Expert

Pregnancy First Month Diet: प्रेगनेंसी के पहले महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

प्रेगनेंसी के पहले महीने में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत होती है और खानपान को लेकर भी सजग रहना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
Pregnancy First Month Diet: प्रेगनेंसी के पहले महीने क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

प्रेगनेंसी हर महिला के लिए सबसे खास समय होता है। इस दौरान आपको अपना बहुत अधिक ख्याल रखने की जरूरत होती है क्योंकि आप जैसा खाते हैं, उसका सीधा असर बच्चे पर पड़ता है। इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि आप जो कुछ भी खाते हैं, उसका पोषण बच्चे को भी मिलता है। इसलिए, आपको पोषण और स्वास्थ्य से भरपूर भोजन करने की सलाह दी जाती है। इससे मां और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। लेकिन, जैसा कि हमने पहले ही बताया कि यह हर महिला के लिए उनके जीवन का सबसे खास वक्त होता है, उतना ही यह समय उलझनों से भी भरा होता है। दरअसल कई महिलाएं ये समझ नहीं पाती है कि उन्हें प्रेगनेंसी के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। कई बार जानकारी के अभाव में लोग ऐसी चीजें भी खा लेते हैं, जिससे नुकसान हो सकता है। क्योंकि प्रेगनेंसी के शुरूआती दिनों में कई लोगों को इस बारे में पता ही नहीं चलता है और जिनको पता भी होता है, वे काफी उलझन में होते हैं। ओएमएच की ये सीरिज आपके इसी उलझन को सुलझाने के लिए है, जहां हम प्रेगनेंसी के हर महीने में आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में हम आपको एक्सपर्ट की सलाह पर विस्तार से बताएंगे ताकि आप अपनी सेहत का भरपूर ख्याल रख सकें और बच्चे का विकास भी अच्छे से हो सके। प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा और न्यूट्रीजोन हेल्थ क्लब की डायटीशियन मीता कौर मधोक से। 

प्रेगनेंसी के पहले महीने में क्या खाना चाहिए

प्रेगनेंसी का पहला महीना हर महिला के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। इस दौरान उन्हें कई बार पता ही नहीं चल पाता है कि वे प्रेगनेंट हैं या नहीं। लेकिन, अगर आपने प्रेगनेंसी प्लान की है, तो आपको कुछ खास दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे प्रेगनेंसी के पहले महीने आपको पेट में दर्द, भारीपन, उल्टी, जी मिचलाना और मूड स्विंग की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इसके अलावा आपको बहुत अधिक नींद आना, थकान और पीठ में दर्द की परेशानी भी हो सकती है। हालांकि ये अलग-अलग महिलाओं में दिक्कतें अलग-अलग देखने को मिल सकती है लेकिन प्रेगनेंसी का पहला महीना या पहली तिमाही आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान आपको अपने पेट पर अधिक दबाव नहीं देना चाहिए। बहुत अधिक एक्सरसाइज या घर के काम भी नहीं करने चाहिए। इससे मिस्कैरेज का डर बना रहता है। इस दौरान आपको भरपूर आराम करना चाहिए और पौष्टिक डाइट लेनी चाहिए। 

pregnancy-first-month-diet

प्रेगनेंसी के पहले महीने ऐसा रखें नाश्ता 

1. प्रेगनेंसी के पहले महीने आपको नाश्ते में हल्की और सुपाच्य चीजें रखनी चाहिए। जैसे ओट्स, दलिया, सूजी की खीर, उकमा या पोहा, जिससे आपका मन भी हल्का रहे। 

2. नाश्ते के साथ आप एक गिलास दूध भी पी सकती है। इससे आपकी हड्डियों की मजबूती बनी रहती है। 

3. इसके अलावा आप फलों का सेवन भी कर सकती है लेकिन आपको एक बात ध्यान रखनी चाहिए कि फल में आपको पपीता चाहे वह कच्चा या पक्का उसका सेवन नहीं करना चाहिए या फिर पाइनएप्पल का सेवन भी न करें। इससे नुकसान हो सकता है। बहुत अधिक खट्टे फल भी न लें। इससे परेशानी बढ़ सकती है। 

4. अगर आपको सुबह में रोटी खाने की आदत है, तो आप मिड मार्निंग में रोटी, दाल और एक कटोरी हरी सब्जी का सेवन कर सकते हैं। 

5. आप ब्राउन ब्रेड, मक्खन और फलों से बना जूस भी सुबह के समय ले सकते हैं। 

इसे भी पढे़ं- गर्भावस्था के दौरान जरूर करनी चाहिए ये 4 एक्सरसाइज, मां और बच्चे दोनों के लिए है फायदेमंद

प्रेगनेंसी के पहले महीने दोपहर में ये चीजें खाएं 

1. दोपहर में आप जो नार्मल चीजें खा सकते हैं। जैसे रोटी, दाल और सब्जी खा सकते हैं। इसके साथ आप दही या रायता भी खा सकते हैं। 

2. अगर आप चावल खाने को शौकीन है, तो आप चावल भी खा सकते हैं। लेकिन इसे थोड़ी मात्रा में खाने की कोशिश करें। इसके साथ भी दाल या चिकन भी ले सकते हैं। 

3. अगर आप नॉनवेज खाना पसंद करते हैं, तो आपको हफ्ते में दो दिन मछली या चिकन 100 ग्राम खा सकते हैं। इससे आपको प्रोटीन की भरपूर मात्रा मिलती है। इस समय आपको बच्चे के विकास के लिए भरपूर मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। 

4. इस समय आपको फोलिक एसिड का भी सेवन प्रचुर मात्रा में करना चाहिए। इससे बच्चे का विकास उचित ढंग से होता है। इसके लिए आप एवोकाडो, ब्रोकली और राजमा का सेवन करना चाहिए। 

5. इसके अलावा आप सलाद, हरी सब्जियां और पानी का भरपूर मात्रा में सेवन करें। 

pregnancy-first-month-diet

शाम के स्नैक्स में शामिल करें ये चीजें

1. शाम के स्नैक्स को बेहद हल्का और रिफ्रेशिंग रखने की कोशिश करें। आप अपने मूड के हिसाब से शाम का नाश्ता कर सकते हैं। 

2. आप शाम में मखाना फ्राई करके खा सकते हैं लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप ड्राई फ्रूट्स का सेवन बिल्कुल न करें। इनकी तासीर गर्म होती है और इससे आपको नुकसान हो सकता है। 

3. इसके अलावा आप शाम के समय चना, राजमा और काबली चना से बना चाट खा सकते हैं। 

4. साथ ही अगर आप चाय या कॉफी पीने के शौकीन है, तो एक बार इसका सेवन कर सकते हैं। 

रात के डिनर में शामिल करें ये चीजें

1. रात के डिनर को बिल्कुल रखें सादा रखने की कोशिश करें और शाम म 7 बजे तक डिनर कर लें ताकि खाना अच्छे से पच सके।

2. डिनर में आप दलिया या रोटी और सब्जी भी खा सकते हैं। इसके अलावा ब्राउन ब्रेड भी खा सकते हैं। 

3. आप अपने मूड और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार अपना भोजन रख सकते हैं। 

(All Image Credit- Freepik.com)

Read Next

महिलाओं में हृदय रोग के लक्षण: हार्ट की समस्या होने पर दिख सकते हैं ये 8 संकेत

Disclaimer