एक्सरसाइज करने से आपका शरीर हमेशा फिट और स्वस्थ रहता है। मगर यदि आप तेज गति से एक्सरसाइज करें, तो आप कई तरह की जानलेवा बीमारियों से बच सकते हैं। पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के लिए तेज गति से एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंद है। ये बातें हाल में हुए एक अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने कहीं। इस अध्ययन को European Society of Cardiology (ESC) के एक प्रोग्राम EuroEcho 2019 में प्रस्तुत किया गया। इस अध्ययन के लिए एक्सरसाइज के दौरान कुछ महिलाओं के हार्ट फंक्शन की जांच की गई और उनके सर्वाइवल रेट को जांचा गया।
महिलाओं पर किया गया शोध
इस अध्ययन में 4000 से ज्यादा वयस्क महिलाओं को शामिल किया गया, जिन्हें दिल की बीमारियां थीं या होने की प्रबल संभावना थी। इन महिलाओं में ट्रेडमिल एक्सरसाइज के दौरान इकोकार्डियोग्राफी द्वारा जांच की गई। यह अध्ययन स्पेन की University Hospital A Coruna के Jesus Peteiro और उनकी टीम ने किया है। Jesus Peteiro ने बताया, "आप जितनी चाहें एक्सरसाइज कर सकते हैं। आपकी फिटनेस आपको कई जानलेवा रोगों से बचाती है।"
इसे भी पढ़ें: रोज 10 मिनट करें 'हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग', रहेंगे फिट और हेल्दी
एक्सरसाइज से कैंसर और दिल की बीमारियों से मौत की संभावना होती है कम
इस अध्ययन के लिए कुछ प्रतिभागियों ने ट्रेडमिल पर वॉक और जॉगिंग से एक्सरसाइज की शुरुआत की और धीरे-धीरे इंसेंसिटी बढ़ाते गए, जब तक कि वो पूरी तरह थक नहीं गए। इस दौरान लगातार उनके हार्ट की इमेज पर नजर रखी जा रही थी। अध्ययन के दौरान पाया गया कि जिन महिलाओं ने तेज गति से एक्सरसाइज की, उनके स्वास्थ्य को ज्यादा बेहतर पाया गया। उनमें मृत्यु की संभावना और खतरनाक रोगों की आशंका भी कम पाई गई। इस अध्ययन के दौरान 4.6 सालों में दिल की बीमारियों से 345 मौत, कैंसर से 164 मौत, अन्य कारणों से 203 मौतें हुईं। इस अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने बताया कि जिन महिलाओं ने तेज गति से एक्सरसाइज किया था, उनकी अपेक्षा एक्सरसाइज न करने वाली महिलाओं में कैंसर और कार्डियोवस्कुलर बीमारियों से मौत की संभावना 4 गुना बढ़ गई थी।
इसे भी पढ़ें: मेनोपॉज के बाद दिल की बीमारियों को रखना है दूर, तो महिलाएं करें ये 3 एक्सरसाइज
60 की उम्र के बाद भी फायदेमंद है एक्सरसाइज
शोधकर्ता Peteiro ने कहा, "रोजाना एक्सरसाइज की आदत द्वारा कार्डियोवस्कुलर रोगों, कैंसर और अन्य बीमारियों से मौत की संभावना को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।" शोधकर्ताओं ने बताया कि इस अध्ययन में ज्यादातर मिडिल एज की महिलाओं को शामिल किया गया था। इनकी औसत उम्र 64 साल थी, इनमें 80% से ज्यादा महिलाएं 50 से 75 साल की थीं। शोध के अनुसार 60 साल की उम्र के बाद भी एक्सरसाइज शुरू करने वाली महिलाओं में काफी अच्छे परिणाम देखे गए।
Read more articles on Health News in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version