Herbal Teas For Healthy Liver: लिवर शरीर के महत्वपूर्ण अंगों से से होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बीमारियों से भी बचाता है। लिवर हेल्दी रहने से शरीर सुचारू रूप से कार्य करता है। लिवर शरीर के कई कार्य करता है जैसे शरीर को डिटॉक्स करता है, मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता हैं। लिवर शरीर में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन के स्टोरेज जैसे कार्य को भी करता है। कई बार गलत खानपान, खराब आदतें और एक्सरसाइज न करने की वजह से लिवर में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। लिवर में समस्या आने पर कई तरह की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है जैसे लिवर सिरोसिस, लिवर फेलियर, फैटी लिवर और हेपेटाइटिस। लिवर को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ खनपान के साथ हेल्दी आदतों को भी फॉलो करें। हेल्दी आदतों लिवर को इंफेक्शन से बचाती है। लिवर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ फूड्स के साथ हर्बल चाय भी पी जा सकती है। यह हर्बल चाय इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखती हैं। आइए जानते हैं लिवर को हेल्दी रखने वाली हर्बल चाय के बारे में फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।
कैमोमाइल चाय
कैमोमाइल चाय शरीर के हेल्दी रखती है। यह लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करके लिवर को साफ करती है। इसमें मौजूद तत्व लिवर की सूजन को दूर करते है और अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद करते हैं। यह चाय शरीर को गर्माहट देकर मौसमी बीमारियों से भी शरीर का बचाव करती हैं।
पुदीना की चाय
पुदीना की चाय पाचन-तंत्र को दुरुस्त करती हैं और लिवर को हेल्दी रखती है। पुदीना की चाय पीने से पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी और अपच से बचाव होता है। इस चाय को पीने से खाना ठीक से पचता है। यह चाय मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है और लिवर को डिटॉक्स करती है। इस चाय को दिन में 1 बार पीया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- लिवर को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 5 चीजें, आज से ही बनाएं दूरी
अदरक और नींबू की चाय
अदरक और नींबू की चाय लोगों को काफी पसंद होती है। यह दूध वाली चाय से अधिक फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से वजन कम होने के साथ, चयापचय में सुधार होता है, पेट की सूजन दूर होती है और इम्यूनिटी भी मजबूत होती हैं। यह चाय शरीर को डिटॉक्स करने के साथ खाना पचाने में मदद करती है। इस चाय को पीने से लिवर बेहतर तरीके से कार्य करता है।
हल्दी की चाय
हल्दी की चाय लिवर कोशिकाओं की मरम्मत करके विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेट्स पित्त उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ लिवर को हेल्दी रखते हैं। इस चाय में कैफीन मौजूद नहीं होता है। इस कारण यह चाय शरीर के लिए अधिक फायदेमंद होती है। इस चाय को पीने से कैलोरी बर्न होने के साथ डायबिटीज की समस्या से भी बचाव होता है।
लिवर को हेल्दी रखने के लिए इन चाय को पीया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इस चाय का सेवन करें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version