Expert

डिलीवरी के बाद नई मां करें इन 10 स्नैक्स का सेवन, मिलेगा जरूरी पोषण

Healthy Snacks For New Moms: डिलीवरी के बाद इन 10 स्नैक्स का सेवन करने से आपको जल्दी रिकवरी और पर्याप्त पोषण प्राप्त करने में मदद मिलेगी।  
  • SHARE
  • FOLLOW
डिलीवरी के बाद नई मां करें इन 10 स्नैक्स का सेवन, मिलेगा जरूरी पोषण


पहली बार मां बनने वाली या नई माताओं को अपने खानपान का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। एक स्वस्थ और संतुलित आहार उन्हें जल्दी रिकवरी में मदद करता है। साथ ही पोषक तत्वों से भरपूर भोजन उनके बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है। क्योंकि मां का खानपान जितना अच्छा होता है उनके दूध की गुणवत्ता भी उतनी ही अच्छी होती है। लेकिन नई माताओं के लिए अपने लिए भोजन तैयार करना काफी मुश्किल होता है, क्योंकि डिलीवरी के बाद  वे शारीरिक रूप से कमजोर हो जाती हैं और कई बार बच्चे की देखभाल में उनका बहुत सारा समय जाता है। जिसके चलते वे शरीर को पर्याप्त पोषण प्रदान करने में असमर्थ रहती हैं। अब सवाल यह उठता है कि ऐसे में नई माताओं के पास क्या विकल्प है? पर्याप्त पोषण प्राप्त करने के लिए वे क्या कर सकती हैं?

मैटरनल और चाइल्ड न्यूट्रिशनिस्ट रमिता कौर की मानें तो नई मांएं पोषण की दैनिक जरूर को पूरा करने के लिए कुछ स्नैक्स को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं। दिन के दो बड़े भोजन के बीच में कुछ हेल्दी स्नैक्स का सेवन करने से आपको जल्दी रिकवरी में मदद मिलेगी। साथ ही पर्याप्त पोषण भी मिलेगा। इस लेख में हम आपको पहली बार मां बनने वाली या नई माताओं के लिए 10 हेल्दी स्नैक ऑप्शन शेयर कर रहे हैं।

Healthy Snacks

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं के लिए 10 हेल्दी स्नैक्स (Healthy Snacks For New Moms In Hindi)

1. फलों के साथ चिया सीड्स या अलसी के बीज

किसी भी फल के साथ में 1 चम्मच सब्जा के बीज या अलसी के बीज डालकर खाएं। फल फाइबर से भरपूर होते हैं, साथ ही बीज हेल्दी फैट्स, प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्वों का बेहतरीन स्रोत हैं। इसलिए ये कॉम्बिनेश आपको भरपूर पोषण देगा।

2. चाय के साथ भुने चने

सामान्य चाय या हर्बल चाय के साथ में भुने हुए मखाने या चने का सेवन करें। मखाना कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जिससे यह हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत फायदेमंद है।

3. दही के साथ फल

एक कटोरी दही के साथ में कुछ फ्रूट्स काटकर डालें और इसका सेवन करें। दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है और कैल्शियम से भरपूर होती है। वहीं फलों में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं। यह कॉम्बिनेशन पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

Healthy Snacks

4. मासाला छाछ

करी पत्ता और राई के तड़के वाली मसाला छाछ पिएं। मसाला छाछ में प्रोटीन, कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं, यह पचाने में आसान है और आपको कूल रखती है।

5. काला चना और स्प्राउट्स

काला चना या स्प्राउट्स की चाट खाएं। यह कॉम्बिनेशन प्रोटीन, कैल्शियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। यह हड्डियों की मजबूती और जल्दी रिकवरी के लिए बहुत फायदेमंद है।

इसे भी पढें: क्या प्रेगनेंसी में आपको भी होने लगी है भूलने की समस्या? जानें क्या हो सकते हैं कारण

6. नारियल पानी के साथ चिया के बीज

नारियल पानी में 5 ग्राम चिया के बीज डालकर इसका सेवन करें। नारियल पानी आपको हाइड्रेट रखता है, पाचन को मजबूत बनाता है और कई अन्य लाभ प्रदान करता है। वहीं चिया के बीज ओमेगा-3 फैटी रिच एसिड से भरपूर होते हैं और आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

7. फल और नट्स की स्मूदी

नट्स हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं और स्मूदीज में आप कई अन्य हेल्दी चीजें भी डाल सकते हैं, जैसे दूध, दही आदि। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Maternal & Child Nutritionist (@dt.ramitakaur)

8. सत्तू और होममेड मुरमुरा

सत्तू के पानी के साथ घर पर बनाए हुए मुरमुरा मिक्सचर का सेवन करें। सत्तू थकान को दूर करने और आपके इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करने में मदद करता है। वहीं मुरमुरा आपका हड्डियों और पेट के लिए बहुत फायदेमंद है।

9. तवा पनीर और पुदीना का चटनी

पुदीना की चटनी के साथ तवा पनीर का सेवन करें। पनीर में प्रोटीन की मात्रा बहुत होती है, साथ ही कैल्शियम और डाइट्री फाइबर का भी अच्छा स्रोत है। पुदीना की चटनी पेट के लिए बहुत फायदेमंद है और आपको कूल रखती है।

10. सलाद खाएं

अलग-अलग सब्जियों को मिक्स करके सलाद बनाएं और खाएं। कच्ची फल-सब्जियों का सेवन करने से पाचन दुरुस्त होता है। साथ ही शरीर भी हाइड्रेट रहता है। डाइट में सलाद जरूर शामिल करना चाहिए।

इसे भी पढें: प्रेगनेंसी के पहले महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं

इन हेल्दी स्नैक्स का सेवन नई माताओं के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इन्हें बनाना बहुत आसान है और आप इनका कभी भी आनंद ले सकते हैं। इन स्नैक्स का सेवन आपको जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलेगी।

All Image Source: Freepik.com

Read Next

Pregnancy First Month Diet: प्रेगनेंसी के पहले महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version