अगर प्रेगनेंसी में आपको खाना याद नहीं रहता है या कोई चीज रखकर आप उसकी जगह भूल जाती हैं तो जान लें कि आप भूलने की समस्या की शिकार हो रही हैं, इस समस्या को समय पर खत्म कर लें नहीं तो आगे चलकर भूलने की समस्या, बीमारी का रूप ले सकती है। जरूरी नहीं है कि प्रेगनेंसी में भूलने की समस्या हर महिला को हो पर इस दौरान हार्मोनल बदलावों के कारण महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है जिसके बारे में आपको जान लेना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
प्रेगनेंसी में भूलने पर नजर आते हैं ये लक्षण (Memory loss symptoms)
अगर आप गर्भवती हैं और आपको भूलने की समस्या हो रही है तो ये लक्षण नजर आ सकते हैं-
टॉप स्टोरीज़
- भूख में कमी आना भूलने का एक लक्षण है।
- नींद की कमी हो जाना भी भूलने का एक लक्षण है।
- एक्टिव न रहना या तनाव होना भी भूलने की समस्या का लक्षण है।
इसे भी पढ़ें- बार-बार भूलने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये 5 प्राकृतिक तरीके, याददाशत होगी बेहतर
प्रेगनेंसी में भूलने की समस्या क्यों होती है? (Causes of memory loss during pregnancy)
प्रेगनेंसी में कई कारणों के कारण भूलने की समस्या हो सकती है, जरूरी नहीं है कि ये किसी बीमारी का रूप ले पर कुछ समय के लिए ये आपके रूटीन में शामिल हो सकती है, आप भी कारण जान लें-
- अगर आपकी नींद नहीं पूरी हो रही है तो आपको प्रेगनेंसी में चीजों को याद रखने में परेशानी हो सकती है क्योंकि नींद पूरी न होने के कारण माइंड एक्टिव नहीं रह पाता और आप कही या सुनी बातों को जल्दी भूल जाते हैं।
- अगर प्रेगनेंसी के दौरान आप सही न्यूट्रिशन का सेवन नहीं कर रहे हैं तो भी भूलने की समस्या हो सकती है, भूलने की समस्या बीमारी न बने इसके लिए जरूरी पोषक तत्वों का सेवन करें, अपनी डाइट में डॉक्टर की सलाह पर ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई रिच फूड्स को शामिल करें।
- प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले बच्चे की चिंता और सेहत के प्रति नजर आ रहे बदलावों को लेकर होने वाली मां को अक्सर स्ट्रेस या तनाव होता है और इस कारण से भी उनका माइंड उतना एक्टिव नहीं रह पाता और चीजों को याद रखने में परेशानी हो सकती है।
- प्रेगनेंसी के दौरान बीपी, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बिगड़ने के कारण भी आपको भूलने की समस्या हो सकती है।
प्रेगनेंसी में करें हल्दी का सेवन
आपको प्रेगनेंसी के दौरान हल्दी का सेवन करना चाहिए, हल्दी का सेवन करने से इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है साथ ही याद्दाश्त भी अच्छी रहती है। आप अपनी डाइट में हल्दी की कई रेसिपी को शामिल कर सकते हैं पर भूलने की समस्या को देखते हुए हल्दी के दूध का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा, इसका सेवन करने से नींद भी अच्छी आएगी जिससे आप तनावमुक्त होकर सो पाएंगी। आप सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी को मिलाएं और पी लें। हल्दी में करक्यूमिन पॉलीफेनोल कंपाउंड मौजूद होता है, इसके अलावा हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे ब्रेन की कार्यप्रणाली में सुधार होता है।
प्रेगनेंसी में भूलने की समस्या से कैसे बचें? (How to prevent memory loss during pregnancy)
प्रेगनेंसी में भूलने की समस्या से बचने के लिए निम्न उपाय अपना सकते हैं-
- प्रेगनेंसी में भूलने की समस्या से बचना है तो खाली समय में योगा और मेडिटेशन करें।
- अगर आप अक्सर चीजों को भूल जाती हैं तो उसे किसी उदाहरण या कड़ी की मदद से याद रखने की कोशिश करें।
- धूम्रपान का सेवन प्रेगनेंसी में कई शारीरिक और मानसिक समस्याओं को जन्म दे सकता है जिसमें से भूलने की समस्या भी एक है इसलिए इस दौरान या कभी भी धूम्रपान को अपना हिस्सा न बनाएं।
- प्रेगनेंसी में तनाव के कारण भी भूलने की समस्या हो सकती है इसलिए तनाव को कम करने के लिए आप सामाजिक गतिविधियों में भाग लें।
- ब्रेन को शॉर्प रखने के लिए ब्रेन एक्सरसाइज या गेम्स खेल सकती हैं।
- भूलने की समस्या से बचने के लिए आप हेल्दी डाइट का सेवन करें और पर्याप्त नींद लें।
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप भूलने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।