कपड़ों की शॉपिंग के समय हम जिन बातों का ध्यान रखते हैं अक्सर फुटवियर खरीदते समय उन बातों को भूल जाते हैं। जैसे किस प्रकार का फुटवियर होना चाहिए? कितनी हील पहनना सेहत के लिए हानिकारक नहीं है आदि। आपके लिए फुटवियर खरीदते समय यह जानना बेहद जरूरी है कि आपको कब हील फुटवियर का चुनाव करना है और कब फ्लैट फुटवियर का। दरअसल यदि फुटवियर का चुनाव गलत हो जाये तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। वैसे भी न ज्यादा हाई हील्स का पहनना सही है न ही हर समय फ्लैट हील्स का। अच्छा हो जरूरत, ड्रेस और पैरों की बनावट के मुताबिक ही फुटवियर का चुनाव करें। आइए जानते हैं विस्तार से।
फ्लैट फुटवियर के प्रभाव
यदि आपको लगता है कि हाई हील्स नुकसान करती है इसलिए सारे दिन फ्लैट पहनना सही है तो आप गलत हैं। असल में ये भी निम्न नुकसान पहुंचा सकती है-
1. पैर की अंगुलियों पर असर
अगर आप फ्लैट फुटवियर पहनती हैं तो हर समय इस तरह के जूते या चप्पल पैरों की अंगुलियों और अंगूठे के बीच में गैप बढ़ा सकता है। साथ ही मांसपेशियों पर भी दवाब पड़ता है।
2. हो सकता है इंफेक्शन
कुछ शोधों के अनुसार ज्यादा देर फ्लैट वियर से काफी मात्रा में बैक्टीरिया कांटेक्ट में आ जाते हैं। जिस कारण इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
3. हो सकती है फ्लैट फुट की समस्या
यदि आप हर समय फ्लैट फुटवियर तो उससे फ्लैट फुट की समस्या भी हो सकती है क्योंकि हर समय एड़ी पर सारे शरीर का प्रेशर बना रहता है। जिस कारण तलवा बीच में से कर्वी होने की जगह फ्लैट हो जाता है। यह समस्या चलने फिरने में परेशानी और दर्द का कारण बन सकती है।अब बात करते हैं हाई हील्स किस प्रकार नुकसान पहुंचा सकती है।
इसे भी पढ़ें : सर्दी के दिनों में क्यों होता है निमोनिया का ज्यादा खतरा? जानें ठंड में कैसे करें इससे बचाव
हाई हील वाले फुटवियर का असर
माना कि हाई हील वाले फुटवियर पहनना किसे पसंद नहीं होता। शायद हाई हील वाले फुटवियर पहनने की एक खास वजह हाइट में लंबा दिखना भी है। जाहिर सी बात है यह हमारे व्यक्तित्व में चार चांद भी लगाता है। जिससे पूरा लुक और अधिक निखर जाता है। लेकिन अधिक हाई हील फुटवियर से चल पाना थोड़ा कठिन हो सकता है।
1. गिरने का डर
अगर आप इन्हें पहली बार ट्राई करने जा रही हैं तो मन में गिरने या ढंग से न चलने के ख्याल आना भी संभव है। हमारा शरीर हाई हील पहनने के बाद प्राकृतिक महसूस नहीं करता है और यह महसूस होता है कि किसी ऊंचाई पर खड़े कर दिए गए हैं। अगर चलते समय पैर थोड़ा इधर उधर हो गया तो आप गिर भी सकती हैं
2. टखने का मुड़ना
अगर गिरने से बच भी जाती हैं तो हो सकता है आपका टखना मुड़ जाए और बैलेंस बिगड़ने की वजह से मोच भी आ जाए।हाई हील केवल कुछ खास जगहों पर ही पहनें। इन्हें हर तीसरे दिन या किसी कैजुअल जगह पर जाते समय पहनना आपके शरीर के लिए भी खतरनाक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में एल्कोहल पीने से क्या सच में शरीर गर्म रहता है? न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा से जानें
3. छाले हो सकते हैं
अगर आप एक दिन भी हाई हील पहनती हैं तो पैरों में छाले पड़ जाते है और जूते का मैटेरियल आपके पैर के विरुद्ध रगड़ खाता है। इसलिए पैर में सूजन भी आ सकती है।
4. पैरों की अंगुलियों में दर्द
आपकी पैरों की उंगलियों को बहुत दर्द सहन करना पड़ सकता है क्योंकि अगर आप पंप्स का चुनाव करती हैं तो वह बहुत संकीर्ण सी जगह में काफी लंबे समय तक फिट हो कर रहती हैं। इन्हें लंबे समय तक पहनना गठिया के लक्षण भी दे सकता है।
5. प्लांटर फैस्क्यूटिस
प्लांटर फैस्क्यूटिस नामक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जोकि पैर के निचले भाग के टिश्यू में इंफ्लेमेशन होने पर होता है।
6. घुटनों में दर्द
हाई हील पहनने का सबसे बड़ा नुकसान होता है घुटनों में दर्द। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हील्स पहनने के बाद सेन्टर ऑफ ग्रेविटी आगे की ओर हो जाता है। जिससे आपको हर समय ऐसा लगता रहता है जैसे आगे की ओर गिरने वाली हैं। कई बार महिलाओं के हिप्स और कमर में भी दर्द हो सकता है।
इन बातों को गौर करें
दुकान में पैर का साइज ट्राई करते समय हील का साइज भी जरूर ध्यान में रखें।
उतनी ही हील की चप्पल खरीदें जिनमें आपको आरामदायक महसूस हो सके।
साथ में अलग अलग हील के प्रकार होते हैं जैसे पंप्स, वेजेस, पेंसिल हील।
अगर आप शुरू में अधिक हील वाली चप्पल खरीद रही हैं तो वेजेस अच्छा ऑप्शन रहेगा क्योंकि उनकी हील ज्यादा शार्प नहीं होती और आपको एक सहारा प्रदान करती हैं।
इन सब नुकसानों से यही निष्कर्ष निकलता है कि अधिक हाई हील्स और अधिक फ्लैट दोनों ही सही नहीं। मौके और ड्रेस के हिसाब से हील्स अदल बदल कर पहनें। किसी भी फुटवियर का चुनाव करते समय उसके पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों पॉइंट ध्यान में रखें।
all images credit: freepik