाता है। इसकी मदद से उनके स्वास्थ्य को कई बेहतरीन लाभ मिलते हैं। विशेषकर, उनकी सेक्शुअल हेल्थ में सुधार के लिए सफेद मूसली का सेवन किया जा सकता है। वैसे भी आपने हाल के सालों में देखा होगा कि तनाव, परेशानियां और खराब लाइफस्टाइल के कारण उनमें स्पर्म काउंट, स्पर्म क्वालिटी का स्तर काफी ज्यादा गिर गया है।
यहां सवाल उठता है कि सफेद मूसली पुरुषों के लिए किस तरह फायदेमंद है? इस बारे में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) बताते हैं, "आयुर्वेद में सफेद मूसली अपने शीत वीर्य या शीतल प्रकृति के लिए जानी जाती है। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिनका सेवन करने से पुरुषों की सेक्शुअल परफाॅर्मेंस में सुधार होता है, वात और पित्त दोष का संतुलन बनाती है। इससे पुरुषों में स्पर्म काउंट और इसकी क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिलता है।"
सफेद मूसली क्या है और यह पुरुषों के लिए क्यों जरूरी है?
Benefits Of Safed Musli For Men
सफेद मूसली (क्लोरोफाइटम बोरिविलियानम) भारत में पाई जाने वाली खास किस्म की जड़ी-बूटी है। पारंपरिक आयुर्वेद में इसका उपयोग सदियों से किया जा रहा है और इसके औषधीय गुणों के कारण इसे दिव्य औषधि भी कहा जाता है। इसकी जड़ें उंगलियों की तरह मोटी और सफेद होती हैं।
जहां तक सवाल इस बात का है कि पुरुषों के लिए यह क्यों फायदेमंद है? इस संबंध में डॉ. श्रेय शर्मा बताते हैं कि इसमें सैपोनिन, एल्कलॉइड, प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। पुरुषों में मूल रूप से यह सेक्शुअल हेल्थ में सुधार के लिए अधिक जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: Sex Drive बढ़ाने में मददगार है सफेद मूसली, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें कैसे
1. टेस्टोस्टेरोन लेवल को प्राकृतिक रूप से बूस्ट करने में सहायक
डॉ. श्रेय शर्मा कहते हैं, "सफेद मूसली में स्टेरॉइडल सैपोनिन्स जैसे तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह तत्व टेस्टोस्टेरोन की नकल करके उसके प्राकृतिक उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि पुरुषों के लिए टेस्टोस्टेरोन सेक्स हार्मोन की तरह काम करता है। इसे मेल हार्मोन के नाम से भी जाना जाता है। इसकी मदद से पुरुषों की सेक्शुअल परफाॅर्मेंस और स्टेमिना में सुधार होता है।"
2. यौन स्वास्थ्य और प्रजनन क्षमता को बेहतर बनाने के लाभ
BMC Complementary and Alternative Medicine में प्रकाशित रिव्यू के अनुसार, सफेद मूसली का सेवन करने से पुरुषों में प्रजनन क्षमता बेहतर होती है। वास्तव में, सफेद मूसली में कई ऐसे तत्व होते हैं, जिनका सेवन करने से रक्त वाहिकाएं फैलती-सिकुड़ती हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। नतीजतन, जेनिटल एरिया पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव नजर आता है।
3. स्पर्म काउंट में सुधार के लिए लाभकारी
First International Journal Of Andrology के अनुसार, सफेद मूसली एक तरह का एडाप्टोजेन है। इसका मतलब है कि यह शारीरिक-मानसिक तनाव को कम करने, केमिकल इंबैलेंस को सुधारने में काम करता है। यही नहीं, इससे मानसिक तनाव के स्तर में भी कमी आती है। निश्चित रूप से जब पुरुष तनाव से डील करते हैं, इसका सकारात्मक प्रभाव उनके स्पर्म काउंट और उसकी गुणवत्ता पर भी देखने को मिलता है। यही नहीं, इसकी मदद से स्पर्म मोटिलिटी में भी सुधार होता है। यही नहीं, सफेद मूसली पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या में मददगार हो सकता है।
4. शारीरिक स्टैमिना और ऊर्जा के स्तर में जबरदस्त सुधार
Safed Musli Benefits For Men
डॉ. श्रेय शर्मा स्पष्ट करते हैं कि सफेद मूसली का सेवन करने से तनाव, एंग्जाइटी जैसी समस्याओं में कमी आती है। इससे मूड भी बेहतर होता है। परिणामस्वरूप पुरुषों में यह टाॅनिक स्टैमिना बूस्टर की तरह काम करता है। इसकी मदद से थकान और कमजोरी भी दूर होती है, जिससे सेक्शुअल परफाॅर्मेंस में जबरदस्त सुधार देखने को मिलता है।
सफेद मूसली के सेवन का सही तरीका
वैसे तो सफेद मूसली का सेवन कितना और किस तरह किया जाना चाहिए, इस संबंध में आयुर्वेदिक विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। यहां हम सामान्य खुराक की जानकारी दे रहे हैं-
- 3-6 ग्राम सफेद मूसली का चूर्ण लें।
- एक गिलास गुनगुने पानी में चूर्ण को मिक्स करें।
- स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा शहद डाल सकते हैं।
- इसका सेवन कुछ दिनों तक लगातार करें।
एक्सपर्ट की सलाह पर आप सफेद मूसली की टैबलेट्स या कैप्सूल ले सकते हैं। इसे गुनगुने पानी से पीना बेहतर रहता है।
इसे भी पढ़ें: अश्वगंधा, शतावरी और सफेद मूसली खाने से पुरुषों को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डॉक्टर से जानें
सफेद मूसली का उपयोग करते समय बरतें ये सावधानियां
इसमें कोई दो राय नहीं है कि पुरुषों की सेक्शुअल हेल्थ और स्टैमिना के लिए सफेद मूसली काफी फायदेमंद है। लेकिन, इसे लेने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं, जैसे-
- जिन लोगों की पाचन क्षमता कमजोर है, डायरिया या दस्त की समस्या है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
- सफेद मूसली ब्लड शुगर का स्तर कम कर सकती है। इसलिए, डायबिटीज के मरीज डॉक्टर की सलाह से इसे लें और शुगर लेवल मॉनिटर करें।
- आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने इसकी जितनी खुराक लेने की सलाह दी हो, उससे ज्यादा भूलकर भी न लें।
- अतिरिक्त मात्रा में सफेद मूसली लेने से पेट दर्द, अपच, वजन का बढ़ना जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं।
- अगर किसी को हर्ब्स (जड़ी-बूटियों) आदि से एलर्जी है या इस संबंध में पाचन संवदेनशील है, तो बेहतर है कि आप इसके सेवन से दूर रहें।
निष्कर्ष
आयुर्वेद में सदियों से सफेद मूसली का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार के लिए सफेद मूसली का सेवन किया जा सकता है। इसकी मदद से स्पर्म काउंट बढ़ता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी समस्या में यह सुधार करता है, लेकिन आपको यह समस्या क्यों हो रही है, यह जानना भी जरूरी है। इसके लिए, डाॅक्टर से अपनी जांच करवाएं। सफेद मूसली को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन जैसी परेशानियों का इलाज न समझें। हां, अपनी कामेच्छा बढ़ाने के लिए एक्सपर्ट की सलाह पर इसका सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
All Image Credit: Magnific
FAQ
सफेद मूसली खाने का सबसे उत्तम समय कौन-सा है?
इसे सुबह नाश्ते के बाद या रात को सोने से करीब आधा घंटा पहले लेना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है।क्या सफेद मूसली लेने से शरीर का वजन बढ़ सकता है?
यह शरीर में प्राकृतिक रूप से टेस्टोस्टेरोन को बढ़ाकर लीन मसल मास और वजन बढ़ाने में मदद करती है।क्या सफेद मूसली के साथ अश्वगंधा या कौंच के बीज मिलाकर ले सकते हैं?
हां, आयुर्वेद में सफेद मूसली, अश्वगंधा और कौंच बीज के मिश्रण को पुरुषों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, इन्हें कितनी-कितनी मात्रा में लेना है, इस बारे में एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 27, 2026 11:00 IST
Published By : Meera Tagore
Reviewed By : Dr Shrey Sharma
