Heena For Scalp: मानसून और गर्मी के मौसम में स्कैल्प में डैंड्रफ और खुजली की समस्या आम हो जाती है। ऑयली स्कैल्प के कारण गंदगी जल्दी चिपकती है जिससे स्कैल्प गंदा हो जाता है और खुजली महसूस होती है। जैसे-जैसे स्कैल्प इन्फेक्शन बढ़ता है, दाने और पपड़ी बनने की समस्या भी होने लगती है। स्कैल्प इन्फेक्शन से बचने के लिए मेहंदी का प्रयोग फायदेमंद माना जाता है। मेहंदी स्कैल्प का पीएच बैलेंस कंट्रोल करता है और स्कैल्प के ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। लेकिन स्कैल्प पर केवल मेहंदी लगाना काफी नहीं है। मेहंदी लगाने से कई लोगों के बाल रूखे हो जाते हैं। मेहंदी को अन्य फायदेमंद इंग्रीडिएंट्स के साथ मिलाकर लगाएंगे, तो स्कैल्प और बालों की समस्या जल्दी दूर होगी और बालों को दोगुने फायदे मिलेंगे। इस लेख में हम आपको बताएंगे ऐसे 5 इंग्रीडिएंट्स के बारे में, जिसे मेहंदी के साथ मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से खुजली और दाने जैसे लक्षणों से छुटकारा मिलेगा।
1. मेहंदी के साथ केला मिलाएं- Henna And Banana
- केले में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, इसे स्कैल्प पर लगाने से खुजली की समस्या दूर होती है।
- दो टेबलस्पून मेहंदी पाउडर को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें।
- इसके बाद एक केले को बाउल में निकालें और मेहंदी को उसमें मिलाकर पेस्ट बना लें।
- इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
- साफ पानी से स्कैल्प को साफ कर लें।
- इस मिश्रण का प्रयोग हफ्ते में 1 बार कर सकते हैं।
2. मेहंदी के साथ मिलाएं मुल्तानी मिट्टी- Henna and Multani Mitti
यह मिश्रण मैं भी घर पर इस्तेमाल करती हूं। जब भी डैंड्रफ हो जाए, मेहंदी पाउडर में मुल्तानी मिट्टी मिला दें। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाने से डैंड्रफ और गंदगी निकल जाती है। 1 चम्मच मेहंदी पाउडर में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर मिला लें। मिश्रण को 1 घंटे के लिए बनाकर रखें। इसके बाद स्कैल्प पर लगा लें। फिर 1 घंटे बाद बालों को साफ कर लें। इस मिश्रण का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार कर सकते हैं।
3. मेहंदी के साथ मिलाएं कोकोनट मिल्क- Henna and Coconut Milk
मेहंदी के साथ कोकोनट मिल्क मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। कोकोनट मिल्क को शैंपू और कंडीशनर को बनाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। कोकोनट मिल्क को गर्म करें और मेहंदी पाउडर में मिला दें। इसमें थोड़ा सा ऑलिव ऑयल भी मिला दें। जब मिश्रण तैयार हो जाए, तो उसे स्कैल्प पर लगाकर रखें। 1 घंटे बाद शैंपू और पानी की मदद से स्कैल्प को साफ कर लें। हफ्ते में 1 बार इस मिश्रण का प्रयोग कर सकते हैं। कोकोनट मिल्क में लॉरिक एसिड होता है। इसकी एंटीमाइक्रोबियल गुणों के कारण स्कैल्प इन्फेक्शन से बचाव होता है।
4. मेहंदी में मिलाएं नींबू का रस- Heena and Lemon Juice
स्कैल्प में डैंड्रफ के कारण खुजली की समस्या होती है। इसे दूर करने के लिए मेहंदी में नींबू को मिलाकर स्कैल्प पर लगाने से खुजली दूर होती है। नींबू में विटामिन-सी होता है। इसके इस्तेमाल से खुजली और डैंड्रफ दोनों समस्याएं दूर होती हैं। मेहंदी पाउडर में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को स्कैल्प पर लगाकर छोड़ दें। 2 घंटे बाद स्कैल्प को साफ कर लें। स्कैल्प को साफ करने के लिए सल्फेट-फ्री शैंपू और पानी का प्रयोग करें। इस मिश्रण को हफ्ते में 1 बार लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- केमिकल वाली मेहंदी खराब कर सकती है आपके स्किन और बाल, जानें कैसे पहचानें असली नैचुरल मेहंदी
5. मेहंदी के साथ मिलाएं मेथी दाना पाउडर- Henna And Fenugreek Seed Powder
जिन लोगों के बार ज्यादा ड्राई हो जाते हैं उन्हें अक्सर डैंड्रफ की समस्या होती है। स्कैल्प में किसी भी तरह के इन्फेक्शन का इलाज करने के लिए मेहंदी के साथ मेथी दाना पाउडर का इस्तेमाल करें। इससे स्कैल्प को मॉइश्चराइज रखने में मदद मिलेगी। इसके लिए दही और मेथी दाने का पाउडर मिलाएं और इसे रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह यह स्मूद मिश्रण बन जाएगा और इसे मेहंदी पाउडर के साथ मिला लें। इस मिश्रण को स्कैल्प में लगाकर 45 मिनटों के लिए रखें। इसके बाद सिर धाे लें। हफ्ते में 1 बार इस हेयर पैक को लगा सकते हैं।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।