शराब शरीर के लिए हमेशा से हानिकारक बताई गई है पर जिन्हें ये पीना पसंद है वो इसे पीते जरूर हैं। सर्दियों में शराब पीने के पीछे हमेशा से एक ही वजह बताई जाती है कि सर्दियों में शराब पीना (drinking alcohol in winter) शरीर को गर्म रखता है। पर क्या वाकई ये तथ्य सही है? दरअसल, हाल ही में सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा (Pooja Makhija) ने सर्दियों में शराब पीने के नुकसानों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि क्यों ये बात गलत है कि सर्दियों में शराब पीने से शरीर गर्म रहता है। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट पूजा मखीजा की मानें, तो सर्दियों में शराब शरीर को गर्म करने की जगह और ठंडा कर देता है। दरअसल, सर्दियों में शराब पीने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इसके अलावा ये हाइपोथर्मिया का भी कारण बन सकता है। तो, आइए विस्तार से जानते हैं कि सर्दियों में हमें शराब पीने से क्यों बचना चाहिए और इसकी जगह सर्दियों में शरीर को गर्म कैसे रखें?
सर्दियों में एल्कोहल पीने से क्या सच में शरीर गर्म रहता है-Does alcohol make you feel warm in cold weather?
पूजा मखीजा (Pooja Makhija) की मानें तो, सर्दियों में शराब पीने से ये शरीर में रिएक्ट करता है और बॉडी टेंप्रेचर में कमी लाता है। दरअसल, शराब एक वासोडिलेटर (vasodilator) है यानी कि रक्त वाहिकाओं (ब्लड वेसेल्स) को शिथिल और पतला कर सकता है। इसका अलावा ये इन्हें खुला करने का कारण भी बन सकता है। इसलिए शराब का सेवन करने के बाद, त्वचा की सतह पर ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है, जिससे आप गर्म महसूस करते हैं। यही कारण है कि एक नशे में धुत व्यक्ति सर्दियों में अपने आप को गर्म महसूस करता है। पर शरीर के अंदर इसका कुछ अलग ही रिएक्शन चल रहा होता है। दरअसल, जैसे ही शरीर यह मानने लगता है कि यह गर्म है, आपको भी पसीना आने लगता है, एक प्रतिक्रिया अपने आप ही पूरे शरीर के तापमान को कम कर देती है। इसलिए सर्दियों में ज्यादा शराब पीने से आपके शरीर की ठंड का ठीक से पता लगाने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, जो आपको हाइपोथर्मिया (hypothermia) का शिकार बना देती है।
View this post on Instagram
सर्दियों में शराब पीने के नुकसान
1. डिहाइड्रेशन बढ़ता है
सर्दियों में ब्लड वेसेल्स में पानी की मात्रा कम होने लगती है, जिससे खून की रफ्तार कम हो जाती है और शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता है। इसके अलावा सर्दियों में आमतौर पर शरीर में पानी की कमी हो जाती है जिसके कारण भी आपको ज्यादा ठंड लगती है। फिर जब आप शराब पीते हैं तो, ये हीट रिएक्शन करके बॉडी टेंप्रेचर को और लो कर देता है और इस वजह आपको ज्यादा ठंड लगती है।
इसे भी पढ़ें : सर्दी-ज़ुकाम होने पर बंद करें इन 7 चीज़ों का सेवन, जल्दी होगी रिकवरी
2. बढ़ता है हाइपोथर्मिया के लक्षण
सर्दियों में ज्यादा शरीब पीने से शरीर में हाइपोथर्मिया के लक्षण बढ़ने लगते हैं। दरअसल, जब आपके शरीर का तापमान कम होने लगता है तो, आपके कुछ अंग काम करना बंद कर देते हैं जैसे कि मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है। इसके अलावा शरीर में हाइपोथर्मिया के लक्षण जैसे कि कंपकंपी, थकावट, भटकाव, भ्रम, समन्वय की कमी, चीजों का याद ना रहना, कमजोरी, उनींदापन और बेहोशी आदि महसूस हो सकती है। दरअसल, इस स्थिति में शरीर जितनी तेजी से गर्मी पैदा कर सकता है उससे अधिक तेजी से खो देता है। इसलिए आपको सर्दियों में शराब पीने से बचना चाहिए।
3. दिल के लिए है नुकसानदेह
सर्दियों में शराब पीने से जब शरीर में डिहाड्रेशन होता है तो इससे ब्लड वेसेल्स सिकुड़ जाती हैं और तब दिल को ब्लड पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। ऐसी स्थिति में आपको सीने में दर्द और कई बार हार्ट अटैक भी हो सकता है।
शरीर को गर्म रखने के लिए पानी पिएं
सर्दियों में शरीर को गर्म कैसे रखें ? इसका जवाब देती हुए बताती हैं कि सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए शराब की जगह पानी का सेवन करना चाहिए। दरअसल, सर्दियों में जितना ज्यादा आप पानी पीएंगे उतना ही आपका बॉडी टेंप्रेचर सही रहेगा। इसके अलावा ये ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद करेगा जिससे आप सर्दी में भी गर्मी का अहसास करेंगे।
इसे भी पढ़ें : दौड़ते समय क्यों बढ़ जाती है हमारे दिल की धड़कन (हार्ट रेट)? एक्सपर्ट से जानें
पानी के अलावा आप सर्दियों में खुद को गर्म रखने के लिए कुछ गर्म तासीर वाली चीजों को खा सकते हैं, जो कि आपके शरीर को अंदर से गर्म रखे। जैसे कि तिल के बीजों से बनी चीजें, गर्म दूध, गुड़ और शरीर में गर्मी पैदा करने वाली फल और सब्जियां।
Main image credit: Parkview Health
Inside image credit: Everydayhealth